वाह क्या शॉट लगाया है लेकिन ड्रॉप कर दिया है कैच, मिडिल स्टंप पर फुलर, लांग ऑन की ओर उठाकर मारा था लेकिन ड्रॉप कर दिया हालांकि एक ही रन चाहिए था जो ले लिया है
श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, 30वां मैच at Pune, विश्व कप 2023, Oct 30 2023 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मुझे और दया को दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।
कुसल मेंडिस, श्रीलंका के कप्तान : 280 तक भी पहुंचते तो यह हमारे लिए अच्छा होता! हमारे गेंदबाजों ने पहले ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इसके बाद तो बहुत मुश्किल हो गया हमारे स्पिनरों के लिए कि वह विकेट ले पाएं! दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। मदुशंका ने अच्छी गेंदबाजी की, वह अभी युवा है लेकिन मैच हमारे हाथ से निकल गया।
हशमतउल्लाह शाहिदी, अफगानिस्तान के कप्तान : आज हमें लगा कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए हम हमेशा आत्मविश्वास में रहते हैं। हमारा टीम प्रबंधन हमारा पूरा सपोर्ट करता है कि हम लोग पॉजिटिव रहें। कप्तान के तौर पर आपको आगे आकर खड़ा होना पड़ता है। मैं खुश हूं कि दोनों ही मैच में ऐसा कर पाया। राशिद खान हमारा बहुत स्पेशल खिलाड़ी है। वह जब भी टीम में रहता है तो टीम को पॉजिटिव रखता है।
फजलहक फारूकी, प्लेयर ऑफ द मैच - मैं आज के प्रदर्शन से खुश हूं, हम तीन मैच जीत गए हैं। मैं स्विंग की ओर देख रहा था, लेकिन उसके बाद मैंने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने को देखा और मुझे मदद मिली। हम नेट्स पर डेथ में गेंदबाजी की पूरी मेहनत करते हैं और उसी हार्ड वर्क का यहां पर मुझे फायदा मिला है।
10 pmक्या ही बात है अफगानिस्तान, इंग्लैंड, पाकिस्तान और अब श्रीलंका। पांचवें नंबर पर पहुंच गई है अफगानिस्तान की टीम इस जीत के बाद। सात विकेट से यहां पुणे में श्रीलंका को हरा दिया है। पहले फजलहक फारूकी और मुजीब उर रहमान ने श्रीलंका को 241 रन पर रोक लिया था और इसके बाद क्या ही कहा जाए इनकी बल्लेबाजी का, इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, अजमत उमरजई और कप्तान शाहिदी, रोके से नहीं रूके, पूरी कोशिश की श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लेकिन इस मैच में वापसी नहीं कर पाए।
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, डीप प्वाइंट पर धकेलकर सिंगल लिया
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल किया है डीप मिडविकेट की ओर सिंगल के लिए
राउंड द विकेट, फिर बाउंसर, पुल किया है मिडऑन के दायीं ओर
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में, एक और चौका आ गया है आसानी से
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप कवर पर पंच करके सिंगल लिया
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, कट किया है डीप प्वाइंट पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, पंच किया है बैकवर्ड प्वाइंट पर
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, आसानी से डिफेंस किया
ऑफ स्टंप पर फुलर, डीप मिडविकेट पर धकेलकर सिंगल लिया
मिडिल एंड लेग स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप स्क्वायर लेग की ओर धकेला सिंगल मिलेगा
चौका आ गया है एक और, ऑफ स्टंप पर बाउंसर, हुक कर दिया है मिडविकेट के ऊपर से, किसी के पास कैसे ही कोई मौका बनता
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, मिडविकेट पर पुल किया है लेकिन टाइम नहीं कर पाए
चलिए एक और चौका आ गया है, ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, हल्का सा पीछे हटे और हल्के हाथों से धकेल दिया है थर्ड मैन के बायीं ओर से
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, कवर की ओर धकेलकर गैप में सिंगल लिया है
इस बार पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में, मिल जाएगा आसानी से चौका
क्या कमाल का कैच हो सकता था यह, वाह निसंका, ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल का प्रयास लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा, स्क्वायर लेग पर गई गेंद, डीप स्क्वायर लेग पर थे निसंका लेकिन स्क्वायर लेग के करीब आए और पूरी जान झोंक कर आगे की ओर डाइव लगा दी, लेकिन लपक नहीं सके
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, कवर की ओर रोका
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट पर धकेलकर सिंगल निकाला
अजमत का भी अर्धशतक हो गया है, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, पंच किया है कवर की ओर, कमाल का प्रदर्शन यहां पर
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | |
टॉस | अफ़ग़ानिस्तान, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4687 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 30 अक्तूबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | अफ़ग़ानिस्तान 2, श्रीलंका 0 |
ओवर 46 • अफ़ग़ानिस्तान 242/3
अफ़ग़ानिस्तान की 7 विकेट से जीत, 28 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |