छक्के के साथ मैच को समाप्त किया है जोंस ने, फुलर गेंद स्टंप पर, फिर से पिछला पैर जमीन पर टिकाया और स्लॉग स्वीप लगा दिया, USA के खिलाड़ी इस जीत से काफी उत्साहित हैं और मैदान में पहुंचकर इसका जश्न मना रहे हैं, USA ने सात विकेट और 14 गेंद शेष रहते मैच जीता है
U.S.A. vs कनाडा, पहला मैच, ग्रुप ए at Dallas, T20 वर्ल्ड कप, Jun 01 2024 - मैच का परिणाम
टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच से इतना ही। दीजिए मुझे और दया को इजाजत। कुछ घंटों में मिलेंगे फिर आज रात वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच होने वाले मैच की कवरेज के साथ।
मोनांक पटेल, USA कप्तान : जिस तरह से हम पिछली सीरीज़ में कनाडा के ख़िलाफ़ खेल रहे थे...मुझे लगा कि यह पूरी टीम का प्रयास था। गौस और जोंस ने दबाव की स्थिति को संभाला और खेल को कनाडा की पकड़ से बाहर कर दिया। (USA का गेंदबाज़ी प्रयास) जैसे ही हमने गेंदबाज़ी की, गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। हमने टुकड़ों में अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन हमने 10-15 रन अतिरिक्त दिए। (कनाडा के तेज़ गेंदबाज़ों को जल्दी मदद करने वाली गेंद) पहले छह ओवरों में मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। गेंद भी दो गति वाली थी। (जोंस की पारी) हम हमेशा से जानते हैं, उसके पास गेम है। उन्होंने निडर क्रिकेट खेला और अपने शॉट्स पर भरोसा किया। यह क्लीन हिटिंग थी। (टेक्सास की भीड़) संख्याएं देखकर वास्तव में खुश हूं। वे वास्तव में ऊर्जावान थे और आशा करते हैं कि वे हमारा समर्थन करना जारी रखेंगे। हम जिस तरह से खेल रहे हैं उसे जारी रखना चाहते हैं। चाहे हम पाकिस्तान से खेलें या भारत से, हम अपने निडर क्रिकेट को बदलना नहीं चाहते।
साद बिन जफ़र, कप्तान कनाडा : मुझे लगा कि 194 का स्कोर एक शानदार स्कोर था और मैं बहुत खुश था। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जोंस-गौस ने असाधारण बल्लेबाज़ी की। हमारे गेंदबाज़ों के पास कोई मौक़ा नहीं था। पिच में अच्छा उछाल था, लेकिन ओस आने से यह दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर हो गई। हमारे गेंदबाज़ अपनी लाइन और लेंथ से चूक गए और हमें नो-बॉल और अतिरिक्त रन नहीं देने चाहिए थे। हमने कुल मिलाकर अच्छा खेल खेला। दुखी होने की कोई बात नहीं, लड़कों का प्रयास अच्छा था। यह तो बस शुरुआत है और उम्मीद है कि हम अगले गेम में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
ऐरन जोंस प्लेयर ऑफ़ द मैच : "(शब्दों में बताएं…) मुझे नहीं लगता कि इसे शब्दों में बयां करना आसान है। हम जानते हैं कि कनाडा हमारे ख़िलाफ़ कड़ी टक्कर देता है क्योंकि यह एक बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। टीम को जीत दिलाने की खुशी हो रही है। (आधे मैच के बाद सोच) स्टेज) हमारी बल्लेबाज़ी लाइन-अप के साथ, पता था कि 200 से कम का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आउटफ़ील्ड और पिच अच्छी थी और हम जानते थे कि (बड़े शॉट्स) मैं अपनी प्रक्रियाओं से गुजरता हूं और मुझे अपनी पावर हिटिंग पसंद है। मैं तब आना पसंद करता हूं जब टीम दबाव में होती है, इससे मेरा सर्वश्रेष्ठ बाहर आता है।"
ऐंड्रियन गौस और जोंस के बीच हुई 131 रनों की साझेदारी में 14.29 रन प्रति ओवर बने। यह टी20 विश्व कप में शतकीय साझेदारी के लिए सर्वाधिक रन-रेट है।
जोंस द्वारा बनाए गए नाबाद 94 रन टी20 विश्व कप डेब्यू मैच में किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। क्रिस गेल ने 2007 में डेब्यू टी20 विश्व कप में 117 रनों की पारी खेली थी।
11 pm (9:30 am IST) : टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में USA ने क्या कमाल का खेल दिखाया है। इस मैच से पहले उन्होंने टी20 में 170 या उससे अधिक के स्कोर का पीछा नहीं किया था, लेकिन इस मैच में उन्होंने 195 रनों का लक्ष्य 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। ऐरन जोंस इस जीत के मुख्य नायक रहे जिन्होंने केवल 40 गेंदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेल डाली। जोंस ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए।
फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर, कवर के पास खेला
स्लॉग स्वीप का एक और छक्का, फुलर गेंद लेग स्टंप पर, लपेट दिया डीप स्क्वायर लेग की ओर, एक मौक़ा भी बना था वहां
रिवर्स स्वीप का चौका जोंस के लिए, गुड लेंथ स्टंप लाइन में, रिवर्स स्वीप खेला और शॉर्ट थर्ड के ऊपर से गेंद को निकाल दिया बाउंड्री के बाहर
फुलटॉस ऑफ स्टंप के बाहर, डीप बैकवर्ड प्वाइंट के पास खेला
लेग स्टंप के बाहर फुलर गेंद, कीपर ने एक बार फिर गलती की, वाइड के साथ दो रन और मिलेगा
बैक ऑफ लेंथ स्टंप पर, वापस गेंदबाज के पास खेला
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, बैकवर्ड प्वाइंट के पास खेला, रन आउट के मौक़े के लिए थ्रो लगाया था, इसके चलते रन मिल जाएगा
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, लॉन्ग ऑफ के पास खेला
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, मिडऑफ के पास खेला
गुड लेंथ लेग स्टंप पर, फ्लिक के प्रयास में चूके और पैड पर लगी
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ, पुल किया डीप मिडविकेट के पास
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, वापस गेंदबाज के बांयी ओर खेला
कोरी एंडरसन आए हैं नए बल्लेबाज़ के रूप में
दत्ता ने साझेदारी तोड़ी है, गौस वापस जा रहे हैं, गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बैकफुट से डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर खेलना चाहते थे, बल्ले के निचले हिस्से में लगी और सीधे फील्डर के हाथ में गई
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, कवर के पास खेला
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ, डीप स्क्वायर लेग के पास खेला
डीप प्वाइंट को क्लियर किया, बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बैकफुट से कट किया बाउंड्री के बाहर
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, डीप प्वाइंट के पास खेला
ऐरन जोंस किसी एक विश्व कप मैच में आठ छक्के लगाने वाले सिर्फ़ तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले क्रिस गेल दो बार और राइली रूसो एक बार यह कारनामा कर चुके हैं।
लेग स्टंप पर फुलर गेंद, लॉन्ग ऑन के पास खेला
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला
1W | ||||
1W | ||||
ग्रैंड प्रायरी स्टेडियम | |
टॉस | संयुक्त राज्य अमेरिका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2632 |
मैच के दिन | 1 जून 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | संयुक्त राज्य अमेरिका 2, कनाडा 0 |
ओवर 18 • USA 197/3
U.S.A. की 7 विकेट से जीत, 14 गेंद बाकीICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |