फिर से हाथ खोलने का मौक़ा था लेकिन चूक गए निसंका, ऑफ़ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, खड़े-खड़े कट मारने का प्रयास लेकिन संपर्क अच्छा नहीं बना
भारत vs श्रीलंका, 18वां मैच at Dubai, एशिया कप, Sep 26 2025 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
हवाई यात्रा पर गई गेंद, फ्लाइट मोड पर गई गेंद, उड़न तश्तरी पर चढ़ी गेंद... धीमी गति की गेंद, रूम बना कर डीप मिडविकेट की दिशा में मारा गया, कमाल तरीक़े से पिक किया गया, विथ द स्पिन, विथ द बाउंस करारा प्रहार, स्पेशल शॉट था यह
फुल गेंद को बोलर की दिशा में वापस ड्राइव किया गया, 147 की गति से की गई गेंद
श्रीलंका ने आज तक चेज़ करते हुए कभी 200 रन नहीं बनाए हैं
एक और बार कमाल का पिकअप शॉट, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को आड़े बल्ले से लांग लेग की दिशा में मारा गया, अदभुत संपर्क बना। 145 की गति से की गई गेंद पर जबर प्रहार
निसंका अलग ही मोड में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। मिडिल लेग पर फुल गेंद, मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट लगाया गया, अच्छा कनेक्शन बना, आराम से चौके के लिए जाएगी गेंद
सीधे जाकर हेलमेट में लगी गेंद, शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में, पुल करना चाहते थे लेकिन गति ने बीट किया, जब तक कुछ समझ पाते हेलमेट में जाकर लग चुकी थी गेंद
धीमी गति की फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, गति में मिश्रण ने पूरी तरह से चौंकाया
धीमी गति की गेंद लेग स्टंप पर, डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला
बाउंसर मारा ऑफ स्टंप के बाहर, वाइड दिया है अंपायर ने
इस बार ऑफ साइड को भेदा है, फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, कवर के ऊपर से हवाई शॉट, एक टप्पे में बाउंड्री के बाहर गेंद
इस बार पूरा कनेक्शन बनाया और गेंद बाउंड्री के बाहर, शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, पुल किया और मिडविकेट के ऊपर से निकाला गेंद को आराम से
धीमी गति की शॉर्ट गेंद शरीर पर, पुल करने गए थे लेकिन कनेक्शन नहीं बना सके, फाइन लेग की ओर गई गेंद
बैक ऑफ लेंथ शरीर की लाइन में, पुल किया डीप फाइन लेग की ओर
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, जोर से बल्ला चलाया, बाहरी किनारा लेकर गेंद निकली डीप थर्ड के बाहर
गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, कवर की ओर खेला, दोनों बल्लेबाजों में तालमेल की कमी
एक और शॉर्ट गेंद और इस बार परेरा ने कनेक्ट किया है, ऑफ स्टंप के बाहर की हार्ड लेंथ, परेरा पिछले पैर पर भार भेजकर इसका इंतजार ही कर रहे थे, लांग ऑन के पार भेजा गेंद को
शॉर्ट गेंद लेग स्टंप की लाइन में, पुल करना चाहते थे लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए
कदमों का इस्तेमाल किया था, गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, वापस गेंदबाज की ओर खेला
फुलर गेंद स्टंप लाइन में, मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट
रिंकू सिंह फील्डिंग के लिए आए हैं, हर्षित गेंदबाजी करेंगे
फुलटॉस गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, ड्राइव किया डीप कवर की दिशा में
ओवर 5 • श्रीलंका 61/1
श्रीलंका को 90 गेंद में 142 की ज़रूरतपुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.357 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.329 |
बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.831 |
श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.590 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.278 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.270 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.241 |
हॉन्ग कॉन्ग | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.151 |