पांचवें स्टंप पर फुलर, स्लाइज किया है, बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से, मैदान गीला होने की वजह से गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंची, तीन रन लेने में कामयाब रहे
ज़िम्बाब्वे vs साउथ अफ़्रीका, 18वां मैच, ग्रुप 2 at Hobart, टी20 विश्व कप, Oct 24 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही मुझे और मेरे साथी कुणाल किशोर को दीजिए इजाजत।
चलिए आखिरकार दोनों टीम के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाना शुरू कर दिया है और साउथ अफ्रीका यहां पर बहुत निराश होगी क्योंकि अब यह मैच रद हो गया है। साउथ अफ्रीका का विश्व कप जिंक्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। जिम्बाब्वे ने शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन बाद में वे एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे थे। बाद में साउथ अफ्रीका ने भी एक ओवर में 23 रन निकाल लिए थे लेकिन बारिश दोबारा आ गई। दोबारा जब मैच शुरू हुआ तो उन्हें सात ओवर में 64 रन बनाने थे, लेकिन दोबारा बारिश आ गई। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को आपस में 1-1 अंक बांटने पड़े हैं। नेट रन रेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मैच पूरा नहीं हुआ है।
जिम्बाब्वे के खिलाड़ी जब बारिश के बाद दोबारा आए थे तो वह बहुत समय बिता रहे थे, जिससे बारिश आ जाए। पहले नगरावा को चोट लगी, उन्होंने बाहर जाने में समय लिया और उसके बाद रजा ने भी एक नो बॉल की तो एक बार रन अप पर आकर गेंद नहीं की, बारिश तेजी से बढ़ती जा रही थी।
अरे भाई दोबारा मैच रुक गया है, जाना होगा दोनों टीमों को पवेलियन, कोशिश तो बहुत की डिकॉक ने लेकिन बारिश अब बहुत तेज हो गई है
बारिश तेजी से हो रही है
पिछली गेंद नो बॉल थी
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, कट किया था डीप बैकवर्ड प्वाइंट की ओर, डीप कवर के फिल्डर ने जाकर रोकी गेंद
अंपायर कॉल में बच गए हैं डिकॉक, ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग स्वीप करने गए लेकिन पूरी तरह से चूक गए, अंपायर ने मना किया तो एलबीडब्ल्यू का रिव्यू लिया
रिवर्स स्वीप का दोबारा प्रयास, लेग स्टंप के बाहर यॉर्कर, नहीं खेलते तो वाइड होती, प्वाइंट की ओर धकेलकर सिंगल आया
राउंड द विकेट
पांचवें स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है लेकिन डीप मिडविकेट वहां पर तैनात
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, वाइड लांग ऑन पर पुल कर दिया है, लांग ऑन ने जाकर रोकी गेंद, दो रन जरूर मिल जाएंगे
रिवर्स स्वीप मिडिल एंड लेग स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, सही से टाइम नहीं कर पाए, प्वाइंट की ओर गई गेंद
फिजियो मैदान पर हैं और खेल अभी रुका हुआ है, मैदान से बाहर जा रहे हैं नगरावा
नगरावा को पैर में कोई दिक्कत, जमीन पर बैठ गए हैं
एक और चौका, क्या बात है डिकॉक, चौथे स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, कट कर दिया है बहुत ही अच्छी गति के साथ, प्वाइंट की दिशा में गोली की रफ्तार से पहुंची गेंद
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, आसानी से डिफेंस किया
यह भी चौका लगा दिया है डिकॉक ने, ऑफ स्टंप के करीब ओवर पिच गेंद, कवर की ओर बेहतरीन कवर ड्राइव लगा दी है
एक और चौका, शरीर पर बैक ऑफ लेंथ थी, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट और डीप स्क्वायर लेग के बीच बने गैप में, डीप मिडविकेट ने बायीं ओर हवा में डाइव लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं
चौका लगा दिया है डिकॉक ने एक और, चौथे स्टंप पर फुलर, मिडऑफ के सिर के ऊपर से हवा में ड्राइव लगा दी है, किसी के पास कोई मौका नहीं, जल्द खत्म करना चाहते हैं डिकॉक मैच
हल्की बूंदा बांदी दोबारा शुरू हो गई है
7 ओवर में 64 चाहिए साउथ अफ्रीका को
रेफरी यह तय कर रहे हैं कि कितने ओवर होंगे
मैच शुरू हो चुका है
और मैच अब दोबारा रुक गया है, बारिश तेज हो गई है, अगर मैच नहीं हुआ तो यह रद माना जाएगा मैच, कम से कम साउथ अफ्रीका की पारी के पांच ओवर होने जरूरी
चूक गए, पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, गेंदबाज के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से चूके
अरे नो बॉल थी पिछली
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल खेलना चाहते थे लेकिन अंत में मिडविकेट की ओर रोका गेंद
हल्की बूंदा बूंदी शुरू हो गई है
पहला सिंगल आया है इस पारी का आखिरी गेदं पर, लेग स्टंप के काफी बाहर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल करने गए थे बल्ले से ठीक से लगी नहीं वरना यह भी चौका ही होता
अरे भाई वाह। क्या बात है डिकॉक, कहां थी आपकी यह फॉर्म अब तक, लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में, किसी के पास कोई मौका नहीं
इस बार छक्का, क्या कर रहे हैं डिकॉक, मिडिल स्टंप पर फुलर गेंद थी, स्लॉग कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में हवा में, क्या कमाल का शॉट था यह
एक और लीजिए, क्या बात है डिकॉक, लेग स्टंप पर फुलर, फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट फाइन लेग के सिर के ऊपर से होती हुई सीमा रेखा तक जा टकराई
एक और चौका, ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में, वन बाउंस चौका, दो गेंद पर दो चौके
पहली ही गेंद पर उठाकर मार दिया है डिकॉक ने, लेग स्टंप पर गुड लेंथ, हल्का सा इन स्विंग भी हुई, फ्लिक कर दिया है शॉर्ट फाइन के सिर के ऊपर से चौका के लिए
ओवर 3 • सा. अफ़्रीका 51/0
परिणाम नहींआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |