अब मुझे और देबायन को इजाजत दीजिए। शुभ रात्रि।
इस मैच के प्लेयर रेटिंग्स को देखिए और जानिए कि किस भारतीय खिलाड़ी को कितने अंक मिले हैं
रोहित शर्मा: यह एक शानदार प्रदर्शन था। यह हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों के सकारात्मक मानसिकता को दिखाती है। हमारी टीम बहुत मेहनत कर रही है। जब इस तरह से हमें जीत मिलती है तो अच्छा लगता है। यह एक ऐसा प्रदर्शन है, जो हमें काफ़ी समय तक याद रहेगा। मुझे नहीं लगा था कि विकेट इस तरह का है। आप काफ़ी कम देखते हैं कि कोई गेंदबाज़ सीम और स्विंग दोनों अच्छा कराता है और सिराज ऐसा करते हैं। साथ ही बुमराह ने भी वापसी करते हुए जिस तरह की गेंदबाज़ी की, वह कमाल का था। हम ख़ुश हैं कि हम इस तरह से आगे बढ़ रहे हैं। पहले मैच में हम काफ़ी प्रेशर में थे, चार विकेट गिर चुके थे लेकिन जिस तरह से उस मैच में किशन और हार्दिक ने बल्लेबाज़ी की थी, वह अदभुत था। उसके बाद हमने विराट और के एल का शतक देखा। फिर हमने गिल को भी देखा, जो ऐसा बंदा है जो लगतार बल्लेबाज़ी करते रहना चाहता है। इस टूर्नामेंट में हमारे लिए काफ़ी सकारात्मक चीज़ें रही हैं।
दसून शानका: सिराज ने आज कमाल की गेंदबाज़ी की। यह एक अदभुत स्पेल था। मुझे लगा था कि यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी बढ़िया है। हालांकि मौसम के कारण तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिली। इस टूर्नामेंट में हमारे लिए काफ़ी सकारात्मक चीज़ें रही हैं। कुसल मेंडिस और सदीरा ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की है इस टूर्नामेंट में, वह तारीफ़ योग्य है। विश्व कप के दौरान हमें इससे काफ़ी मदद मिलेगी। हम इस टीम के साथ भी फ़ाइनल में पहुंचने में सफल रहे, यह हमारी टीम के लिए काफ़ी अच्छी बात है। मैं यहां पर आए सभी लोगों को , समर्थकों का शुक्रिया करना चाहूंगा।
कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ख़िताब दिया गया है। पिछले एक या डेढ़ साल से मैंने काफ़ी मेहनत की है। यह समय मेरे लिए काफ़ी अच्छा रहा है। मैं टी20 फ़ॉर्मेंट में हमेशा अपने लेंथ पर ध्यान देता हूं ताकि उन्हें ज़्यादा रूम न दिया जाए लेकिन वनडे में मुझे थोड़ा आक्रामक होने का मौक़ा मिलता है। इस सफलता का श्रेय रोहित भाई को भी जाता है। जब मैं चोटिल था तब रोहित भाई ने कहा था कि तुम जैसे भी हो, अपने स्पीड पर काम करो। उन्होंने काफ़ी सपोर्ट किया मुझे।
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ़ दे मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने सिराज को पूछा गया कि आज कौन सा बिरयानी खाकर आए हैं तो उन्होंने कहा कि यहां तो बिरयानी नहीं थी लेकिन मैंने जैसा सोचा था, आज वैसा ही गेंदबाज़ी किया। पिच आज काफ़ी बढ़िया था और ऐसा लगा कि पिच में नमी भी थी। यह मेरे करियर का बेस्ट स्पेल था। मुझे जो कैश प्राइज मिल है मैं वह ग्राउंड्स मैन को दे रहा हूं। अगर वह नहीं होते तो इतना अच्छा टूर्नामेंट नहीं होता।
शार्दुल ठाकुर: इससे अच्छा प्रदर्शन और कुछ भी नहीं हो सकता। सिराज ने जिस तरह का स्पेल डाला, वह हमें हर रोज देखने को नहीं मिलता। ऐसा लगा कि पलक झपकते ही मैच ख़त्म हो गया। हम लगातार अपने टीम संयोजन की बात रहे हैं। यह सोच रहे थे कि मिडिल ऑर्डर में कौन बल्लेबाज़ी करेगा। के एल वापस आए और अच्छा खेले, हालांकि श्रेयस का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि जब भी मुझे मौक़ा मिले, मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूं।
हार्दिक पंड्या: एक ग्रुप के तौर पर हमने गेम को फ़िनिश करने की बात की थी और आज हम उसमें सफल रहे। हमारे लिए आज टॉस हारना सही रहा। हमारे गेंदबाज़ों ने कमाल की गेंदबाज़ी की। गेंद शुरु में स्विंग हो रही थी और सिराज ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की, वह कमाल था। हमने बात की थी कि हम नई गेंद अगर स्विंग करती है तो हम कोशिश करेंगे कि इसी तरह से गेंदबाज़ी करेंगे।
के एल राहुल: हम विश्व कप में भी इसी तरह के विकेट की अपेक्षा कर रहे हैं। यह अच्छा है कि मुझे पिच पर थोड़ा समय बिताने का मौक़ा मिला। मैं अपने प्रदर्शन से काफ़ी ख़ुश हूं। एशिया कप के शुरुआती दिनों में मैं थोड़ा चिंतित था लेकिन अब सब कुछ सही है।
इशान किशन : इस जीत का काफ़ी श्रेय गेंदबाज़ों को जाता है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाज़ी की वह तारीफ़ योग्य है। सिराज ने कमाल की गेंदबाज़ी की। बुमराह ने भी हमें पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। यह पिच सूखी हुई थी। हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए, किसी भी तरह के चैंलेंज के लिए तैयार रहना चाहते हैं। हम अपने रोल के बारे में जानते हैं। इस वक़्त मैं ओपनिंग करने के बारे में नहीं सोच रहा। मुझे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Mustafa Moudi: "एशिया कप ट्रॉफी हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर टीम इंडिया की ओर से एक अद्भुत उपहार है !!"
6.10 गेंदबाज़ों ने काम को आसान बनाया था और बल्लेबाज़ों ने बिना किसी ग़लती के उस काम को पूरा कर लिया। सातवीं बार भारत ने वनडे एशिया कप को जीता है। यह जीत भारतीय टीम के लिए ज़रूर ख़ास है लेकिन सिराज के लिए यह एक ऐसा मैच होगा जिसे वह कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। क्या कमाल की गेंदबाज़ी की है उन्होंने, ऐसी गेंदबाज़ी जिसका सपना, वह ज़रूर देखते होंगे।