विजयी छक्का लगाया है राहुल ने, शरीर की ओर आती तेज़ शॉर्ट पिच गेंद पर पुल कर दिया और गेंद गिरी बाउंड्री पार और भारत ने जीत से चैंपियंस ट्रॉफ़ी का आग़ाज़ कर लिया है
बांग्लादेश vs भारत, दूसरा मैच, ग्रुप ए at Dubai, चैंपियंस ट्रॉफ़ी, Feb 20 2025 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए बस आज के लिए इतना ही अब दीजिए हमें इजाज़त।
रोहित शर्मा - आपको हर गेम से पहले आत्मविश्वास से भरा रहना होगा। मैच के दौरान हर स्थिति के लिए तैयार हना पड़ता है। एक टीम के तौर पर मुझे लगता है कि हमने परिस्थितियों में ख़ुद को अच्छी तरह से ढाल लिया। इस स्तर के टूर्नामेंट में दबाब तो आता है ही लेकिन ऐसी ही स्थितियों में ही अनुभव काम आता है। शमी हर परिस्थिति में हमारे काम आता है। मुझे लगा कि आप ड्रॉप कैच की बात करेंगे लेकिन गिल ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की वह देखना कमाल था। अक्षर को मैं कल डिनर पर ले जाऊंगा, वो एक आसान कैच था, जिस तरह का स्तर मैंने अपने लिए तय किया है उस हिसाब से मुझे वो कैच लपकना चाहिए था। मुझे यह पता नहीं है कि आने वाले मैच में पिच कैसी रहेगी, मैं क्यूरेटर नहीं हूं लेकिन जिस तरह से यहां पिच खेल रही है उस हिसाब से मुझे नहीं लगता कि पिच अधिक अलग रहेगी।
नाजमुल हसन शान्तो - हमारी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन फिर हृदोय और जाकेर ने अच्छी साझेदारी की। गेंदबाज़ी में कैच और रन आउट के मौक़े को हम भुना नहीं पाए, अगर वो मौक़े हम भुना लेते तो स्थिति अलग हो सकती थी।
गिल - यह निश्चित रूप से मेरे सबसे अच्छे शतकों में से एक था।ICC टूर्नामेंट में यह मेरा पहला शतक है। मैं काफ़ी ख़ुश हूं। पिच आसान नहीं था। शुरुआत में ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। इसलिए मैंने तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ क्रीज़ का इस्तेमाल कर गेंद को सर्कल के ऊपर से खेलने की कोशिश की। फिर जब स्पिनर्स आए, तो मैंने और कोहली ने इस बारे में बात की कि फ्रंट फ़ुट पर सिंगल लेना आसान नहीं हो रहा था, इसलिए मैंने बैक फ़ुट पर खेलने पर ध्यान केंद्रित किया। एक प्वाइंट पर हमारी टीम पर थोड़ा दबाव था। मुझे मैसेज दिया गया कि मैं अंत तक बल्लेबाज़ी करूं। मैंने जो पहला सिक्सर लगाया, उससे मुझे काफ़ी आत्मविश्वास मिला। साथ ही दूसरे सिक्सर ने मुझे मेरे शतक के क़रीब पहुंचाया। दोनों ही शॉट्स मुझे काफ़ी पसंद आए।"
शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया
गिल पांचवें ऐसे भारतीय ओपनर हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफ़ी रन चेज़ के दौरान शतक लगाया है। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफ़ी में सफल रन चेज़ के दौरान सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। अब तक भारत के पांच खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रन चेज़ के दौरान 5 शतक जमाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 2-2 शतक लगाए हैं।
9.51 pm पावरप्ले में भारत ने बांग्लादेश के पांच विकेट गिरा दिया था। हालांकि इसके बाद तौहीद हृदोय और जाकेर अली के बीच साझेदारी पनप गई और हृदोय के शतक से बांग्लादेश ने 228 रन बना लिए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तेज़ शुरुआत दिलाई लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी जल्दी ही आउट हो गए। ऐसा लगा कि कहीं मैच ना फंस जाए लेकिन फिर केएल राहुल और गिल भारत को जीत दिलाकर ही लौटे। आज के मैच के दो अहम क़िरदार मोहम्मद शमी और गिल रहे। गिल ने आज अपना लगातार दूसरा वनडे शतक लगाया जबकि शमी ने पंजा निकालने के साथ ही वनडे में 200 विकेट भी पूरे किए।
मिडिल स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को डीप मिडविकेट पर खेला
मिडिल स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद डीप कवर पर खेला
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को लेग साइड में डिफेंड किया
ब्लॉक होल में गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में और उसे बल्ले की जड़ से डिफेंड किया
लेंथ गेंद को ऑफ साइड में डिफेंड किया
पांचवें स्टंप की लाइन में बैकऑफ लेंथ गेंद को डीप प्वाइंट पर खेला
आ गया है शतक, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को कवर की बायीं ओर खेलकर सिंगल निकाल लिया, लगातार दूसरा शतक है गिल का, आईसीसी टूर्नामेंट में पहला
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को थर्ड की ओर गाइड का प्रायस लेकिन बीट हुए
फुल टॉस गेंद कवर की बायीं ओर खेला
गुड लेंथ गेंद को थर्ड की ओर खेला
अब सिर्फ़ दो रन ही दूर हैं गिल शतक से, मिडिल और लेग में बैकऑफ लेंथ गेंद थी और उसे लॉन्ग लेग की ओर पुल कर दिया और बटोर लिया चौका
फुल टॉस गेंद को कवर पर खेला
पिक अप शॉट और गिल अब शतक से सिर्फ़ छह रन दूर, मिडिल और लेग में फुलर गेंद थी और उसे डीप मिडविकेट के ऊपर से फ्लिक कर दिया
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को मिडऑफ पर खेला
मिडिल और लेग में बैकऑफ लेंथ गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला
लेग स्टंप के बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद को जाने दिया कीपर के पास
मिडिल स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को ऑफ साइड में खेला
एंगल के साथ लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेला
ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी और उसे डीप कवर प्वाइंट पर खेल दिया राहुल ने, बैकफुट पर जाकर कट किया और डीप में फील्डर ने दायीं तरफ़ दौड़ लगाई लेकिन काफडी दूर थे
ओवर 47 • भारत 231/4
भारत की 6 विकेट से जीत, 21 गेंद बाकीICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.715 |
न्यूज़ीलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.267 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 2 | 1 | -0.443 |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 2 | 1 | -1.087 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 2 | 0 | 5 | 2.395 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 0 | 4 | 0.475 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 1 | 3 | -0.990 |
इंग्लैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.159 |