ओहोहोहोहो, क्या प्यारा और दमदार शॉट लगा कर टीम को जीत लगाई मार्श ने, बैक ऑफ लेंथ गेंद, पुल किया,गेंद मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर
बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया, 34वां मैच, ग्रुप 1 at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 04 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इस मैच से आज के लिए इतना ही। कुछ ही देर में श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाले मुक़ाबले में मिलते हैं।
फिंच - पिछले मैच के बाद, यह सच में एक बढ़िया प्रदर्शन था। हमने ज्यादा कुछ प्रयास नहीं किया, हमने बस उन चीजों के बारे में सोचा कि जिस पर हमारा कंट्रोल था। ज़ैम्पा ने आज शानदार गेंदबाज़ी का मुज़ाहिरा किया. वह हमारी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन करता आया है। नेट रन रेट पर भी हमारी नज़र थी, हमने मैच के बीच में प्रयास किया कि अपने नेट रन रेट पर काम किया जाए। मिचेल स्टार्क और अन्य तेज गेंदबाज़ों ने हमारे लिए काफी बढ़िया गेंदबाज़ी की। उन्हें इस तरह से गेंदबाजी करते देख, अच्छा लग रहा था।
महमुदउल्लाह - जब आप इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो आपके पास ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। बल्लेबाज़ी एक ऐसा पक्ष है जहां हमें बहुत काम करना है। आज का पिच काफी बढ़िया था, यह शायद अब तक का सबसे बेहतरीन पिच था। पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाना हमारे लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है। इस विश्व कप में आने से पहले हमने दो श्रृंखलाएं जीती थी लेकिन वह हमारे देश की पिच पर था, एक खिलाड़ी के तौर पर या एक टीम के तौर पर आपको विश्व के किसी भी पिच पर बढ़िया प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए
ज़ैम्पा - मैं अपने प्रदर्शन के साथ काफ़ी खुश हूं। हैट्रिक बॉल पर जो कैच वेड के पास गई थी , वह काफी टफ था। मैंने 3 या 4 ओवर पहले लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिया था, एकबार के लिए मुझे लगा कि किसी को याद भी नहीं होगा कि मैं हैट्रिक पर हूं। ऐश्टन एगार की गैर मौजूदगी में आज मेरा रोल थोड़ा अलग था। अपने राष्ट्रीय टीम के लिए 5 विकेट लेना हमेशा एक बढ़िया अनुभव होता है। टीम के अन्य गेंदबाज़ों ने भी काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी की।
ज़ैम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया है।
पहले गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन और उसके बाद कप्तान फिंच का प्रहार। एक छोटे से लक्ष्य को 82 गेंद पहले चेस कर लिया है ऑस्ट्रेलियाई टीम ने, इससे उनके नेट रन रेट को काफी लाभ मिलेगा। फिंच के लिए टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला कारगर रहा। अब ऑस्टेलिया का नेट रन रेट 1.03 हो गया है।
शॉर्ट पिच गेंद, सर के काफी ऊपर, वाइड, कोई शॉट खेलने का प्रयास नहीं
मिड ऑन के फील्डर के ऊपर से गेंद को मारा, ओवर पिच गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, सीधे बल्ले से उठा कर मारा, फील्डर के हाथ को लगभग छूते हुए निकली गेंद
134 की गति से ओवर पिच गेंद, मिड विकेट की दिशा में उठा कर मारने का प्रयास लेकिन बैट पर लगने के बाद विकेट पर लगी गेंद, वार्नर आउट, अगर सीधे बल्ले से खेलते तो शायद आउट नहीं होते, गेंद थोड़ी सी अंदर के तरफ भी आई थी टप्पा खाने के बाद
पंच किया कवर प्वाइंट की दिशा में, बैक ऑफ लेंथ गेंद,ऑफ स्टंप के बाहर
फुलर लेंथ की गेंद, लेग स्टंप पर, आगे निकल कर आए वार्नर लेकिन रूम नहीं मिला शॉट लगाने के लिए उन्हें, मिड ऑन की दिशा में खेला
पटकी हुई गेंद 132 कि गति से, जमीन पर रखते हुए पुल किया लेकिन सीधे मिड विकेट के फील्डर के पास, नो गेंद है यह, फ्री हिट
बैक ऑफ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, कवर की दिशा में हल्के हाथों से खेल कर तेजी से रन चुराया
कड़कदार पुल लगाया है मार्श ने, बैक ऑफ लेंथ गेंद, मिडिल और लेग पर, पुल किया शानदार तरीके से पीछे जाकर, मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर गेंद
मिडिल स्टंप पर गेंद, वाइड मिड ऑन की दिशा में पीछे जाकर पुश किया, लेंथ गेंद
147 की गति से की गई फुलर लेंथ की गेंद, ऑफ स्टंप पर, फिर से उड़ा कर मारने की कोशिश लेकिन इस बार विकेट उड़ गए, मैच को जल्द खत्म कर के नेट रन रेट को बढ़ाने की फिराक में थे फिंच, हर गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे
लेग स्टंप पर गेंद, उठा कर मारने का प्रयास ऑन साइड में, पैर पर लग कर कीपर के पास गई गेंद
क्रीज की गहराई का प्रयोग कर के लांग ऑफ सीमा रेखा के ऊपर से मारा, ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, उठा कर मारा फ्लैट बैट से, लेेंथ गेंद
कवर के ऊपर से मारा इस बार हवाई ड्राइव, शॉट ऑफ द डे, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, उठा कर मारा, शानदार
टाइमिंग, जबरदस्त शॉट
रिवर्स स्कूप का करने का प्रयास लेकिन पैरों पर लगी गेंद, अपील हुई, अंपायर ने नकारा, ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी गेंद, फुलर लेंथ
मिड ऑन के ऊपर से मारा फिंच ने, गुडलेंथ गेंद, 144 की गति से, मिडिल स्टंप पर थी गेंद, हवा में गई, दूरी नहीं मिली, सीमा रेखा के काफी पहले गिरी गेंद, मिड ऑन के खिलड़ी ने पीछे जाकर गेंद को पकड़ा
तीसरा ओवर डालेंगे तस्कीन
बैक ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, शॉर्ट थर्डमैन के सर के ऊपर से कट मारा और क्या शानदार मारा, गेंद सीमा रेखा के बाहर
स्लैश किया, बाहरी किनारा, शॉर्ट थर्डमैन के खिलाड़ी के सर के ऊपर से निकल गई गेंद, रूम बना कर, मारना चाहते थे, लेंथ गेंद, ऑफ स्
टंप के बाहर
फुलटॉस गेंद, मिडिल और लेग पर, लेग साइड में उठा कर मारने का प्रयास लेकिन ठीक से बल्ले पर आई नहीं गेंद
धीमी गेंद को तेज गति से मिड विकेट की दिशा में फ्लिक लगाया, गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के बाहर, लेग स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, दमदार प्रहार
ओवर 7 • ऑस्ट्रेलिया 78/2
ऑस्ट्रेलिया की 8 विकेट से जीत, 82 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |