बीट कराया था फिर से वैसी ही गेंद पर, बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर एंगल से, बाय के लिए दौड़े थे, लेकिन थ्रो आया कीपर से, कवर के फील्डर ने गेंद को बीच में ही रोककर नॉन स्ट्राइक पर थ्रो किया और फील्डर बाहर थे क्रीज़ थे, क्या मैच था यह, लेकिन इसकी परिणति ऐसी ही होनी थी, एक रोमांचक मैच की रोमांचक समाप्ति
साउथ अफ़्रीका vs नेपाल, 31वां मैच, ग्रुप डी at Kingstown, T20 वर्ल्ड कप, Jun 14 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए अब हमें दिजिए विदा। मिलते हैं शाम को भारत-कनाडा मैच में।
एडन मारक्रम, कप्तान, साउथ अफ़्रीका: हम आज रात अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं थे, इसलिए इस जीत का मैं शुक्रगुजार हूं। इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसके बारे में हम अगले कुछ दिनों में बात भी करेंगे। हमारे पास एक अच्छी तेज़ गेंदबाज़ी इकाई है और हम उनको बैक करना चाहते थे। हालांकि अब लगता है कि हमें एक और स्पिनर खिलाना था। नेपाल ने इस मैच को हमारे लिए बहुत कठिन बनाया, उन्होंने हम पर दबाव बनाया।
रोहित पॉडेल, कप्तान, नेपाल: जिस तरह से हमने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। कल जब हमने विकेट देखा था तभी पता चल गया था कि स्पिनरों को मदद मिलेगी, इसलिए हमने स्पिनरों से अधिक गेंदबाज़ी कराई। हम बहुत नज़दीक थे, लेकिन दूर रह गए। कुछ महत्वपूर्ण मौक़ों पर हमने अच्छा किया और कहीं चूक गए। मुझे लगता है कि हमने अच्छी लड़ाई लड़ी। अगर हमें कुछ ऐसे मैच और मिलते हैं तो हम परिणाम के दूसरे ओर भी हो सकते हैं। मैं सभी समर्थकों का धन्यवाद देना चाहता हूं जो लंबी दूरी तय करके हमरा समर्थन करने आए थे।
10.55pm (8.20am IST): यह नेपाल के लिए दुःखी होने का दिन है। उन्होंने लगभग पूरा मैच अच्छा खेला। अच्छी गेंदबाज़ी की, पहले चरण में अच्छी बल्लेबाज़ी भी की, अंत के दो ओवरों में दबाव को भी संभाला, लेकिन शम्सी के वो दो ओवर निर्णायक साबित हुए, जहां पर उन्होंने दो-दो करके कुल चार विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा: निश्चित रूप से हम राहत महसूस कर रहे हैं। हमने ग्रुप चरण के चारों मैच जीतने का लक्ष्य बनाया था, जो पूरा हुआ। वेस्टइंडीज़ में आने पर हमें पता था कि गेंद यहां घूमेगी। हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूयॉर्क में अच्छा काम किया था, लेकिन अब यहां धीमे गेंदबाज़ प्रमुख होंगे। नेपाल की टीम काफी शानदार रही, उन्होंने परिस्थितियों को जमकर भुनाया। विकेट दूसरी पारी में कुछ अच्छा हो गया था। हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि हम लगभग हर मैच में दबाव से निकलकर बाहर आए। टीम में सभी को अपनी भूमिका पता है।
क्या सुपर ओवर होगा? अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए, फील्डर्स आगे
ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद, बाहरी किनारे पर बीट कराया, कट के लिए गए थे शॉर्ट गेंद को, लेकिन नहीं कर पाए
गुलशन झा पर बड़ी जिम्मेदारी
दो रन और मिले हैं, इस बार डीप प्वाइंट के बायीं ओर खेला था बाहर की लेंथ गेंद को, हेंड्रिक्स जब तक डाइव लगाकर बाउंड्री बचाते तो दो रन मिला
चौका मारकर गेम को बनाए रखा है, बाहर की फुल गेंद को प्वाइंट के ऊपर से हवाई ड्राइव मारा और चौका पाया, पीछे कोई फील्डर नहीं था
क्या यह वाइड है, नहीं, अंपायर ने नहीं दिया करीबी कॉल, हालांकि थी भी नहीं, गेंद वाइड लाइन के ऊपर से गई, फुल गेंद थी बाहर की, एंगल से और बाहर निकलती गई
बाहरी किनारे पर बीट कराया, एंगल से बाहर निकली लेंथ गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए, क्या सोमपाल को ही स्ट्राइक रखना था क्या?
तेज़ दो रन लेकर ओवर खत्म किया है, अब सिर्फ़ आठ रन चाहिए अंतिम ओवर में, देखते हैं क्या होता है, फुल गेंद थी ऑफ स्टंप की, ड्राइव किया था डीप कवर में और फील्डर पर दबाव बनाकर दो रन लिए
क्या बात है, क्या अभी भी कुछ बचा है क्या इस मैच में, लग तो ऐसा ही रहा है, सोमपाल ने थक्का लगाया है वो भी 105 मीटर का डीप मिडविकेट पर, गेंद ग्राउंड और स्टेेडियम पार गई है, शॉर्ट गेंद थी स्टंप की, पुल कर दिया
इस बार बाहर की लेंथ गेंद, कट के लिए गए, लेकिन बाहरी किनारे पर बीट हुए
फुलर गेंद को कवर में खेला, एक और डॉट गेंद
सोमपाल कामी आए हैं
एक और विकेट निकाला है साउथ अफ्रीका ने, दबाव में बिखर रही है नेपाल की टीम, स्टंप की लेंथ गेंद को हटकर ऑन साइड में मारने गए थे, लेकिन गेंद कहां और बल्ला कहां, जाना होगा पवेलियन
पहली गेंद डॉट, मिडविकेट पर खेला स्टंप की लेंथ गेंद को
क्या दो ओवर में 16 रन बना पाएगा नेपाल? अगर ऐसा होता है तो साउथ अफ़्रीका ऐसी पहली टेस्ट टीम होगी, जिसे नेपाल ने हराया, फिलहाल नॉर्खिए
चौथा विकेट निकाल लिया है शम्सी ने, यह ओवर निर्णायक हो सकता था और लगता है हो भी गया, दो रन गए और दो विकेट निकाले शम्सी ने, ख़ूबसूरत गेंद, पैरों पर पड़ी, फुल लेंथ और गुगली गेंद पड़कर बाहर निकली, आगे निकल आए थे खेलने के लिए, टर्न से चकमा खाए, गेंद बल्ले और पैड से बने गैप में निकली और क्लीन बोल्ड
लेग स्टंप से बाहर जाती बैक ऑफ लेंथ गेंद को मोड़ने गए थे ऑन साइड में, लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर गई
पैरों की फुल गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कलाईयों से हल्के हाथों से मोड़ अपना खाता खोला और टीम के 100 रन भी पूरे
बाएं हाथ के कुशल मल्ला आए हैं, एक स्लिप उनके लिए
क्या यह कैच है, हां अंपायर ने तो उंगलियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन ऐरी ने तुरंत रिव्यू लिया है, शॉर्ट गेंद थी लेग स्टंप के बाहर, घुटने मोड़कर स्वीप करने गए थे, लेकिन लेग ब्रेक होकर लेग स्टंप से बाहर निकलती गेंद ग्लब्स को छूकर कीपर के हाथों में समा गई, यह मुक़ाबला फिर से साउथ अफ़्रीका की ओर जाता हुआ, पिछले दो ओवर से रन भी नहीं बन रहे थे नेपाल के और अब यह विकेट
स्टंप की फुल गेंद को टहलाया लांग ऑन पर
हटकर बोलर की ओर खेला लेग स्टंप की लेंथ गेंद को
अब 18 पर 18, शम्सी आए हैं अपना आख़िरी ओवर लेकर, यह ओवर निर्णायक साबित हो सकता है
एक और गेंद पर बीट कराया, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर छठे स्टंप की फुलटॉस थी, ड्राइव के लिए गए थे, लेकिन बीट हुए
पैरों पर यॉर्कर, बल्ला अड़ाकर खेला मिडविकेट पर
ओवर 20 • नेपाल 114/7
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |