धीमी गति से की गई गेंद, मिडिल और ऑफ स्टंप पर, डीप मिड विकेट की दिशा में खेला, और अफगानिस्तान इसी के साथ जीत गई
अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया, 27वां मैच, ग्रुप 2 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Oct 31 2021 - मैच का परिणाम
स्कोल्ट्ज़ और ट्रंपलमन के बीच 18 रन की साझेदारी टी20आई में 10th विकेट के लिए नामीबिया के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने विलियम्स और स्कोल्ट्ज़ के 14 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच से बस इतना ही। हमारे साथी निखिल और अफ्ज्ल अगले मैच की कॉमेंट्री के साथ तैयार हैं। उस मैच की कॉमेट्री पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नबी : खिलाड़ियो का टीम में अच्छा मनोबल रहा है। हम टीम मीटिंग के दौरान चर्चा करते हैं कि हम कई बार लक्ष्य का पीछा भी कर सकते हैं। मैं सलामी बल्लेबाज़ों से कहता हूं कि जाओ और अपना खेल खेलो। बस जाओ और अपने क्रिकेट का आनंद लो। हम हमेशा स्पिनरों पर निर्भर रहते हैं लेकिन हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं। हामिद ने आज शानदार गेंदबाजी की। कल रात उन्होंने (असगर अफगान) मुझसे कहा कि कल मेरा आखिरी मैच होगा और मैं हैरान था। यह उनका फैसला था। उन्होंने लगभग 6-7 वर्षों तक टीम की कप्तानी की है। उन्होंन पहले ही तय कर लिया था कि कल मेरा आखिरी मैच होगा।
एरार्ड इरास्मस - हमें पता था कि जिस तरह की गेंदबाज़ी का सामना हमें करना है, वह हमारे काफ़ी टफ़ होने वाला है।यहां हमारा पहला गेम था और कुछ कारणों से पिच पर जो घास थी वह काट दी गई थी। पावरप्ले में हमने काफ़ी रन लुटाए। विरोधी टीम ने कई अच्छी साझेदारियां की। पिच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। हमने लक्ष्या का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन उनकी गेंदबाज़ी काफ़ी बढ़िया थी।
नवीन उल हक़ को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ट्रॉफ़ी असगर को देना चाहूंगा क्योंकि उन्हीं के कप्तानी में मैंने अपना पहला मैच खेला था। असगर हमारे टीम के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक थे। उनसे मुझे काफ़ी चीजें सीखने को मिली है। मैं आज पहली पारी से ही देख रहा था कि नए गेंद के साथ कैसे गेंदबाज़ी की जाए और मैं आज सफल रहा।
असगर को कंधे पर उठा कर ले जाया जा रहा है, नईब ने उन्हें अपने कंधे पर उठाया है, यह आखिरी मैच था उनका, पूरी टीम उनको एक शानदार तरीके से विदा कह रही है। 16 सालों का लंबा करियर यहां समाप्त हो रहा है। असगर के आंखों में आंसू है। अफगान क्रिकेट को इस स्तर पर लाने में असगर की भूमिका काफी शानदार रही है। ऐसे जीत के साथ रिटायर होकर उन्हें भी अच्छा लग रहा होगा।
धीमी गति से फेंकी गई गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, गुडलेंथ, कट किया प्वाइंट की दिशा में
पुल करने का प्रयास, पटकी हुई गेंद, बीट हुए बल्लेबाज, गेंद और बल्ले का कोई कनेक्शन नहीं, ऑफ स्टंप के बाहर थी गेंद
ऑफ स्टंप के आस-पास फुलर लेंथ की गेंद, लांग ऑफ की दिशा में सीधे बल्ले से खेल कर 2 भागने की कोशिश लेकिन नहीं मिलेगा
फुलर लेंथ की गेंद विकेटों पर, लांग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से खेला
लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में स्लैश किया
करीम फेकेंगे आख़री ओवर
धीमी गेंद एकबार फिर, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, लपेट कर मिड विकेट की दिशा में मारने का प्रयास लेकिन गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं
धीमी गति से फेंकी गई बाउंसर गेंद, पुल किया लेकिन स्क्वायर लेग सीमा रेखा पर फील्डर को बीट करने में नाकाम
धीमी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, काफी जोर से जमीन पर रखते हुए खेला, लांग ऑफ की दिशा में
अब मिड ऑफ पीछे
इस बार फुलर लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ के ऊपर से मारा, गेंद सीमा रेखा के बाहर, बढ़िया पिक किया धीमी गति से फेंकी गई गेंद को
लेपट कर मारा, 96 की गति से फेंकी गई गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, ओवर पिच, लांग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच से गेंद सीमा रेखा के बाहर
धीमी गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, बल्ले का फेस खोल कर खेला, कवर प्वाइंट की दिशा में फ्रंट फुट पर आकर
एक और धीमी गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, लांग ऑफ की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को धकेला
95 की गति से की गई गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर एक्सट्रा कवर की दिशा में खेला, स्वीपर कवर के फील्डर ने दौड़ लगाई दाहिने तरफ और गेंद को पकड़ा
बल्ले का फेस खोल कर प्वाइंट की दिशा में खेला, लेंथ गेंद, धीमी गति से, ऑफ स्टंप के बाहर
काफी ज्यादा धीमी गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, कट के अंदाज में खेला, कवर के फील्डर के पास
फुलटॉस गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, कवर की दिशा में ड्राइव किया लेकिन सीधे फील्डर के पास
लांग ऑन की दिशा में खेला, लेंथ गेंद, धीमी गति से, आड़े बल्ले से खेला फ्रंट फुट पर आकर
शॉर्ट पिच गेंद, लेग स्टंप पर धीमी गति से, बैठ गए बल्लेबाज और जाने दिया गेंद को कीपर के पास
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर सीधी गेंद, गुडलेंथ, रक्षात्मक शॉट का प्रयास लेकिन बीट हुए
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी | |
टॉस | अफ़ग़ानिस्तान, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1380 |
मैच के दिन | 31 अक्तूबर 2021 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | अफ़ग़ानिस्तान 2, नामीबिया 0 |
ओवर 20 • नामीबिया 98/9
अफ़ग़ानिस्तान की 62 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |