ओह माय डियर दमदार आसिफ, बल्ले पर लगते ही गेंद जिद करने लगी कि मुझे एक्सट्रा कवर सीमा रेखा के बाहर जाना है। आसिफ ने एक और सिक्सर लगा कर, इस गेम को सिक्स गेंद पहले ही खत्म कर दिया गया है, ऑफ स्टंप के बाहर, ओवर पिच गेंद, उठा कर मारा, एक्सट्रा कवर के ऊपर से
अफ़ग़ानिस्तान vs पाकिस्तान, 24वां मैच, ग्रुप 2 at Dubai, टी20 विश्व कप, Oct 29 2021 - मैच का परिणाम
आज के मैच के लिए बस इतना ही। कल एकबार फिर मिलेंगे। तब तक के लिए मुझे और मेरे साथी सैयद को इजाजत दीजिए। शुभ रात्रि।
बाबर- हमारे बोलर्स ने बढ़िया स्टार्ट किया था लेकिन डेथ ओवर में हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिया। साथ ही हमने पावरप्ले में भी ज्यादा रन नहीं बनाया। आसिफ ने पीएसएल में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था। वह बड़े शॉट्स लगा सकते हैं , वह हमारे लिए वह बढ़िया फिनिशनर साबित हो सकते हैं। हमलोगों ने सीमा रेखा की लंबाई को देख कर अपनी बोलिंग का प्लान किया था। अफ़गान की टीम में काफी बढ़िया स्पिनर्स हैं और स्पिन गेंदबाज़ी को पिच सपोर्ट भी कर रही थी। मै चाहता था कि गेम अंत तक लेकर जाया जाए लेकिन दुर्भाग्य से मैं आउट हो गया।
नबी - हमलोगों ने अंत ताकि काफी बढ़िया क्रिकेट का मुजाहिरा किया और हमारे खिलाड़ियों ने बढ़िया क्रिकेट खेला। आज हमने जो स्कोर बनाया था वह एक अच्छा स्कोर था। हमारे गेंदबाज़ इस गेम को डीप लेकर जाने में सफल रहे। मुझे लगता है कि राशिद 10 ओवर के बाद बोलिंग करने आए और उनकी गेंदबाजी के लिए वही सही टाइम था। हालांकि आसिफ़ अली ने 19वे ओवर में काफी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए मैच को खत्म कर दिया।
गगन: "पाकिस्तान तीन मैच जीत चुका है और भारत ने अभी अपना दूसरा मैच भी नही खेला."- चिंता नक्को, देर से आएंगे लेकिन दुरूस्त आएंगे।
आसिफ़ को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि अगर मैं मैदान के छोटे हिस्से को टारगेट करता हूं तो मैं आराम से बड़े शॉट्स लगा सकता हूं और ऐसा ही हुआ। मैंने उनके प्रमुख गेंदबाजों को विकेट नहीं दिया और मैने शोएब को कहा भी था कि अगर आखरी ओवर में 25 रन भी बाकी रहते हैं तो हम उसे बना सकते हैं।
क्या शानदार रहा है यह। पहले 10 ओवर पाकिस्तान ने इस मैच को अपनी तरफ झुका कर रखा था फिर कप्तान नबी और नईब ने बढ़िया पारी खेल कर गेम को बैलेंस कर दिया। इसके बाद भले ही जब पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने उतरी तो रिजवान काफी जल्दी पवेलियन की तरफ चल पड़े लेकिन जमान और बाबर ने पारी को बढ़िया संभाला। हालांकि 10 ओवर के बाद जब राशिद गेंदबाजी करने आए तो मैच फिर से पलट गया और अंतिम 12 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी लेकिन आसिफ ने 6 गेंद पहले ही गेम को खत्म कर दिया
यॉर्कर का प्रयास लेकिन ओवर पिच हो गई गेंद और आसिफ ने फील्डर को कहा कि प्लीज दर्शक बन कर शॉट को निहारिए, मैं गेंद को बोलर के सर के ऊपर से मार रहा हूं. शानदार,जोरदार,दर्शनीय प्रहार
बीट हुए इस बार, ऑफ स्टंप के बाहर, वाइड यॉर्कर, स्लाइस करने का था प्रयास
एक बार शॉर्ट पिच गेंद पर किया है वार, शॉर्ट पिच गेंद 126 की गति से , पुल किया औऱ शानदार किया, गेंद उड़ते हुए मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर, काफी खराब गेंद
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, धीमी गति, उड़ाकर मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए
आसिफ ने पिछले मैच में भी मैच पलट दिया था, डीप प्वाइंट लगाया गया है, थर्डमैन ऊपर,
बल्लेबाज ने गेंद को कहा कि जाइए इस बार लांग ऑफ सीमा रेखा के बाहर से सैर कर के आइए, सीधे बल्ले से किया है वार, गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के पार, ओवर पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर
क्या यह मैच टर्निंग ओवर था
इस बार रन आउट का मौका, मिड विकेट की दिशा में सर्कल के अंदर ही पुश कर के सिंगल के लिए भागे थे शादाब, वहां कोई खिलाड़ी नहीं था, बोलर खुद गए वहां और गेंद को कीपर के पास फेंका लेकिन सेफ हैं शादाब
ऑफ स्टंप के बाहर गेंद और आउट, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ गेंद, ऑफ साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन गेंद ने बल्ले को चूमा और गई कीपर के पास और वहां शहजाद ने कोई गलती नहीं की, मैच अब उस स्थिति पर पहुंच रहा है जहां से रोमांचक शब्द भी एक बार के लिए मात खा जाए
धीमा यॉर्कर गेंद कुछ नहीं कर पाए मलिक,बस किसी तरह से सीधे बल्ले से गेंद को रोका, बोलर की दिशा में गई गेंद
फिर से एक कैच छूटा, लेंथ गेंद, बोलर की दिशा में काफी जोर से खेला था , अगर कैच पकड़ लेते तको मैच भी पकड़ लेते लेकिन रिएक्श टाइम काफी कम था बोलर के पास, गेंदबाज के उंगली में चोट आई है, फीजियो मैदान पर
स्क्वायर लेग, मिड विकेट, लांग ऑन पीछे, थर्डमैन ऊपर
फिर से धीमा बाउंसर, जमीन पर रखते हुए पुल किया, स्क्वायर लेग की दिशा में, डीप में फील्डर मौजूद
धीमा बाउंसर, पुल किया मिड विकेट की दिशा में, वहां पर राशिद मौजूद, 2 रन लेने की मंशा थी लेकिन राशिद ने चपलता से गेंद को पकड़ कर कीपर के पास फेंका
बोल्ड हो गए बाबर, गुगली गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप पर, स्लॉग स्वीप का प्रयास, गेंद ने बल्ले को दिया चकमा और गई विकेट से मुलाकात करने , बहुत बड़ी सफलता, शानदार गेंदबाजी, क्या मैच में रोमांच आ चुका है
प्वाइंट की दिशा में खेल कर तेजी से रन लिया, लेग स्पिन गेंद, ऑफ स्टंप पर, पीछे जाकर पुश किया
लीडिंग एज और कैच ड्रॉप, आगे निकल कर बड़ा शॉट लगाने का प्रय़ास सीधे बल्ले से, मोटा किनारा लग कर प्वाइंट की दिशा में गई गेंद, कितना महंगा पड़ेगा यह कैच यह तो आने वाला समय बताएगा
लेग स्टंप के बाहर गेंद, वाइड, कीपर के हाथ से भी गेंद छिटक कर शॉर्ट फाइन लेग के फील्डर के पास गई गेंद
आगे निकल फिर से बल्ला चलाया वाइड लांग ऑन की दिशा में गई गेंद, ठीक से बल्ले पर आई नहीं, लांग ऑन के खिलाड़ी ने गेंद को पकड़ा
इस बार गेंद को कहा जा सिक्स रन जा, वाइड लांग सीमा रेखा के बाहर से घूम कर आ, गजब का स्लॉग स्वीप, लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, पूरे आधे दर्जन रन मिले हैं
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, गुगली, मिड विकेट के फील्डर के पास खेला हल्के हाथों से
राशिद का आखरी ओवर
अब करीम और राशिद का एक, नवीन का दो ओवर बचा है। देखते हैं कि नबी की किया रणनीति होती है।
इस बार ऑफ साइड में हवाई ड्राइव का प्रयास लेकिन बाहरी किनारा लग कर गेंद कई थर्डमैन की दिशा में, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | अफ़ग़ानिस्तान, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1377 |
मैच के दिन | 29 अक्तूबर 2021 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 2, अफ़ग़ानिस्तान 0 |
ओवर 19 • पाकिस्तान 148/5
पाकिस्तान की 5 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |