चौथे स्टंप पर सटीक यॉर्कर और पूरी तरह से चूक गए कप्तान महमूदुल्लाह, निराशा के साथ बल्ला झटका और वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ अपनी उम्मीदों को बचाए रखा, बांग्लादेश के लिए मुश्किल हुआ सफर
वेस्टइंडीज़ vs बांग्लादेश, 23वां मैच, ग्रुप 1 at Sharjah, टी20 विश्व कप, Oct 29 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
6:03 pm चलिए तो आज के इस मैच में बस इतना ही, आप दुबई में चल रहे पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच का लुत्फ ले सकते हैं, जहां पर हमारे साथी राजन राज और सैयद हुसैन आपको कॉमेंट्री में पल पल की जानकारी दे रहे हैं। मुझे यानि निखिल शर्मा और मेरे साथी अफ्जल जिवानी को दीजिए अब इजाजत। शुक्रिया।
प्लेयर ऑफ द मैच : निकोलस पूरन
6:00 pm आईसीसी टी20 विश्व कप का अब तक सबसे बेहतरीन मैच में से एक। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम था। पूरे मैच में बांग्लादेश ने पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन निकोलस पूरन की 40 रन की पारी ने एक बड़ा अंतर खड़ा कर दिया और आखिरकार बांग्लादेश तीन रनों से यह मुकाबला हार गया। अंतिम ओवरों में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। अंतिम गेंद पर कप्तान महमूदुल्लाह को चौका लगाना था, लेकिन रसल की एक सटीक यॉर्कर में वह पूरी तरह से चूक गए और बांग्लादेश यह मुकाबला तीन रन से हार गया।
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑन की ओर धकेलने पर मजबूर किया, वहां पर मिसफील्ड, और तेजी से दो रन चुरा लिए, ब्रावो निराश
ओह फ्लेचर ने छोड़ दिया है डीप स्क्वायर लेग पर महमूदुल्लाह का कैच, मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ पुल करने गए थे, दायीं ओर डाइव लगाई लेकिन कैच टपका दिया, वेस्टइंडीज खेमा निराश
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑन की ओर धकेलने पर मजबूर किया और जब तक गेंद पहुंचती दो रन पूरे कर लिए
चौथे स्टंप पर फुलर, मिडविकेट के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास, पूरी तरह से चूक गए, जब तक गेंद कीपर के पास एक रन लेने के लिए भाग गए, कीपर स्टंप पर भी नहीं मार सके गेंद को
पहले ही शफल किया ऑफ स्टंप पर, शरीर पर लोअर फुल टॉस, लैप शॉट खेला और शॉर्ट फाइन लेग के सिर के ऊपर से गई, टाइमिंग नहीं मिली इसी वजह से चौका नहीं
ओह मिल गया है ब्रावो को विकेट, लांग ऑन पर सटीक कैच लपका गया है, लिटन हो गए हैं आउट और मैच में आ गया है ट्विस्ट, पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर, शफल करके गेंद की लाइन में आए और लांग ऑन को भेदकर छक्का लगाने का प्रयास था
पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर, प्वाइंट की ओर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिला, एक रन जरूर भाग गए
शफल किया काफी बाहर जाकर, पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर ही सोच रहे थे, स्वीप कर दिया शॉर्ट फाइन लेग की ओर, पैरों के बीच बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पहुंची शॉर्ट फाइन लेग पर, गेल ने वहां पर पैर से रोकी गेंद
पांचवें स्टंप पर फुलर, प्वाइंट की ओर ड्राइव किया है
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की वाइड यॉर्कर, इस बार अंपायर ने वाइड नहीं दी
ओवर पिच गेंद, लांग ऑन के ऊपर से छक्का, पाले में गेंद डाल बैठे ब्रावो, पांचवें स्टंप पर स्लोअर फुलर
SADIL: "किया वेस्ट इंडीज इस मैच हार जाने पर किया बाहर हो जाएगी" - जी बिल्कुल जो भी टीम हारी वह बाहर हो जाएगी
शफल करके लैप शॉट खेलने का प्रयास, बैक ऑफ गुड लेंथ ऑफ स्टंप के करीब, गेंद और बल्ले में किसी तरह का संपर्क नहीं
ओह, बाई का एक रन मिल गया, हल्का सा रूम बनाकर डीप मिडविकेट की ओर उठाकर मारने का प्रयास, संपर्क नहीं हुआ, पीछे कीपर से छूटी गेंद, मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ, लेग स्टंप के करीब से निकली
मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में
कदमों का इस्तेमाल, ऑफ स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ की ओर ड्राइव किया है
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, इस बार स्लाइस किया है डीप कवर की ओर, हवा में होती हुई एक टप्पे में फिल्डर के पास
निकाल लिया है इस बार चौका, रूम बनाया था, पैरों पर ही गेंद और फ्लिक कर दिया है डीप फाइन लेग की दिशा में
शफल किया इस बार, पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर, पूरी तरह से चूके, गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं
वाइड यॉर्कर पर डीप मिडविकेट पर उठाकर मारना चाहते थे, टाइमिंग नहीं मिल पाई, डीप मिडविकेट के फिल्डर ने आगे की ओर डाइव लगाई लेकिन गेंद से दूर रहे
ओवर 20 • बांग्लादेश 139/5
वेस्टइंडीज़ की 3 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |