मैच (30)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
Women's One-Day Cup (4)
HKG T20 (1)
T20 Women’s County Cup (13)
परिणाम
47वां मैच, सुुपर 8, ग्रुप 1, नॉर्थ साउंड, June 22, 2024, ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप

भारत की 50 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
50* (27) & 1/32
hardik-pandya
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, बांग्लादेश
tanzim-hasan-sakib
लाइव
Updated 22-Jun-2024 • Published 22-Jun-2024

Ind vs Ban Highlights : हार्दिक, कुलदीप के दम पर सेमीफ़ाइनल के क़रीब पहुंचा भारत

By नीरज पाण्डेय

अलविदा दोस्तों

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच की लाइव अपडेट को समाप्त करने का समय आ चुका है। हमारी कवरेज से फिर जुड़ना मत भूलिएगा। अभी के लिए मुझे दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।

भारत 5-0 बांग्लादेश

भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ अपने टी20 विश्व कप रिकॉर्ड को बनाए रखा और अब उनकी बढ़त 5-0 की हो चुकी है। इस मैच में भारत को जीत उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने दिलाई है। भारत ने इस मैदान के पार स्कोर से कहीं अधिक रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे। इसमें हार्दिक पंड्या का नाबाद अर्धशतक भी शामिल था और फिर गेंदबाज़ी में भी अच्छा काम करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।
स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने आवश्यकता से अधिक संभलकर खेला और इसी कारण रन-रेट काफ़ी अधिक बढ़ गया। यहां से जब उन्होंने तेज़ी से रन बनाने की कोशिश की तो उनका सामना कुलदीप यादव से हो गया। कुलदीप के चार ओवर के स्पेल ने बांग्लादेश को पूरी तरह बैकफ़ुट पर धकेला और वे वहां से उबर ही नहीं पाए।

अबूझ पहेली बने कुलदीप

कुलदीप बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। तंज़िद को फंसाने के बाद वह नए बल्लेबाज़ तौहीद हृदोय के लिए मुश्किलें खड़ी करते दिखे। पहली गेंद पर ही गुगली के कारण हृदोय मुश्किल में दिखे थे और अगली गेंद पर गुगली का इंतज़ार करते हुए उन्हें लेग स्पिन मिली जिस पर मुश्किल से वह अपना बल्ला लगा पाए। अगले ओवर में कुलदीप के सामने आने पर हृदोय ने स्वीप करने का निर्णय लिया जिससे साफ़ पता चलता है कि वह उनका सामना करने में सहज नहीं थे। यहां ‘यू मिस आई हिट’ वाला मामला हुआ और हृदोय को वापस जाना पड़ा।
गुगली से लिया एक विकेट
1
1
W
1
लेग ब्रेक से दूसरा
W
1
2
1
दबाव में निकाला तीसरा
1
6
W
1
1
तीसरे ओवर में कुलदीप को शाकिब ने एक छक्का दूसरी ही गेंद पर लगा दिया था। लगातार बढ़ रहे रन-रेट के कारण शाकिब बड़े शॉट्स के लिए जाने वाले थे और यहां कुलदीप ने दबाव में होते हुए वापसी की। उन्होंने गेंद की गति को धीमा किया और उसे शाकिब की पहुंच से दूर भी रखने की कोशिश की। लगातार दूसरे बड़े शॉट के प्रयास में शाकिब ने अपना विकेट गंवाया।

10 ओवर के बाद मुश्किल में बांग्लादेश

पहले 10 ओवरों के खेल में बांग्लादेश ने संभलकर खेला है, लेकिन इस दौरान वे रन-रेट को बढ़ने से नहीं रोक पाए हैं। इसके अलावा दोनों ओपनर्स भी पवेलियन लौट चुके हैं। स्पिनर्स को मदद मिल रही है और तेज़ गेंदबाज़ों के लिए धीमी गति की गेंदें मददगार साबित हो रही हैं। यहां से मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 13 रन प्रति ओवर बनाने हैं, जो उनके लिए बिलकुल आसान नहीं होगा। कुलदीप यादव को पिक करना बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं रहने वाला है।
तंज़िद हसन ने कुलदीप को कट करने के लिए ख़ुद को बैकफुट पर भेजा था, लेकिन वह गेंद लेग ब्रेक की जगह गुगली थी। गेंद सीधे जाकर उनके पिछले पैड पर लगी और रिव्यू भी उन्हें नहीं बचा पाया। 31 गेंदों में 29 रनों की उनकी पारी संघर्ष भरी रही जिसका अंत कुलदीप ने किया।

गेंद से भी हार्दिक का जलवा

बांग्लादेशी ओपनर्स ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत को परेशान कर ही दिया था। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को आराम से खेलने के बाद उनके ऊपर आक्रमण भी किया गया। ओपनिंग साझेदारी तोड़ने का भारत का प्रयास विफल होता दिख रहा था, लेकिन हार्दिक पंड्या ने बल्ले के बाद गेंद से भी आज के अपने स्पेशल दिन को और भी स्पेशल बनाया।
1w
1
6
W
1w
1
वाइड के साथ ओवर शुरू करने वाले हार्दिक को तीसरी गेंद पर छक्का भी खाना पड़ा। लिटन ने स्क्वायर लेग के ऊपर से हार्दिक को छक्का लगाया था और फिर उसी दिशा में उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ा। हार्दिक ने गति में मिश्रण किया और ऑफ कटर गेंद डाली। इससे गेंद नीचे भी रही और लिटन के बल्ले पर अच्छे से आई नहीं।

भारत का छक्कों का रिकॉर्ड

भारत ने इस मैच में कुल 13 छक्के लगाए, जो टी20 विश्व कप के एक मैच में उनके द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हो गए हैं। इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच में भारत ने 11 छक्के लगाए थे।
1

रिकॉर्डतोड़ हार्दिक

1 हार्दिक पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने हैं जिसने टी20 विश्व कप में छठे या उससे नीचे के नंबर पर खेलते हुए अर्धशतक लगाया है।
1

डेथ ओवर्स में जमकर बरसे हार्दिक

हार्दिक पंड्या ने केवल 27 गेंदों में नाबाद अर्धशतक लगाते हुए भारत को उस स्कोर तक पहुंचाया जो इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर भी है। हार्दिक ने अपनी पहली 15 गेंदों में केवल 20 रन बनाए थे, लेकिन फिर उन्होंने गियर बदले और बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। हार्दिक ने पारी की अंतिम गेंद पर चौका लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत की ओर से शिवम दुबे और विराट कोहली ने भी अहम योगदान दिए। एक समय दुबे भी 14 गेंदों में केवल 10 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने गियर बदलते हुए तीन छक्के लगाए और 24 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।
4
1
1
3nb
4
1w
4
बांग्लादेश का केवल दो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ जाने का प्लान बुरी तरह फेल होता दिखा क्योंकि मुख्य तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर काफ़ी महंगे साबित हुए और उनके चार ओवर में 48 रन आने के बाद भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। शाकिब और रिशाद जैसे स्पिनर्स को विकेट भले ही मिला, लेकिन वे भी काफ़ी महंगे साबित हुए।
1

12 छक्के भारत ने आज लगा दिए हैं, जो उनके द्वारा टी20 विश्व कप मैच में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।

रिशाद ने किया दुबे का अंत

शिवम दुबे ने पहली 14 गेंदों में केवल 10 रन बनाए थे, लेकिन 16वें ओवर में शाकिब को उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर एक बड़ा छक्का लगाया था। इसके अगले ओवर में उन्होंने तनज़ीम को भी एक छक्का लगाकर अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। हालांकि, 18वें ओवर में पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर रिशाद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। शॉर्ट गेंदों पर जमकर प्रहार कर रहे दुबे को रिशाद ने फुलर गेंद पर चकमा दिया।
भले ही दुबे आउट हो गए, लेकिन इस बीच भारत को तीन बड़े ओवर मिले हैं और ये बांग्लादेश के लिए चिंता की बात है।
2
1w
6
1
1
1
1
1
6
1
6
W
1
2
6

100 भारत ने आज 11.2 ओवर में अपना 100 रन पूरा किया, जो 2007 के बाद से पुरुषों के टी20 विश्व कप में उनका सबसे तेज़ 100 रन है
1
1

अधिक आक्रमण के चक्कर में आउट हुए पंत

पंत ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान के ख़िलाफ़ आक्रामक रवैया अपनाया और उनके ओवर की शुरुआत कवर ड्राइव पर शानदार चौके से की थी। इसके बाद लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का और फिर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। ऐसा लग रहा था कि पंत काफ़ी अच्छी टच में हैं, लेकिन अगले ओवर में ही अधिक आक्रमण के कारण उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
4
6
4
रिशाद हुसैन की पहली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करके पंत ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से बड़ा छक्का लगाया था और अगली गेंद पर उन्होंने फाइन लेग के बाहर चौका भी जड़ा था। हालांकि, इसके बाद तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में वह शॉर्ट थर्ड के हाथों में कैच थमा बैठे।
1
6
4
W
1
1
1

तनज़ीम के ओवर से बांग्लादेश की वापसी

तनज़ीम ने खतरनाक दिख रहे कोहली को क्लीन बोल्ड किया। कोहली सेट होने के बाद इतनी आसानी से आउट होते नहीं हैं, लेकिन तनज़ीम ने आगे वाली गेंद पर उन्हें इनसाइड आउट खेलने का न्यौता देकर चकमा दिया। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव के सामने अपनी विविधता दिखाई। पहली गेंद बाउंसर डालने पर उन्हें छक्का पड़ा तो अगली ही गेंद उन्हें आगे डाली। सूर्यकुमार ड्राइव के चक्कर में चूके और बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के हाथ में गई। इस एक ओवर ने बांग्लादेश को वापसी का रास्ता दिखाया है क्योंकि भारत काफ़ी तेज़ी से रन बना रहा था।
W
6
W
1w
1

छक्कों में डील कर रहे हैं कोहली

कोहली ने अब तक अपनी पारी में केवल एक ही चौका लगाया है, लेकिन वह तीन छक्के लगा चुके हैं। शाकिब को लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने के बाद उन्होंने मुस्तफ़िज़ुर के ख़िलाफ़ कलाईयों के सहारे डीप मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्का लगाया था। रिशाद को उन्होंने एकदम सीधे बल्ले से साइटस्क्रीन के ऊपर मारा।

पावरप्ले में भारत ने बनाए 53 रन

2
1
1
4
1
4
1
6
2
1
1
1
4
6
4
W
1
2
2
1
1
6
1

हवा के दवाब में गिरा रोहित का विकेट?

जिस छोर से शाकिब गेंदबाज़ी कर रहे थे उधर से लेग साइड की ओर हवा चल रही है। इस कारण से लेग साइड में हवा के साथ खेलने का लाभ बल्लेबाज़ों को मिल सकता है। रोहित ने लेग स्टंप के बाहर जाकर हवा के विरुद्ध शॉट लगाने की कोशिश की थी। संभवतः यही कारण है कि वह उस शॉट को अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद हवा में टंग गई। इस मैच में बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को हवा का बखूबी इस्तेमाल करना होगा।

बांग्लादेश ने किया स्पिनर्स के साथ आक्रमण

बांग्लादेश ने भारतीय बल्लेबाज़ों को गति नहीं देने का निर्णय लेते हुए महेदी हसन के साथ पारी की शुरुआत कराई। इसके बाद अगले ओवर के लिए अनुभवी शाकिब अल हसन को बुलाया गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को परेशान करने की उनकी रणनीति सफल होती नहीं दिखी है।
दूसरे ओवर में कोहली ने शाकिब पर आक्रमण करते हुए पारी का पहला छक्का भी लगाया। इससे साफ़ तौर पर दिखा कि दोनों भारतीय बल्लेबाज़ आक्रमण करने के मूड में हैं।
1
4
1
6
2
1

पिच और परिस्थितियां

मेलिंडा फैरेल की रिपोर्ट: संभावित तूफ़ान की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन इसका मतलब बारिश न होने से लेकर हल्की बारिश तक कुछ भी हो सकता है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है लेकिन ऐप के मुताबिक यह 41 जैसा लगता है। इस मैच के लिए ताज़ा पिच का इस्तेमाल हो रहा है।
1

भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है और उनका मानना है कि 150-160 का स्कोर इस पिच पर ठीक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस मैच में तस्कीन अहमद नहीं खेल रहे हैं। जाकेर अली को मौक़ा मिला है। इसका मतलब है कि बांग्लादेश केवल दो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ खेल रहा है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि वे पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाह रहे थे। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत - रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षऱ पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
बांग्लादेश - तंज़िद हसन, लिटन दास, नाजमुल हस शान्तो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदउल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तंज़िम हसन साकिब, मेहदी हसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान
1
1

क्या भारतीय टीम में होगा बदलाव?

भारत ने अब तक खेले अपने सभी मैच जीते हैं, लेकिन फिर आज टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शिवम दुबे की जगह को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। देखना होगा कि क्या उन पर भरोसा बनाए रखा जाता है या उनकी जगह संजू सैमसन को मौक़ा मिलेगा। इसके अलावा ओपनिंग जोड़ी का लगातार फेल होना भी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। क्या आज ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिलेगा?

स्वागत है आपका IND vs BAN मैच में

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 8 के मैच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यह मैच बांग्लादेश के लिए काफ़ी अहम होगा क्योंकि एक और हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। दूसरी ओर भारतीय टीम एक और जीत के साथ ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा।
2
1
1
1
Language
Hindi
जीत की संभावना
भारत 100%
भारतबांग्लादेश
100%50%100%भारत पारीबांग्लादेश पारी

ओवर 20 • बांग्लादेश 146/8

महमुदउल्लाह c अक्षर b अर्शदीप 13 (15b 1x4 0x6 30m) SR: 86.66
W
भारत की 50 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
बांग्लादेश पारी
<1 / 3>

ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप

Super Eights, Group 1
टीमMWLअंकNRR
भारत33062.017
अफ़ग़ानिस्तान3214-0.305
ऑस्ट्रेलिया3122-0.331
बांग्लादेश3030-1.709
Super Eights, Group 2
टीमMWLअंकNRR
सा. अफ़्रीका33060.599
इंग्लैंड32141.992
वेस्टइंडीज़31220.963
USA3030-3.906
Group A
टीमMWLअंकNRR
भारत43071.137
USA42150.127
पाकिस्तान42240.294
कनाडा4123-0.493
आयरलैंड4031-1.293