दोहरा शथक पूरा हुआ मैक्सवेल बिग शो का, ऑस्ट्रेलिया से ज़्यादा यह जीत मैक्सवेल के नाम होगी, इतिहास में शायद ही ऐसी पारी आपने या हमने देखी होगी, मैच का ना सिर्फ़ अपने प्रदर्शन से पासा पलटा बल्कि इंजरी से लड़ते लड़ते दोहरा शतक जड़ दिया, ख़ुद दर्द से जूझते रहे लेकिन अपनी टीम को सेमीफ़ाइनल में प्रवेश दिलाकर ही माने
अफ़ग़ानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, 39वां मैच at मुंबई, विश्व कप 2023, Nov 07 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही, अब हमें दीजिए इजाज़त शुभ रात्रि।
आप इस मैच का थ्री प्वाइंट रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं
पैट कमिंस , ऑस्ट्रेलियाई कप्तान- सेमीफ़ाइनल में पहुंचना सुखद है। यह जीत वाकई अविश्वसनीय है। यह जीत कुछ ऐसी है जिसके बारे में लोग आगे कहानियां सुनाएंगे। लोग दूसरों को बताएंगे कि उस दिन मैं स्टेडियम था। ज़ैम्पा दो तीन बार बल्लेबाज़ी के लिए आए थे लेकिन मैक्सवेल ने मैदान में लड़ना ही चुना। उनके पास हमेशा एक प्लैन होता है।
हशमतुल्लाह शहीदी, अफ़ग़ानिस्तानी कप्तान - हम काफ़ी निराश हैं। क्रिकेट एक फ़नी गेम है, यह बिल्कुल भी विश्वास करने योग्य नहीं है। हम खेल में बने हुए थे और हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की थी। सात विकेट गिरने के बाद हमने जो मौक़े गंवाए वह हम पर भारी पड़ गए और अंत में मैक्सवेल मैच को हमसे छीन ले गए। हमारे गेंदबाज़ों ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन मैक्सवेल को श्रेय देना होगा। हम साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वापसी करने की कोशिश करेंगे। मुझे और पूरी अफ़ग़ानिस्तान टीम को इब्राहिम ज़दरान पर गर्व है।
मैक्सवेल - आज काफ़ी गर्मी थी। धूप में फ़ील्डिंग करने के बाद बल्लेबाज़ी के दौरान यह मेरे ऊपर हावी हो गई। हालांकि कुछ अधिक रणनीति नहीं बनाई। सिर्फ़ अपने शॉट्स पर ध्यान केंद्रित रखा। परिस्थियों के परे मेरा ध्यान अपने स्वभाविक खेल खेलने के ऊपर ही था।
Joydeep gill : "Maxwell ka catch drop Kiya to samjho match drop kr diya even from definitely winning position "
10.20 pm : मैक्सवेल को तीन जीवनदान ज़रूर मिले लेकिन यही बड़े खिलाड़ियों की पहचान होती है कि वह जीवनदान का फ़ायदा उठाना जानते हैं। मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।
पांचवें छठे स्टंप पर लेंथ गेंद को प्रहार किया डीप एक्स्ट्रा कवर की दायीं तरफ से, बैकफुट पर गए थे हल्का और गेंद के पीछे आकर पूरा दम लगा दिया शॉट में
बैकऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच में से जड़ दिया मैक्सवेल ने, और जीत के साथ-साथ मैक्सवेल दोहरे शतक की ओर बढ़ चले हैं
फुलर गेंद लेग स्टंप की लाइन में और उसे वाइ़ड लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ दिया मैक्सवेल ने, एक टांग पर खेल रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया को अकेले दम पर जीत की औपचारिकता पूरी करने की ओर भी बढ़ चले हैं
स्टंप्स की लाइन में गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड में प्रहार किया लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर लगी
मुजीब को दी है गेंद
फुलर गेंद लेग स्टंप की लाइन में और उसे लॉन्ग ऑन की दिशा में, मैक्सवेल स्ट्राइक अपने पास रखने के लिए दौड़ पड़े
लेग स्टंप पर लेंथ गेंद को बैकफुट से खेला लेग साइड में
फुलर गेंद को वापस खेला राशिद की तरफ
ऐसी ग़लतियां बता रही हैं कि अफ़ग़ानिस्तान का दल किस तरह से हताश हो चुका है, गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड में खेला था मिडऑन की ओर लेकिन फील्डर सुस्त पड़ गए उन्हें लगा कमिंस रन नहीं लेंगे
ऑफ स्टंप पर फुलर गेंद और उसे कवर की दिशा में ड्राइव किया
लेग स्टंप पर फुलर गेंद और पड़ने के बाद और बाहर चली गई
लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर खेला और छोर बदल लिया मैक्सवेल ने
विश्वप कप में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में मैक्सवेल ने बराबरी कर ली है
स्लोअर फुलर गेंद थी, मैक्सवेल ने लेग साइड में खेलने का प्रयास किया था लेकिन गेंद ने लीडिंग एज लिया, हालांकि नवीन ने अपनी बायीं ओर खुद को पूरी तरह से झोंक दिया लेकिन इसके बावजूद नहीं लपक पाए गेंद को
कोण बनाकर गुड लेंथ की गेंद लेग स्टंप की लाइन में और उसे हल्के हाथों से खेला मिडऑन की दिशा में
स्लोअर लेंथ गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में, पुल का प्रयास लेकिन धीमी गति से बीट हुए और गेंद एक टप्पे में कीपर के पास गई
कोण बनाकर गुड लेंथ की गेंद की लेकिन पैड्स पर लगकर गेंद लेग साइड में गई
फुलर गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में और उसे अलॉन्ग द ग्राउंड लॉन्ग ऑन पर खेला
फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे डीप मिडविकेट के ऊपर से भेज दिया दूसरे माले पर मैक्सवेल ने, इस छक्के के साथ मैक्सवेल ने इस विश्व का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर बना दिया है
शॉर्ट पिच गेंद लेग स्टंप पर और उसे लॉन्ग लेग की दिशा में खेला और रन ले लिया मैक्सवेल ने इसका मतलब है कि अगले ओवर में वो ही स्ट्राइक पर रहेंगे
शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे पुल किया डीप स्क्वायर लेग की तरफ लेकिन फील्डर तैनात
ओवर 47 • ऑस्ट्रेलिया 293/7
ऑस्ट्रेलिया की 3 विकेट से जीत, 19 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |