परिणाम
पहला सेमीफ़ाइनल (N), टरूबा, June 26, 2024, ICC पुरुष टी20 विश्व कप
अंततः साउथ अफ़्रीकी टीम फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। डिकॉक जब जल्दी आउट हुए तो लग रहा था कि साउथ अफ़्रीका को यहां आसानी नहीं होने जा रही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रीज़ा हेंड्रिक्स (29) ने कप्तान एडन मार्करम (23) के साथ मिलकर 8.5 ओवर में ही अपनी टीम को आसानी से फ़ाइनल में पहुंचा दिया। यह पहली बार है, जब साउथ अफ़्रीका टी20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंची है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ़्रीका अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, लेकिन यह पहली ऐसी जीत है जिसे साउथ अफ़्रीका ने एकतरफ़ा ढंग से जीता है। अफ़ग़ानिस्तान मुक़ाबले में आ ही नहीं पाया, हालांकि यह विश्व कप अफ़ग़ानिस्तान के लिए किसी ड्रीम रन से कम नहीं रहा है।
क्विंटन डिकॉक के जल्दी आउट हो जाने के बाद एडेन मार्करम और रीज़ा हेंड्रिक्स ने साउथ अफ़्रीकी पारी को संभाल लिया है और वे अब धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि विकेट अब भी आसान नहीं है। कुछ गेंदें बहुत नीची रह रही हैं और कुछ गेंदे आसमान उछाल ले रही हैं। इसलिए दोनों बल्लेबाज़ बिना कोई ख़तरा लिए संभलकर खेल रहे हैं। सात ओवर की समाप्ति के बाद उनका स्कोर 35 रन है और उन्हें अब सिर्फ़ 22 रन की दरकार है।
स्कोर भले ही कम है, लेकिन अफ़ग़ानिस्तान कोई ढील नहीं देने जा रहा है। फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी का टूर्नामेंट का शानदार फ़ॉर्म जारी है और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में एक अंदर आती गुड लेंथ गेंद पर क्विंटन डिकॉक को चलता किया है। यह फ़ारूक़ी का इस टूर्नामेंट में 17वां विकेट है और वह टी20 विश्व कप इतिहास के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने वनिंदु हसरंगा (16 विकेट) को पछाड़ा, जिन्होंने 2021 के संस्करण में 16 विकेट लिए थे।
चलिए, अफ़ग़ानिस्तान की पारी सिर्फ़ 56 रन पर सिमट गई। शम्सी ने नवीन उल हक़ को विकेट के सामने पकड़कर इस मैच का अपना तीसरा एलबीडब्ल्यू और तीसरा विकेट लिया। यह थके हुए अफ़ग़ानी टीम का एक निराशाजनक प्रदर्शन है। बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बाद उनको जीत के जश्न के साथ-साथ यात्रा भी करनी पड़ी और उनकी फ़्लाइट भी लेट हुई,जैसा कि उनके कप्तान राशिद ख़ान ने टॉस के वक़्त भी ज़िक्र किया। अब कोई चमत्कार ही उन्हें फ़ाइनल में पहुंचा सकता है।
यह टी20 विश्व कप नॉकआउट मैचों में किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है। यह अफ़ग़ानिस्तान का न्यूनतम टी20आई स्कोर भी है।
तेज़ गेंदबाज़ तो विकेट ले रही रहे थे, अब स्पिनरों ने भी अफ़ग़ानी बल्लेबाज़ों को चकमा दिया है। तबरेज़ शम्सी आए और अपने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। करीम जनत के बाद नूर अहमद भी उनकी अंदर आती लेग ब्रेक गेंदों का शिकार हुए और विकेट के सामने पकड़े गए। उम्मीदें अब कप्तान राशिद ख़ान पर थीं, लेकिन अगले ही ओवर में नॉर्खिए ने उनको भी क्लीन बोल्ड कर दिया। अफ़ग़ानिस्तान का स्कोर बस 50 रन है और उनका अब अंतिम विकेट शेष है।
4
1w
•
W
•
W
•
जब दो तेज़ गेंदबाज़ विकेट ले रहे थे तो अनरिख़ नॉर्खिये कैसे पीछे रहते। वह आए और अपने पहले ही ओवर में अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिभाशाली युवा ऑलराउंडर अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई को चलता किया। फुल गेंद को स्क्वेयर ड्राइव करने के चक्कर में वह कवर प्वाइंट को कैच दे बैठे। क्या यहां से कोई वापसी कर पाएगा अफ़ग़ानिस्तान, सब दारोमदार अब उनके कप्तान राशिद ख़ान पर।
यानसन तो रूकने का नाम ही नहीं ले रहे। उन्होंने अपना तीसरा और पारी का पांचवां विकेट ले लिया है। वह लगातार शॉर्ट गेंदों से आक्रमण कर रहे थे। युवा बल्लेबाज़ नांगेलिया ख़रोटे उनकी एक गेंद पर पुल करने गए और बस बल्ले का अंदरूनी हिस्सा ही लगा पाए, बाक़ी का काम विकेट के पीछे किया डिकॉक ने। अफ़ग़ानिस्तान की आधी टीम पवेलियन में है और उन्हें अब बस किसी चमत्कार की ही दरकार है।
स्टैट्स- यह सिर्फ़ दूसरी बार हुआ है, जब साउथ अफ़्रीका ने पहले पांच ओवर में पांच विकेट ले लिए हों। इससे पहले भी उन्होंने यह कारनामा अफ़ग़ानिस्तान के ही ख़िलाफ़ 2010 के टी20 विश्व कप के दौरान किया था।
1
1
1
2
यानसन के बाद अब रबाडा छा गए हैं। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अफ़ग़ानिस्तान को दो झटके देकर उनकी पारी को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने अंदर आने वाली गेंदों से बल्लेबाज़ों को परेशान किया और दूसरे ओपनर इब्राहिम ज़ादरान और अफ़ग़ानिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ मोहम्मद नबी को पवेलियन भेजा। यहां से अफ़ग़ानिस्तान की वापसी बहुत मुश्किल होगी।
W
•
•
W
•
•
यानसन को लगातार विकेट मिल रहा है। गुरबाज़ को आउट करने के बाद उन्होंने गुलबदीन नईब को एक अंदर आती नीची रहती गेंद पर चलता किया। वह प्लेड ऑन हुए। यानसन लगातार बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे हैं।
1lb
•
•
1
•
1w
1w
W
अफ़ग़ानिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया है। गुरबाज़ यानसन की एक बाहर निकलती फु़ल गेंद पर लालच खा गए और ड्राइव करने गए। बाहरी किनारा और स्लिप पर रीज़ा हेंड्रिक्स ने दायीं ओर झुकते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। यह अफ़ग़ानिस्तान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि गुरबाज़ उनके लिए ही नहीं टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
1
अफ़ग़ानिस्तान : रहमानउल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद ख़ान, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन उल हक़, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी
साउथ अफ़्रीका : क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, ऐडन मारक्रम, ट्रिस्टन स्टब्स, हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिये, तबरेज़ शम्सी
कौन से खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल? कैसा है दोनों टीमों का हालिया फ़ॉर्म? हेड टू हेड रिकॉर्ड और भी बहुत कुछ। जानने के लिए इस मैच के प्रीव्यू का रुख़ कीजिए
स्वागत है आप सभी का ESPNcricinfo हिंदी के लाइव ब्लॉग में। आज है पहला सेमीफ़ाइनल और मुक़ाबला भी है ज़ोरदार। एक तरफ़ ऐसी टीम है जिसे अब तक इस टूर्नामेंट में हार नहीं मिली है तो दूसरी तरफ़ एक ऐसी टीम है जिसने सिर्फ़ अपने प्रशंसकों को ही नहीं बली बल्कि तमाम क्रिकेट जगत को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
Language
Hindi
जीत की संभावना
सा. अफ़्रीका 100%
अफ़ग़ानिस्तानसा. अफ़्रीका100%50%100%
ओवर 9 • सा. अफ़्रीका 60/1
साउथ अफ़्रीका की 9 विकेट से जीत, 67 गेंद बाकीमैच कवरेज
Instant answers to T20 questions
साउथ अफ़्रीका पारी
<1 / 3>
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
Super Eights, Group 1
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
Super Eights, Group 2
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
Group B
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
Group C
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
Group D
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |