मैच (27)
WPL (1)
SL v ENG (1)
Super Smash (1)
अंडर-19 विश्व कप (2)
रणजी ट्रॉफ़ी (16)
WT20 WC Qualifier (3)
SA vs WI (1)
UAE vs IRE (1)
PAK vs AUS (1)
फ़ीचर्स

आंकड़े : सूर्यकुमार ने पूरे किए 8000 T20 रन, रसल के बाद दुनिया में दूसरे सबसे तेज़

IPL डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बने अश्विनी कुमार

सोमवार को IPL 2025 में पहली बार घर पर खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने गेंदबाज़ी चुनते हुए तीन बदलाव किए थे लेकिन इस पूरे मैच में चर्चा का केंद्र 23 वर्षीय युवा तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार रहे जिन्होंने चार विकेट चटकाते हुए MI की जीत में अहम भूमिका निभाई। MI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आठ विकेट से हराते हुए सीज़न की अपनी पहली जीत हासिल कर ली। आइए देखते हैं इस मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने।
10 यह वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस (MI) की 10वीं जीत है और ऐसा करने वाली MI पहली टीम बन गई है। यह IPL में KKR के ख़िलाफ़ MI की कुल 24वीं जीत है, जो कि फिर से एक IPL रिकॉर्ड है।
5256 सूर्यकुमार यादव ने 8000 T20 रन पूरा करने के लिए कुल 5256 गेंदें लीं, जो कि आंद्रे रसल के बाद दूसरा सबसे तेज़ है। आंद्रे रसल ने 4749 गेंदों में अपने 8000 T20 रन पूरे किए थे।
4-24 IPL डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले अश्विनी कुमार पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। इसस पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के अमित सिंह ने IPL 2009 के दौरान किंग्स xi पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के ख़िलाफ़ 9 रन देकर तीन विकेट लिए थे, जो कि किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ था।
15 15 गेंदबाज़ों ने अपनी पहली IPL गेंद पर विकेट लिया है, जिसमें नया नाम अश्विनी का शामिल हो गया है।
30 ट्रेंट बोल्ट IPL पारी के पहले ओवर में 30 बार विकेट ले चुके हैं, जो कि सर्वाधिक है। वह MI के लिए 11 जबकि RR के लिए 19 बार यह कारनामा कर चुके हैं।
5/5 बोल्ट ने नारायण को पांच पारियों में पांच बार आउट किया है। इस दौरान नारायण ने बोल्ट पर 19 गेंदों में 23 रन बनाए हैं।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं