6 - IPL 2025 में यह मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार छठी जीत थी। उनकी टीम ने पहले पांच में से चार मुक़ाबले हारे थे। यह IPL में उनकी सबसे लंबी जीत का सिलसिला है - उन्होंने 2008 और 2017 में भी लगातार छह मुक़ाबले जीते थे।
3 - राजस्थान रॉयल्स (RR) के ख़िलाफ़ 100 रन की जीत, MI की तीसरी ऐसी जीत थी, जहां उन्होंने किसी विरोधी टीम को 100 या उससे अधिक रनों से हराया हो। यह कारनामा इससे ज़्यादा बार ऐसा केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने किया है। उन्होंने चार बार 100+ रन से जीत दर्ज की है।
इस जीत से MI प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। अप्रैल 17, 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं RR के लिए यह रनों के लिहाज़ से दूसरी सबसे बड़ी हार थी। 2023 में RCB के ख़िलाफ़ उन्हें 112 रन से हार मिली थी।
217 पर 2 - MI ने RR के ख़िलाफ़ 217 रन बनाए। IPL में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम यह संयुक्त-सर्वोच्च स्कोर है, जो सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के 2023 में RR के ख़िलाफ़ 217/6 के बराबर है। यह RR के ख़िलाफ़ MI का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
2012 - इससे पहले MI ने आख़िरी बार 2012 में जयपुर में IPL मैच जीता था। 2013 से 2024 के बीच MI को यहां RR के ख़िलाफ़ खेले गए चारों मुक़ाबले में हार मिली थी।।
4 - चार बल्लेबाज़ों ने जयपुर में MI के लिए 40 या उससे ज़्यादा रन बनाए। यह IPL इतिहास में केवल चौथी बार हुआ जब एक पारी में चार बल्लेबाज़ों ने 40+ रन बनाए। इससे पहले 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के टॉप चार बल्लेबाज़ों ने RR के ख़िलाफ़टॉप 40 या उससे अधिक रन बनाए थे।
11 - लगातार पारियों में सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में 25 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। यह IPL में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगातार 25+ रन बनाने की सबसे लंबी फ़ेहरिश्त है। उन्होंने रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जो उन्होंने 2014 के सीज़न में बनाया था।
6024 - रोहित शर्मा ने MI के लिए 6024 रन बनाए हैं। MI के लिए किसी और बल्लेबाज़ ने 4000 रन भी नहीं बनाए हैं। रोहित केवल दूसरे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने किसी एक T20 टीम के लिए 6000+ रन बनाए हों। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम RCB के लिए 8871 रन दर्ज हैं।
29 - इस मैच में MI के गेंदबाज़ों ने पहली 29 गेंदों पर RR के पांच बल्लेबाज़ों को आउट कर दिया था। यह किसी भी IPL पारी में किसी टीम द्वारा पहले पांच विकेट गिराने में ली गई सबसे कम गेंदें हैं। केवल चार बार ही किसी टीम ने इससे कम गेंदों में अपने पहले पांच विकेट गंवाए हैं ।
17-0 - 200 या उससे ज़्यादा का लक्ष्य डिफेंड करने में MI का रिकॉर्ड 17-0 का है। वे IPL में अब तक 200+ के सभी लक्ष्य को डिफेंड कर चुके हैं। कुल मिलाकर, पुरुषों के T20 क्रिकेट में 200+ टारगेट डिफेंड करने के मामले में MI सबसे आगे है।
281.81 - MI बल्लेबाज़ों ने शॉर्ट ऑफ़ गुड लेंथ और शॉर्ट लेंथ की गेंदों पर RR के पेसर्स के ख़िलाफ़ 22 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल थे। इस तरह से उनका स्ट्राइक रेट की स्ट्राइक रेट 281.81 रही। इसके मुक़ाबले में RR बल्लेबाज़ों ने इन्हीं लेंथ पर 38 गेंदों में केवल 34 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए।