जीत गई टीम इंडिया... धीमी गति से की गई शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, लेकिन लेग स्टंप के बाहर की गेंद थी, वाइड मिला और कीपर के हाथ से भी छिटकी गेंद, जिसके कारण सिंगल मिल गया
वेस्टइंडीज़ vs भारत, चौथा टी20आई at Lauderhill, वेस्टइंडीज़ बनाम भारत, Aug 12 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
हार्दिक पंड्या: यहां पर काफ़ी ज़्यादा भारतीय समर्थक मौजूद थे। वह हमारे लिए आए थे ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज गिल और यशस्वी ने काफ़ी बढ़िया बल्लेबाज़ी की। मुझे अभी भी लगता है कि अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। बीच के ओवरों में हमारे गेंदबाज़ों ने जिस तरह से कुछ विकेट झटके वह बहुत महत्वपूर्ण था। पिछले दो मैचों में ज़्यादा कुछ नहीं बदला है। हम अपनी कुछ ग़लतियों के कारण कुछ मैच हारे थे। हालांकि हमने यह बात ज़रूर की थी कि हमें अब आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत है।
रोवमन पॉवेल: मुझे लगा कि यह बल्लेबाज़ी के लिए बढ़िया पिच था। हम 10-15 रन पीछे थे। हालांकि हमारी बल्लेबाज़ी के दौरान हेटमायर और होप ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। हमारे पास कुछ बढ़िया गेंदबाज़ ज़रूर है लेकिन हम अपने प्लान के साथ गेंदबाज़ी करने में सफल नहीं हो पाए। हमें हमेशा से पता था कि यह सीरीज़ एक ऐसे मोड़ पर आएगा, जहां परिणाम इस बात से तय होगा कि हम स्पिनरों को किस तरह से खेलते हैं।
यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह तो है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आसान नहीं है लेकिन मैं मैं ख़ुद एक्सप्रेस करने का प्रयास कर रहा हूं। हार्दिक भाई और सभी सपोर्टिंग स्टाफ़ जिस तरह से मेरे ऊपर भरोसा जता रहे हैं, वह काफ़ी अच्छा है। शुभमन के साथ बल्लेबाज़ी करना काफ़ी अच्छा था, हम जिस तरह से प्लान कर रहे थे कि किस गेंदबाज़ को अटैक करना है, कैसे बल्लेबाज़ी करनी है, हम यह बात कर रहे थे, जो हमारी साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण थी।
Mustafa Moudi : "लगातार 2 जीत के साथ भारत के पास पिछड़ने के बाद सीरीज जीतने का मौका था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2019 वनडे सीरीज में ऐसा किया था. आशा है भारत भी ऐसा करेगा!!"
1.55 pm एक पाटा पिच पर पहले भारतीय गेंदबाज़ों ने वेस्टइंडीज़ को ज़्यादा स्कोर बनाने नहीं दिया। उसके बाद यशस्वी और गिल ने टीम को एक परफ़ेक्ट शुरुआत दिलाई और इस तरह से भारत इस सीरीज़ को 2-2 की बराबारी पर लाने में सफल हो गया। 179 रनों का पीछा करते हुए गिल और यशस्वी ने जिस तरह की ताबड़तोड़़ बल्लेबाज़ी की, वह तारीफ़ योग्य है।
शेफ़र्ड गेंदबाज़ी करेंगे
फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव किया गया कवर के फ़ील्डर के पास
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया गया स्क्वेयर लेग की दिशा में
इस बार चौका मिल जाएगा आराम से, लेग स्टंप के क़रीब फुलर लेंथ की गेंद, फ्लिक किया गया, काफ़ी फ़ाइन गई, फ़ाइन लेग की दिशा में
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, धीमी गति से, लेग साइड में खेलने का प्रयास था, थाई पैड पर लग कर गेंद थर्डमैन की दिशा में गई
धीमी गति से की गई फुलर लेंथ गेंद, पैड पर लगी, अपील हुई, अंपायर ने नकारा, फ्लिक करने का प्रयास था
डीप प्वाइंट के फ़ील्डर के पास शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को कट किया गया
किनारा लगा, हवाई में गई गेंद लेकिन शॉर्ट थर्डमैन के फ़ील्डर से दूर, फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव करने का प्रयास था, भाग्य वाला चौका
शॉर्ट पिच गेंद, पुल किया गया डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में
धीमी गति से की गई लेंथ गेंद, आराम से डिफेंड किया गया, बोलर की दिशा में गई गेंद
तिलक भाई साहब बल्लेबाज़ी करने आए हैं
हवा में गेंद और गिल ने गंवाया अपना विकेट, फुलर लेंथ की गेंद को फ्लिक किया था गिल ने, डीप मिड विकेट के फ़ील्डर के पास गई गेंद सीधे, दाहिने तरफ़ भाग कर आसान सा कैच
वाइड लांग ऑफ़ की दिशा में लो फुलटॉस गेंद को ड्राइव किया गया, आराम से दो मिलेगा, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
ओ भाई साहब, गिल भाई आज सिर्फ़ दिल जीतने वाले शॉट्स लगा रहे हैं, धीमी गेंद को पहले गिल ने पढ़ा और वाइड लांग ऑन की दिशा में कड़क शॉट जड़ा
शेफ़र्ड गेंदबाज़ी करने आए हैं
लांग ऑन के फ़ील्डर के पास फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव किया गया
लो फुलटॉस गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, ड्राइव किया गया डीप कवर के फ़ील्डर के पास
ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की धीमी गति से की गई गेंद, वाइड
काफ़ी ज़ोर से धीमी गति से शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को कट किया गया लेकिन सीधे प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
आगे निकल कर आए यशस्वी और हवाई शॉट लगाने का प्रयास लांग ऑफ़ की दिशा में लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
क्या कमाल डाइव लगाया लांग ऑन के फ़ील्डर ने आगे की तरफ़ भागते हुए, हवाई प्रहार किया था गिल ने धीमी गेंद पर, फ़ील्डर लगभग गेंद तक पहुंच गए थे, उनके बाएं हाथ पर लगी गेंद लेकिन कैच नहीं कर पाए
लांग ऑन के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ लंबी दौड़ लगाते हुए डाइव किया और गेंद को रोका, फुलर लेंथ की धीमी गेंद को ड्राइव किया गया था
होल्डर गेंदबाज़ी करने आए हैं
1W | ||||
1W | 1W |
1W | ||||
1W | ||||
सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ़ ग्राउंड, लॉडरहिल | |
टॉस | वेस्टइंडीज़, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | 5-मैच की सीरीज़ बराबर 2-2 |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2193 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 10.30 start, First Session 10.30-12.00, Interval 12.00-12.20, Second Session 12.20-13.50 |
मैच के दिन | 12 अगस्त 2023 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
ओवर 18 • भारत 179/1
भारत की 9 विकेट से जीत, 18 गेंद बाकी