मुंबई 224/4 (रहाणे 84, शॉ 49, दुबे 37*, परवानी 2-33) ने विदर्भ 221/6 (तायडे 66, वानखेड़े 51, अंकोलेकर 2-32) को छह विकेट से हराया
विदर्भ के ख़िलाफ़
222 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी (SMAT 202425) के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है। मुंबई की तरफ़ से
आजिंक्य रहाणे ने 45 गेंदों में 84 रन बनाए और
पृथ्वी शॉ के साथ 83 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।
इससे पहले भी इसी टूर्नामेंट के लीग स्टेज में मुंबई की टीम ने 230 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था, जहां
रहाणे 54 गेंदों में 95 रन बना कर प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे थे।
शॉ ने भी 26 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। पृथ्वी के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर भी जल्दी ही आउट हो गए जिसके कारण मुंबई की टीम मुश्किल में दिख रही थी।
इसके बाद जह यश ठाकुर ने 16वें ओवर की शुरुआत में रहाणे को आउट किया तो ऐसा लगा कि यह मैच मुंबई के लिए काफ़ी मुश्किल बन चुका है। उस समय तक मुंबई को जीत के लिए 60 रन बनाने थे।
हालांकि सुर्यांश शेगड़े ने मंदार महाले के 17वें ओवर में 4, 6, 6, 6 का स्कोर कर 24 रन बंटोरे और एक बार फिर से मोमेंटम को मुंबई की तरफ़ मोड़ दिया। इसी ओवर में स्क्वेयर लेग पर करूण नायर ने शिवम दुबे का एक आसान कैच छोड़ दिया, जो विदर्भ को काफ़ी महंगा पड़ा। इसके बाद दुबे ने 18वें ओवर में दो और छक्के लगाए, जिससे मैच मुंबई के पक्ष में आ गया।
शेगड़े और दुबे के बीच 25 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी हुई, जिसके कारण एक मुश्किल दिख रहा मैच, मुंबई के पक्ष में आ गई।
इससे पहले अथर्व तायडे और अपूर्व वानखेड़े ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर विदर्भ को 221 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 10 ओवर की समाप्ति तक विदर्भ का स्कोर दो विकेट के नुक़सान पर 100 रन था। इसके बाद तायडे अपने अर्धशतक तक पहुंचे और फिर दोनों बल्लेबाज़ों ने अगले चार ओवरों में 46 रन जोड़ दिए।
दोनों के आउट होने के बाद शुभम दुबे (19 गेंदों 43 रन), महाने (पांच गेंदों में 13 रन) और जितेश शर्मा (छह गेंदों में 11 रन) ने अंतिम तीन ओवरों में 54 रन जोड़ डाले।
अलुर में हुए इस मैच में कुल 39 चौके और 22 छक्के लगे।