आंकड़े: U-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दबदबा तोड़ा
इस टूर्नामेंट में यह 1998 के बाद ऑस्ट्रेलिया की भारत पर पहली जीत थी
संपत बंडारूपल्ली
12-Feb-2024
ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से विश्व चैंपियन है • ICC/Getty Images
4 यह अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का चौथा ख़िताब है। इससे पहले वे 1988, 2002 और 2010 में ख़िताब जीत चुके हैं। भारत के नाम पांच बार यह ख़िताब है। 2022 में आख़िरी बार भी भारत ने ही ख़िताब जीता था।
4 भारत इस टूर्नामेंट में चौथी बार उपविजेता बना है, जो कि किसी भी टीम के लिए सर्वाधिक है।
253/7 ऑस्ट्रेलिया ने फ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ 253/7 का स्कोर खड़ा किया, जो कि अंडर 19 विश्व कप में सर्वाधिक है। इंग्लैंड ने 1998 विश्व कप फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 242/3 का स्कोर बनाया था।
1998 यह अंडर-19 विश्व कप में 1998 के बाद ऑस्ट्रेलिया की भारत पर पहली जीत है। भारत ने 2000 से 2022 के दौरान ऑस्ट्रेलिया पर सभी छह जीत दर्ज की है, जिसमें 2012 और 2018 का फ़ाइनल शामिल है।
22 इस हार से पहले यूथ वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत लगातार 22 मैच जीत चुका था।
1 सिर्फ़ पाकिस्तान ही अपने अंडर-19 विश्व कप ख़िताब का बचाव कर पाया है। उन्होंने 2004 में ख़िताब जीतने के बाद 2006 में भी लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीता था। भारत ऐसा दो बार (2020 और 2024) करने में विफल रहा।
397 भारतीय कप्तान उदय सहारन ने इस विश्व कप में 397 रन बनाए, जो कि किसी भी अंडर-19 विश्व कप में किसी भी कप्तान द्वारा दूसरा सर्वाधिक है। रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कैमरन व्हाइट के नाम है, जिन्होंने 2002 में 423 रन बनाए थे।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं.