मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
ख़बरें

झारखंड ने बनाए रिकॉर्ड 880 रन, मुश्किल में नागालैंड

शाहबाज़ नदीम ने विकेट लेने से पहले बनाए 177 रन, नागालैंड अभी भी 750 रन पीछे

Rahul Shukla congratulates Shahbaz Nadeem after the latter brought up his century, Jharkhand vs Nagaland, Ranji Trophy 2021-22, Pre-quarter-final, Kolkata, 2nd day, March 13, 2022

शाहबाज़ नदीम को शतक पूरा करने पर बधाई देते राहुल शुक्ला  •  PTI

नागालैंड 130 पर 4 (बिष्ट 46*, मुंढे 39, नदीम 1-17) झारखंड 880 (नदीम 177, शुक्ला 85*, लेमतुर 4-179) से 750 रन पीछे
दो दिन तक दमदार बल्लेबाज़ी के बाद, झारखंड ने नागालैंड के एक असहाय गेंदबाज़ी आक्रमण पर पर दुख का ढेर लगाना जारी रखा और अंत में कोलकाता में अपने प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मैच के तीसरे दिन 880 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शाहबाज़ नदीम, जो दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक 123 रन पर थे, तीसरे दिन 177 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 11वें नंबर के राहुल शुक्ला 85 रन बनाकर नाबाद रहे, दोनों ने आख़िरी विकेट के लिए 191 रन जोड़े।
झारखंड ने दूसरे दिन 769 रनों के साथ खेल समाप्त किया, लेकिन तीसरे दिन भी उनको बल्लेबाज़ी करते देखना आश्चर्यजनक था। पहले छह ओवर शांत रहने के बाद नदीम और शुक्ला को तेज़ रन बनाते देखना स्पष्ट था। नदीम ने चोपीस होपोंगक्यु की गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए और शुक्ला भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने श्रीकांत मुंढे पर छक्का लगाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।
दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी और दोनों ने ड्रिंक्स के बाद भी आक्रमण जारी रखा। शुक्ला ने पांच छक्के लगाए। नदीम आउट हुए, लेकिन तब तक नागालैंड के गेंदबाज़ 200 ओवरों से ज़्यादा गेंदबाज़ी कर चुके थे।
उनका बल्ले से जवाब भी खास नहीं था। आशीष कुमार ने नागालैंड की पारी के पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज़ सेदज़ाली रुपेरो को आठ रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद शुक्ला ने रूपेरो के साथी युगंधर सिंह को नौ रन पर रन आउट कर दिया। नागालैंड एक समय में 43 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।
मुंढे और चेतन बिष्ट के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी ने संक्षिप्त लड़ाई ज़रूर दिखाई लेकिन नदीम ने पहले नागालैंड को बल्ले से निराश करने के बाद गेंद से भी परेशान किया। उन्होंने मुंढे को 39 रन आउट किया। इसके बाद होकेतो ज़िमोमी को रिटायर हर्ट होना पड़ा। एक तरह से नागालैंड पांच विकेट गंवा चुकी थी।
दिन का खेल समाप्त होने तक नागालैंड 750 रन से पीछे है और उनके पास अभी दो दिन बाक़ी हैं। ऐसे में अगर कुछ चमत्कार नहीं होता है, तो नागालैंड यह मैच बड़े अंतर से हारेगी।

हिमांशु अग्रवाल ESPNcricinfo में सब एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।