मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
फ़ीचर्स

आंकड़ें झूठ नहीं बोलते: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ जानते हैं सूर्यकुमार यादव की कमज़ोरी

चेन्नई बनाम मुंबई के बीच खेले जाने वाले मैच से जुड़े कुछ अहम आंकड़े

Ishan Kishan got off to a fast start, taking 14 off Anrich Nortje's first over, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, IPL 2022, Wankhede Stadium, Mumbai, May 21, 2022

आईपीएल में इशान किशन का स्ट्राइक रेट लगातार घट रहा है  •  BCCI

पीयूष करते हैं परेशान
अंबाती रायुडू और पीयुष चावला के बीच हमेशा से ही एक कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। पीयुष के ख़िलाफ़ भले ही रायुडू 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं लेकिन उनका औसत सिर्फ़12.5 का रहता है। सबसे अहम बात यह है कि पीयुष ने 12 पारियों में रायुडू को छह बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
सूर्या भाई को तारे दिखा सकते हैं चेन्नई के स्पिनर
ऑर्थोडोक्स स्पिनरों के ख़िलाफ़ भले ही सूर्यकुमार यादव 30 की औसत से रन बनाते हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 103 का है। साथ ही रवींद्र जाडेजा के सामने सूर्या का औसत 14.3 और स्ट्राइक रेट 78 का है। वहीं मिचेल सैंटनर के ख़िलाफ़ भी उनका रिकॉर्ड कुछ ख़ास नहीं है। सात पारियों में सूर्या दो बार सैंटनर का शिकार बने हैं और उनके ख़िलाफ़ वह सिर्फ़ 93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।
रो-हिट करो
2022 के बाद से रोहित शर्मा 15 पारियों में से 10 बार पावरप्ले में आउट हुए हैं। आईपीएल में इस चरण में सबसे ज़्यादा बार आउट होने के मामले में रोहित नंबर एक पर हैं। साथ ही 2022 के बाद से पावरप्ले में वह 22.8 की औसत से रन बना रहे हैं, जो आईपीएल में किसी भी ओपनिंग बल्लेबाज़ के लिए सबसे कम है। आरसीबी के ख़िलाफ़ भी वह पिछले मैच में पावरप्ले में ही आउट हुए थे।
साल दर साल घट रहा है किशन का स्ट्राइक रेट
आईपीएल में इशान किशन का स्ट्राइक रेट साल दर साल कम होते जा रहा है। आईपीएल 2020 में उन्होंने 146 की स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए थे। वहीं 2021 में उन्होंने 134 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए और 2022 में यह स्ट्राइक रेट 120 पर आ गया। उस दौरान उन्होंने कुल 400 रन बनाए थे। साथ ही आईपीएल 2022 के बाद से वह पावरप्ले में भी पावरगेम नहीं दिखा पा रहे हैं। पिछली 15 पारियों में पावरप्ले में उन्होंने 110 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं।
तिलक का बल्ला ख़ूब बोल रहा है
तिलक वर्मा 2022 से मुंबई के लिए एक शानदार बल्लेबाज़ी रहे हैं। तिलक ने आईपीएल 2023 में पहले मैच में नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर अपने सीज़न की अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पिछली 15 पारियों में 43.7 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए हैं।
कॉन्वे और ऋतुराज हैं अहम
डेवन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ को एक सलामी जोड़ी के रूप में काफ़ी सफलता मिली है। नौ पारियों में उन्होंने 53.7 की औसत से 480 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि जब इन साझेदारियों पर गौर करते हैं तो यह स्पष्ट हो जाता है कि यह ओपनिंग कॉम्बो अब तक हिट या मिस रहा है। उन्होंने भले ही 100 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की है लेकिन नौ बार ऐसा भी हुआ है कि यह साझेदारी 20 से ज़्यादा रनों की नहीं चली है।