सर जाडेजा ने खत्म कर दी है श्रीलंका की पारी, ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद लेकर ललचाया, बड़ा शॉट लगाने गए और मिडऑन से दौड़ते हुए अय्यर ने कैच पूरा किया, भारत ने 302 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया है, पूरा स्टेडियम एक साथ वंदे मातरम गा रहा है और भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है
भारत vs श्रीलंका, 33वां मैच at मुंबई, विश्व कप 2023, Nov 02 2023 - मैच का परिणाम
आज के लिए फिलहाल इतना ही, लेकिन विश्व कप की कवरेज लगातार जारी है। अफ़ग़ानिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले की लाइव कवरेज कल दोपहर 1:00 बजे से शुरु हो जाएगी। उसके लिए हमसे जुड़ना मत भूलें। शुभ रात्रि
रोहित शर्मा: सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ये जानकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि पहला लक्ष्य यही था। हमने जिस तरह सातों मैच खेले हैं वो काफी शानदार है क्योंकि हर किसी ने अपना योगदान दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करके बोर्ड पर स्कोर लगाना हमारे लिए अच्छा चैलेंज था। इतने रन बनाने हैं तो आपको ऐसे टेंपलेट की जरूरत है। बल्लेबाज़ों ने वहां तक पहुंचाया और गेंदबाज़ों की क्या ही बात की जाए। श्रेयस दिमागी तौर पर काफ़ी मजबूत है और आज उसने दिखाया कि वो विपक्षी टीम के साथ क्या कर सकता है। सिराज एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं और जब वो अपना काम करते हैं तो हमारे लिए काफ़ी आसानी होती है।
कुसल मेंडिस: मैं बहुत निराश हूं। उन्होंने सीम और स्विंग का अच्छा इस्तेमाल किया और दुर्भाग्य से हम अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेल पाए। विकेट धीमा था और इसी वजह से पहले गेंदबाज़ी चुनी थी और वो फैसला गलत था ऐसा मैं नहीं कह सकता। मदुशंका ने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन विराट और गिल के कैच गिराने के बाद मैच का रुख़ बदला। पहले छह ओवर में भारत की गेंदबाज़ी कमाल की रही और हमें उनको क्रेडिट देना होगा।
मोहम्मद शमी, प्लेयर ऑफ द मैच: सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया करना चाहूंगा। हमने जितनी कड़ी मेहनत की है और जिस लय में हैं उसी का फल है कि मैदान पर ये जलजला देखने को मिल रहा है। जिस लय में हम गेंदबाज़ी कर रहे हैं मुझे नहीं लगता कि वो किसी को पसंद नहीं आएगा। हम सभी साथ में काम करने का मजा ले रहे हैं और आपको ऐसे परिणाम दिख रहे हैं। मैं अपना बेस्ट करने और सही एरिया में गेंद गिराने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि इतने बड़े टूर्नामेंट में अगर आपकी लय चली जाए तो उसे वापस लाना काफ़ी मुश्किल होता है।
8:44 PM: एशिया कप में 50 और विश्व कप में 55 पर सिमटी श्रीलंका। भारत के खिलाफ लगातार दो मैचो में काफ़ी बुरा हाल हुआ है श्रीलंका के बल्लेबाज़ों का। इस मैच में बुमराह और सिराज के ओपनिंग स्पेल ने श्रीलंका को हिलाया और फिर शमी ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। भारतीय तेज गेंदबाज़ों द्वारा एक और शानदार प्रदर्शन।
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, ऑफ साइड में धकेला
स्टंप पर फुल गेंद ऑफ साइड में धकेला
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, मौका था हाथ खोलने का, ड्राइव किया डीप में कोई फील्डर मौजूद नहीं, चौका मिलेगा
रवींद्र जाडेजा गेंदबाज़ी करेंगे एक स्लिप के साथ
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर की ओर
फुल गेंद स्टंप पर, प्वाइंट की ओर खेला
गुड लेंथ से अंदर की ओर आई, बल्ले को बीट किया, लेकिन विकेट बच गए
फुल गेंद स्टंप पर, ड्राइव किया मिडऑफ के पास, श्रीलंका ने छुआ 50 का आंकड़ा
अंदर की ओर आती गुड लेंथ गेंद, प्वाइंट की ओर खेला
दो स्लिप है कुलदीप के लिए
फुल गेंद स्टंप पर, मिडऑफ के पास खेला
दिलशान मदुशंका आए हैं आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप में कैच पूरा किया गया गिल द्वारा, शमी ने दूसरा पंजा ले लिया है इस टूर्नामेंट में, इसके साथ ही शमी वनडे विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं।
गुड लेंथ स्टंप पर, स्क्वायर लेग की ओर मोड़ा
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के करीब, ड्राइव के प्रयास में चूके, बाहरी किनारे के एकदम करीब से गई गेंद
गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, मिडऑफ की ओर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर, बीट किया
फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, ड्राइव किया कवर और मिडऑफ के बीच से, टाइमिंग अच्छी थी और रोहित की लंबी दौड़ भी गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से नहीं रोक सकी
स्टंप पर फुल गेंद, मिडविकेट की ओर मोड़ा
एक बार फिर बीट किया, गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर
फुल गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में, बाहरी किनारा लेकर थर्डमैन की ओर गई
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, प्वाइंट की ओर खेला
1W | ||||
2W | ||||
1W |
1W | ||||
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | 1W |
वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई | |
टॉस | श्रीलंका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4690 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 2 नवंबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 2, श्रीलंका 0 |
ओवर 20 • श्रीलंका 55/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |