बाउंड्री के साथ अपने ही अंदाज में मैच को खत्म किया मांधना ने, ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद शफल कर एक्रास आईं और खींचकर मारा डीप मिडविकेट पर, भारत को महत्वपूर्ण अंक के साथ बेहतर रन रेट भी मिला इस मैच से
पाकिस्तान महिला vs भारत महिला , पांचवां मैच, ग्रुप ए at Birmingham, राष्ट्रमंडल खेल, Jul 31 2022 - मैच का परिणाम
भारत महिला की 8 विकेट से जीत, 38 गेंद बाकी
2.20pm: भारतीय टीम के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी। मैच में दबदबा बनाने के बावजूद आख़िरी दस ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने उनसे पहला मैच छीन लिया था। इसलिए भारत को यह मैच ना सिर्फ़ जीतना बल्कि अच्छे अंदाज़ में जीतना था और लगता है कि भारतीय महिला टीम इसके लिए तैयार होकर आई थी। पहले भारतीय गेंदबाज़ों ख़ासकर स्पिनरो और क्षेत्ररक्षकों ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को बांधे रखा, वहीं फिर बल्लेबाज़ों ने सुनिश्चित किया कि मैच को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। स्मृति मांधना तो आज चमत्कारिक ही दिख रही थीं। उन्होंने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और एक दर्शनीय पारी खेली। अब भारत का मुक़ाबला 3 अगस्त को बारबेडोस से होगा।
विपिन त्रिपाठी : "दोनों मैच में मांधना जी ने शानदार बैटिंग की। आगे के मैच के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।"
पांचवें स्टंप की लेंथ गेंद को एक्स्ट्रा कवर एरिया में पंच कर सिंगल निकाला
ऑफ स्टंप की सीधी गेंद को सीधा खेला बोलर की ओर
कॉउ कॉर्नर पर स्लॉग का प्रयास था लेकिन सही से टाइम नहीं कर पाईं, ऑफ स्टंप की लेंथ गेंद को आगे निकलकर खेला डीप मिडविकेट पर
आगे निकलकर ऑफ साइड के बाहर की गेंद को फुलटॉस बनाया और डीप कवर में ड्राइव कर दिया
फुल फ्लाइटेड गेंद स्टंप पर, हल्के हाथों से स्क्वेयर लेग साइड में खेल सिंगल लिया और अपना खाता खोला
नई बल्लेबाज़ जेमिमाह रॉड्रिग्स
शुरू से ही मेघना नियंत्रण में नजर नहीं आ रही थीं, इस बार आगे निकलकर लेंथ गेंद को स्लॉग का प्रयास, लेकिन गेंद की लाइन और लेंथ दोनों तक नहीं पहुंच पाईं, पूरी तरह से बीट हुईं और क्लीन बोल्ड
एकदम वाइड लाइन के पास से नीची रहती लेंथ गेंद को कट का प्रयास, लेकिन बाहरी किनारे से बीट हुईं
ऑफ स्टंप से काफी बाहर की लेंथ गेंद को कट किया, गेंद हवा में थी लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट के बायीं ओर से गई गेंद
बाहर की गेंद को कट किया लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट मौजूद
इस बार फुलर गेंद को सीधा ड्राइव किया, बोलर ने फॉलो थ्रू में गेंद को रोका, अच्छी फील्डिंग
रूककर आती हुई धीमी गेंद, ऑफ स्टंप से काफी बाहर, डीप कवर में ड्राइव किया सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को कट किया डीप कवर में
ऑफ स्टंप की फुलटॉस गेंद को बोलर के दायीं ओर से लांग ऑफ पर टहलाया, फॉलो थ्रो में कैच का मौका था लेकिन बोलर ने प्रयास भी नहीं किया
चौथे स्टंप की फुलर गेंद को डीप कवर में खेल सिंगल निकाला
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को शफल कर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से लैप मारने का प्रयास, लेकिन गेंद काफी बाहर थी इसलिए बल्ले पर आई नहीं, कीपर ने कलेक्ट कर स्ट्राइक एंड पर थ्रो लगाया, लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ पर थीं
पहले एक्स्ट्रा कवर और फिर बोलर के ऊपर से, आगे बढ़कर खेला गया दर्शनीय स्ट्रोक, किसी भी फील्डर के पास इस शॉट को निहारने के अलावा और कोई मौका नहीं
अब मेघना ने भी हाथ खोला, इनसाइड आउट खेला बाहर की फुल गेंद पर, शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर के बिल्कुल ऊपर से गेंद गई चौके के लिए
आगे निकलीं और मिड ऑफ पर खेला सीधी गेंद को
इस बार सीधी लेंथ गेंद को सीधा खेला बोलर की ओर
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एजबेस्टन, बर्मिंघम | |
टॉस | पाकिस्तान महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1181 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 11.00 start, First Session 11.00-12.30, Inierval 12.30-12.50, Second Session 12.50-14.20 |
मैच के दिन | 31 जुलाई 2022 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत महिला 2, पाकिस्तान महिला 0 |