ड्राइव किया है मिड ऑफ़ के पास से और विनिंग रन पूरा किया
न्यूज़ीलैंड vs पाकिस्तान, पहला सेमीफ़ाइनल at Sydney, टी20 विश्व कप, Nov 09 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
10.47 pm चलिए इसके साथ हमारे इस सेमीफ़ाइनल के कवरेज की समाप्ति होती है। कल दोपहर आप लोगों से फिर से तब मुलाक़ात होगी जब भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। तब तक अफ़ज़ल, तिलक, चंदन के साथ मुझे इजाज़त दीजिए।
न्यूज़ीलैंड कप्तान केन विलियमसन : "उन्होंने हमें गेंद के साथ अच्छा ख़ासा दबाव डाला। हमें लगा हमने अच्छा स्कोर डाला था लेकिन उन्होंने बढ़िया बल्लेबाज़ी की। हम हमेशा सभी विभागों में बेहतर करना चाहते थे लेकिन उनकी सलामी जोड़ी ने हमपर बढ़िया दबाव डाला। आख़िर में ऐसे हारना निराशाजनक है लेकिन टी20 क्रिकेट ऐसा ही होता है।"
पाकिस्तान कप्तान बाबर आज़म : "टीम ने पिछली चार मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। समर्थकों के वजह से यह होम मैच जैसा लगा। रिज़वान और मैंने पहले छह ओवरों में अटैक करने की बात की थी। हारिस बहुत आक्रामक बल्लेबाज़ हैं। फ़िलहाल हम इस जीत का जश्न मनाएंगे और कल जब पता चलेगा कि फाइनल में किससे मुलाक़ात होगी उसके बाद उस मैच की योजना बनाएंगे।"
पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान का चारों ओर चलकर अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं।
रिज़वान है प्लेयर ऑफ़ द मैच : "मैं भाग्यशाली हूं कि 50 सेमीफ़ाइनल में आया। शुरुआत में पिचें चुनौतीपूर्ण थी बाबर और मेरे लिए लेकिन हम मेहनत करते रहे। जब हम मैदान पर उतरे तो हमने सोचा इस पिच पर नई गेंद पर आक्रमण करना ज़रूरी था और हममे एक को लंबा खेलना था। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो हम हमेशा विश्वास करते रहे। हमारे हाथ में था केवल मेहनत करना।"
आज ऐसा लगा कि टॉस हारना पाकिस्तान के पक्ष में चला गया। दूसरी पारी में गेंद काफ़ी अच्छे से बल्ले तक आई। रिज़वान की पारी ग़ज़ब की थी, और बाबर के फ़ॉर्म में लौटना भी एक सुखद समाचार है पाकिस्तान के लिए। न्यूज़ीलैंड ने आज फ़ील्डिंग और गेंदबाज़ी बहुत अच्छी नहीं की। तेज़ गेंदबाज़ों ने लगातार लेंथ में चूक की, और लगभग तीन कैच के मौके गंवाए गए। आज तो क़ुदरत का निज़ाम पाकिस्तान के पक्ष में ही रहा।
10.28pm पाकिस्तान 1992 को दोहराने से एक मैच दूर है बस। हालांकि आज के प्रदर्शन में कोई लक नहीं था। शान के ड्राइव लगाते ही पाकिस्तान डगआउट झूम उठा। क्या हम एक और भारत-पाकिस्तान फ़ाइनल देखने वाले हैं?
वाइड से शुरुआत, लेग स्टंप के काफ़ी बाहर धीमी गति की गेंद
केवल तीन फ़ील्डर को दायरे के बाहर रखा है
क्या आख़िर में कोई ट्विस्ट आएगा?
धीमी गेंद को स्वीप करने गए लेकिन शॉर्ट फाइन पर कैच थमा बैठे, ऐसा लगा कि थोड़ा प्री-मेडिटेट कर दिया था स्वीप और ऐसे में गेंदबाज़ को पर्याप्त समय मिला लेंथ बदलने का, ऐलेन के लिए आसान कैच
शार्प टर्न, अंदर आई, बल्लेबाज़ बीट हुए और कॉन्वे भी, पूरी तरह मिस किया गेंद को, और तीन बाई मिले
धीमी गेंद को ड्राइव किया डीप प्वाइंट की तरफ़
बैकफ़ुट पर गेंद को ड्राइव किया डीप प्वाइंट की दिशा में
रिवर्स स्वीप करने गए और गेंद किनारे से लगा, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर सोढ़ी कैच में तब्दील नहीं कर पाए इसे
धीमी गेंद, ऑफ़ के काफ़ी बाहर और स्वीप करने के प्रयास में मिस किया
'दिल दिल पाकिस्तान' बजाया जा रहा है और सारे समर्थक झूम रहे हैं
शायद यह वह ओवर था जहां पाकिस्तान ने फ़ाइनल की टिकट अपने नाम कर लिया हो
यॉर्कर पर हटकर ड्राइव किया डीप प्वाइंट की दिशा में
शॉर्ट गेंद पर करारा प्रहार, यह गेंद गई है डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के बहुत बहुत ऊपर
यॉर्कर पर रूम बनाया और इनसाइड आउट ड्राइव कर दिया, कवर और मिड ऑफ़ के बीच, ग़ज़ब का शॉट
स्लो लेग कटर, अंदरूनी किनारा लेकिन इस बार कॉन्वे ने कैसे वैसे रोक लिया
फुल गेंद को फ़्लिक किया, विलियमसन ने अच्छी फ़ील्डिंग की लेकिन फिर भी सिंगल मिला
स्लो गेंद ऑफ़ के बाहर, बीट हुए हारिस लेकिन कॉन्वे के मिसफ़ील्ड पर बाई चुरा लिया बल्लेबाज़ों ने
फ़र्ग्यूसन
फुल टॉस और कट किया है डीप प्वाइंट की दिशा में, कैच आउट हुए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट भी कर दिया, अंपायर बातचीत करेंगे गेंद के हाइट पर, बहुत क़रीबी मामला है, हालांकि रिज़वान काफ़ी आगे आकर खेलने गए थे इस गेंद को, नो-बॉल नहीं है, कैच आउट माना जाएगा, फ़िलिप्स का कैच था यह
एक और कटर और फिर पुल करने के प्रयास में बीट हुए
फुल गेंद पर अच्छा प्रहार, गेंदबाज़ के पास से लॉन्ग ऑन की दिशा में ड्राइव लगाया
फुल गेंद पर अक्रॉस द लाइन खेलते हुए बीट हुए, गेंद पैड पर लगी लेकिन आउट नहीं दिया गया
शॉर्ट धीमी और अपर कट के प्रयास में बीट हुए
यॉर्कर को कैसे वैसे मारा है डीप मिडविेकेट की दिशा में
ओवर 20 • पाकिस्तान 153/3
पाकिस्तान की 7 विकेट से जीत, 5 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |