RCB vs KKR, 58वां मैच at बेंगलुरु, IPL, May 17 2025 - मैच का परिणाम
अब तक कुल चार टीमें (चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स) प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो गई हैं और एक भी टीम अभी तक प्लेऑफ़ में नहीं पहुंची है। कुल मिलाकर IPL में रोमांच अभी बाक़ी है और कल का दिन काफ़ी रोचक रहेगा क्योंकि कल दो मुक़ाबले हैं और कल दोपहर 2.30 बजे फिर होगी मुलाक़ात। तब तक के लिए हमें दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
मैच रद्द कर दिया गया है और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है, RCB प्लेऑफ़ के और क़रीब पहुंंच गई है और इस समय अंक तालिका में RCB अब शीर्ष पर पहुंच गई है
10.20 pmअंपायर्स मैदान में छाता लिए आए हैं
10.10 pm बारिश अभी भी हो रही है और आशीष बता रहे हैं कि काफ़ी प्रशंसकों ने वापस लौटना भी शुरू कर दिया है।
9.32 pm आशीष बता रहे हैं कि बारिश अभी भी जारी है.. ध्यान रहे कि कम से कम पांच-पांच ओवर का खेल होने के लिए मैच 10.56 pm पर शुरू किया जा सकता है।
9.20 pm समय सिर्फ़ घड़ी पर बदला है लेकिन मैदान पर हालत वही है.. बारिश हो रही है अभी भी
8.50 pm बारिश अभी भी जारी है... 8.30 से ही ओवरों की कटौती शुरी हो गई है। 5-5 ओवर का खेल होने के लिए निर्धारित समय 10.56 pm है।
8.35 pm बारिश फिर तेज़ हो गई है और अब सुपर सॉपर्स को वापस मैदान के बाहर ले जाया जा रहा है...
8.25 pm अंपायर्स इस समय मैदान पर मौजूद हैं और ग्राउंड स्टाफ़ से बात कर रहे हैं। हालांकि 8.30 से ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी। मैदान को सुखाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि हल्की बारिश अभी भी जारी है।
8.10 pm मैदान में मौजूद हमारे सहयोगी आशीष पंत बता रहे हैं कि बारिश अब काफ़ी हल्की हो गई है और प्रशंसक अपनी सीट पर लौटने भी लगे हैं लेकिन मैदान में अभी किसी तरह की हलचल नज़र नहीं आ रही है
8 pm बारिश अभी हल्की हुई है
Sanjeev Yadav : "कौन-कौन Khiladi pahle batting Karega vah bowling Karega donon teamon mein" - आप यह जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।
7.35 pm बारिश एक बार फिर तेज़ हो गई है..., 8.30 pm से ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी और कम से कम 5-5 ओवर का मैच होने के लिए खेल का 10.56 pm पर शुरू होना ज़रूरी है
7.20 pm ताज़ा अपडेट यही है कि बारिश हल्की ज़रूर हुई है लेकिन अभी भी जारी है। ऐसे में टॉस यहां से काफ़ी दूर है।
आप इस मैच से संबंधित तमाम रोचक आंकड़े यहां प्राप्त कर सकते हैं
7 pm टॉस का निर्धारित समय हो चुका है लेकिन बारिश हो रही है और इतना तय है कि हमें अभी मैच के आग़ाज़ के लिए काफ़ी इंतज़ार करना होगा।
Mustafa Moudi : "मोईन-पॉवेल के न लौटने, डी कॉक, नोर्टजे और स्पेंसर के अच्छे फॉर्म में न होने के कारण, केकेआर के पास चुनने के लिए सिर्फ़ 3 विदेशी खिलाड़ी हैं। यह चौंकाने वाली बात है कि उन्होंने 2 विदेशी खिलाड़ियों को पाने के लिए आईपीएल के संशोधित प्रतिस्थापन नियम का उपयोग नहीं किया !!"
आप इस मैच से संबंधित टीम न्यूज़, पिच रिपोर्ट और संभावित XII के बारे में यहां जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्लेऑफ़ के समीकरण के लिहाज़ से भी यह मैच काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस सीज़न एक बार पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स का मुक़ाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था और यहां से उनका हर मैच जीतना ज़रूरी है।
6.30 pm चिन्नास्वामी में मौजूद आशीष पंत बता रहे हैं कि बारिश अभी भी काफ़ी तेज़ हो रही है। हालांकि तेज़ बारिश प्रशंसकों को मैदान पर आने से नहीं रोक पाई है। लाल जर्सी में लोग काफ़ी संख्या में आए हैं लेकिन सफ़ेद जर्सी में भी लोग अच्छी ख़ासी संख्या में पहुंचे हैं।
कोहली और रोहित के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर भी काफ़ी सवाल हैं। नागराज गोलापुड़ी ने उन तमाम सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया है।
6.20 pm बारिश काफ़ी तेज़ हो रही है और कवर्स के ऊपर काफ़ी पानी है।
karansoni: "mujhe ek shandar se ek rank wali team chahie" - आप इसके लिए इस स्टोरी से मदद ले सकते हैं
6.10 pm फ़िलहाल स्थिति यह है कि बारिश शुरू हो गई है।
IPL 2025 का कार्यक्रम फिर से निर्धारित किया गया है, जिसके चलते कई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संशय पनप गया। आप तमाम उपलब्ध और अनुपलब्ध खिलाड़ियों की सूची यहां प्राप्त कर सकते हैं।
मिचेल स्टार्क DC के लिए शेष सीज़न के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मुस्तफ़िज़ुर को फ़्रैंचाइज़ी ने जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क की जगह दल में शामिल किया है, लेकिन मुस्तफ़िज़ुर भी उनके साथ 24 मई तक के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद आज चिन्नास्वामी पर अलग ही नज़ारा दिखने की उम्मीद है।आज RCB के प्रशंसक कोहली के सम्मान में सफ़ेद जर्सी पहनकर आने वाले हैं।
6 pm IPL 2025 एक बार फिर शुरू होने वाला है और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद आज का मुक़ाबला भी कई मायनों में ख़ास रहने वाला है। हालांकि चिन्नास्वामी पर आज मौसम का पूर्वानुमान अधिक सुखदायी नहीं है लेकिन आपके लिए इस मैच से जुड़ी तमाम अपडेट्स पहुंचाने के लिए ESPNcricinfo हिंदी की गेंद दर गेंद कॉमेंट्री के साथ मैं नवनीत झा और मेरे सहयोगी राजन राज हाज़िर हैं।
गेंदबाज़ | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
बल्लेबाज़ | |
बैटिंग ऑलराउंडर | |
ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
बोलिंग ऑलराउंडर | |
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ | |
मध्य क्रम बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
बैटिंग ऑलराउंडर | |
ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ |
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | टॉस नहीं हुआ |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 17 मई 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1, कोलकाता नाइट राइडर्स 1 |