CPL नहीं खेलेंगे हसरंगा और तुषारा, शम्सी और नॉर्खिये को पेट्रियट्स ने दल में किया शामिल
हसरंगा और तुषारा भारत के ख़िलाफ़ घरेलू दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे
ESPNcricinfo स्टाफ़
09-Aug-2024
शम्सी पेट्रियट्स के लिए 27 मैच खेल चुके हैं • Randy Brooks - CPL T20 / Getty
श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा और नुवान तुषारा CPL 2024 में सेंट किट्स एंड नीविस पेट्रियट्स के लिए नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी भारत के ख़िलाफ़ सीमित ओवरों के घरेलू दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे। पेट्रियट्स इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर तबरेज़ शम्सी और अनरिख़ नॉर्खिये को अपने साथ जोड़ा है।
तुषारा उंगली में चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर हो गए थे। जबकि हसरंगा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी होने से पहले भारत के ख़िलाफ़ तीनों T20I और पहला वनडे खेला था।
नॉर्खिये के लिए यह पहला CPL सीज़न होगा जबकि शम्सी इससे पहले भी CPL खेल चुके हैं। शम्सी ने अब तक CPL में कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें 27 मैच उन्होंने पेट्रियट्स के लिए खेले हैं। पेट्रियट्स के लिए खेले इन मैचों में शम्सी ने 7.06 की इकॉनमी से 33 विकेट चटकाए हैं।
पेट्रियट्स की टीम पिछले सीज़न अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रही थी, उन्हें 10 में से सिर्फ़ एक मैच में ही जीत हासिल हो पाई थी।
दल :
काइल मेयर्स, तबरेज़ शम्सी, राइली रूसो, एविन लुईस, शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, सिकंदर रज़ा, अनरिख़ नॉर्खिये, आंद्रे फ़्लेचर, ट्रिस्टन स्टब्स, डॉमिनिक ड्रेक्स, मिकाइल लुईस, ओडीन स्मिथ, जॉशुआ डासिल्वा, वीरासैमी परमॉल, रयान जॉन, ऐशमीड नेड, जोहान लेन