मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)
परिणाम
प्री क्वार्टर-फ़ाइनल, कोलकाता, March 12 - 16, 2022, रणजी ट्रॉफ़ी

मैच ड्रॉ (झारखंड की पहली पारी के आधार पर जीत)

प्लेयर ऑफ़ द मैच
266 & 89
kumar-kushagra
रिपोर्ट

झारखंड पहुंचा रणजी ट्रॉफ़ी के अंतिम आठ में

नागालैंड पर बनाई 1008 रनों की रिकॉर्ड बढ़त

Kumar Kushagra poses with the Player-of-the-Match cheque, Jharkhand vs Nagaland, Ranji Trophy, 5th day, Kolkata, March 16, 2022

कुमार कुशाग्र ने पहली पारी में 266 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 89 रन बनाए  •  PTI

झारखंड 880 (कुशाग्र 266, नदीम 177, लेमतुर 4-179) और 417 पर 6 (रॉय 153, कुशाग्र 89, जॉनथन 3-109) और नागालैंड 289 (बिष्ट 122*, नदीम 3-70, रॉय 2-37) के बीच मैच ड्रॉ रहा
पहली पारी में बड़ी बढ़त लेकर झारखंड ने इस सीज़न रणजी ट्रॉफ़ी के क्वार्टर-फ़ाइनल में प्रवेश किया। नागालैंड का संघर्ष मैच के अंतिम दिन समाप्त हुआ जब आधे दिन के खेल के बाद कोलकाता में दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाया। झारखंड ने दूसरी पारी में नागालैंड पर 1008 रनों की विशालकाय बढ़त हासिल की जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में विश्व रिकॉर्ड है।
झारखंड के पास जीतने का मौक़ा था जब अंतिम दिन के खेल की शुरुआत में उनके पास 723 रनों की बढ़त थी। हालांकि उन्होंने तीन सत्रों में 10 विकेट झटकने की बजाय बल्लेबाज़ी जारी रखने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज़ उत्कर्ष सिंह के साथ-साथ मध्य क्रम में अनुकूल रॉय और कुमार कुशाग्र ने 53 ओवरों के खेल में 285 रन ठोक दिए।
पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले रॉय ने 164 गेंदों पर 159 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए और कुशाग्र के साथ 163 रन जोड़े। 266 रन बनाने वाले कुशाग्र ने दूसरी पारी में 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया।
उत्कर्ष 73 रन बनाकर श्रीकांत मुढे की गेंद पर कैच आउट हुए। जब तक दूसरी पारी में 58 ओवर समाप्त हुए, कुशाग्र सेट थे और रॉय ने अपना पचासा पूरा कर लिया था। इसके बाद दोनों बल्लेबाज़ों ने चार ओवरों में 41 रन जोड़े। रॉय ने छक्का लगाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया।
उन्होंने स्पिनरों के ख़िलाफ़ अपना आक्रमण जारी रखा और लगातार अंतराल पर बड़े शॉट लगाए। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद वह जॉनथन का शिकार बने। दूसरे छोर पर कुशाग्र ने भी बहती गंगा में अपने हाथ धोए और दो छक्के लगाए जिसके बाद मैच की अंतिम गेंद पर जॉनथन ने उन्हें चलता किया।
29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समापण के बाद रणजी ट्रॉफ़ी के नॉकआउट चरण का आयोजन होगा। इस सीज़न यह प्रतियोगिता दो चरणों में विभाजित की गई थी। क्वार्टर-फ़ाइनल का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है

हिमांशु अग्रवाल ESPNcricinfo में सब एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर अफ़्ज़ल जिवानी ने किया है।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
झारखंड पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
एमपी3201142.147
केरल3201141.648
गुजरात312071.105
मेघालय303000.234
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
बंगाल3300181.308
हैदराबाद3210121.197
बड़ौदा302130.939
चंडीगढ़302110.694
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
कर्नाटक3201161.681
रेलवेज़3102101.324
जम्मू कश्मीर312060.782
पुडुचेरी302110.548
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
मुंबई3201161.893
सौराष्ट्र3201141.441
ओडिशा302130.453
गोवा302110.791
Elite, Group E
टीमMWLDअंकभागफल
उत्तराखंड3210121.398
आंध्रा311191.183
सर्विसेज़311180.872
राजस्थान312060.723
Elite, Group F
टीमMWLDअंकभागफल
पंजाब3201161.466
हरियाणा311191.102
हिमाचल311181.006
त्रिपुरा302110.581
Elite, Group G
टीमMWLDअंकभागफल
यूपी3201130.953
विदर्भ3102122.116
महाराष्ट्र311180.898
असम303000.645
Elite, Group H
टीमMWLDअंकभागफल
झारखंड3210120.958
छत्तीसगढ़3102100.906
तमिलनाडु301261.035
दिल्ली301221.069
Plate Group
टीमMWLDअंकभागफल
नागालैंड3300192.304
मणिपुर3111101.062
सिक्किम311191.227
अरुणाचल प्रदेश312060.571
बिहार301241.249
मिज़ोरम301220.466