मैच (30)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
Women's One-Day Cup (4)
HKG T20 (1)
T20 Women’s County Cup (13)
परिणाम
चौथा मैच, ग्रुप डी, न्यूयॉर्क, June 03, 2024, ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप

साउथ अफ़्रीका की 6 विकेट से जीत, 22 गेंद बाकी

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, सा. अफ़्रीका
4/7
anrich-nortje
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, सा. अफ़्रीका
anrich-nortje
प्रीव्यू

SL vs SA Match Preview : साउथ अफ़्रीका के लिए स्पिन गेंदबाज़ी बन सकती है चिंता का सबब

अफ़्रीकी टीम के लिए क्लासन और श्रीलंकाई टीम के लिए हसरंगा जीत के हीरो बन सकते हैं

टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मैच श्रीलंका और साउथ अफ़्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल चार मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें तीन मैचों में परिणाम अफ़्रीकी टीम के पक्ष गया है। वहीं 2021 के बाद से इन दोनों टीमों के बीच कुल चार टी20आई मुक़ाबले खेले गए हैं और चारों मैच साउथ अफ़्रीका ने जीते हैं।
प्रमुख खिलाड़ी
श्रीलंका की तरफ़ से वानिंदु हसरंगा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। बल्लेबाज़ी क्रम में नंबर चार से लेकर नंबर सात तक हसरंगा का स्ट्राइक रेट 160 और औसत भी 30 के ऊपर है। पूर्ण सदस्य टीमों में श्रीलंका ही वह टीम है जिसके पास तुलनात्मक तौर पर पावर हिटर्स की कमी है। हसरंगा स्पिन के ख़िलाफ़ भी बड़े हिट्स लगा सकते हैं, ऐसे में बतौर कप्तान और एक गेंदबाज़ होने के अलावा भी वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाज़ी में कारगर साबित हो सकते हैं।
वहीं साउथ अफ़ीका को हाइनरिक क्लासन की क्लास की ज़रूरत होगी। उन्होंने 2024 में 26 टी20 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 194.65 की स्ट्राइक रेट और 39.85 की औसत से कुल 837 रन बनाए हैं। 2023 की शुरुआत से फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में क्लासन ने तीन टीमों के लिए धाकड़ प्रदर्शन किया है। डरबन सुपर जायंट्स की तरफ़ से उन्होंने 47.64 की औसत और 185.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। वहीं ओवल इनविंसिबल और सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए उनका औसत क्रमश: 46.29 और 31.50 का है। इस दौरान किसी भी फ्रेंचाइज़ी के लिए उनका स्ट्राइक रेट 160 से कम का नहीं है।
ताक़त और कमज़ोरी
साउथ अफ़्रीकी टीम की स्पिन गेंदबाज़ी उनके लिए चिंता का सबब बन सकती है। उनकी टीम के स्पिनरों ने पिछले विश्व कप के बाद से 39.11 की औसत और 9.61 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी की है। इस दौरान उनके किसी भी स्पिनर की औसत 33 से कम नहीं है और साथ ही किसी भी स्पिनर की इकॉनमी 9 से कम नहीं है।
वहीं साउथ अफ़्रीकी टीम की ताक़त की बात करें तो उनके बल्लेबाज़ स्पिनरों की अच्छी-ख़ासी ख़बर लेते हैं। पिछले विश्व कप के बाद से साउथ अफ़्रीका की टीम ने पूरी आक्रमकता के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 160 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। हालांकि इस आक्रामकता के कारण उन्हें स्पिनरों के ख़िलाफ़ औसतन हर 14 गेंदों पर एक विकेट का नुक़सान होता है।
श्रीलंकाई टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका टॉप ऑर्डर है। 2022 के विश्व कप के बाद से श्रीलंका के टॉप थ्री ने सिर्फ़ 23.25 की औसत से बल्लेबाज़ी की है और उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ़ 133 का रहा है।
वहीं अगर ताक़त की बात करें तो श्रीलंकाई टीम के लिए मथीशा पथिराना की डेथ ओवर गेंदबाज़ी उनके लिए काफ़ी कारगर साबित हो सकती है। 2022 विश्व के बाद से टी20 क्रिकेट में पथिराना ने 8.59 की बेहतरीन इकॉनमी और 15.09 की औसत से गेंदबाज़ी की है।

हालिया फ़ॉर्म

विश्व कप के अभ्यास मैच में श्रीलंका की टीम को नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आयरलैंड को उन्होंने आसानी से हरा दिया था। मार्च में उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक टी20 सीरीज़ खेला था, जिसे उन्होंने 2-1 से जीता था। वहीं फ़रवरी में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भी उन्होंने टी20 सीरीज़ को 2-1 से जीता था।

राजन राज ESPNcricinfo हिंदी में सब एडिटर हैं

Language
Hindi
जीत की संभावना
सा. अफ़्रीका 100%
श्रीलंकासा. अफ़्रीका
100%50%100%श्रीलंका पारीसा. अफ़्रीका पारी

ओवर 17 • सा. अफ़्रीका 80/4

साउथ अफ़्रीका की 6 विकेट से जीत, 22 गेंद बाकी
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
साउथ अफ़्रीका पारी
<1 / 3>

ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप

Super Eights, Group 1
टीमMWLअंकNRR
भारत33062.017
अफ़ग़ानिस्तान3214-0.305
ऑस्ट्रेलिया3122-0.331
बांग्लादेश3030-1.709
Super Eights, Group 2
टीमMWLअंकNRR
सा. अफ़्रीका33060.599
इंग्लैंड32141.992
वेस्टइंडीज़31220.963
USA3030-3.906
Group A
टीमMWLअंकNRR
भारत43071.137
USA42150.127
पाकिस्तान42240.294
कनाडा4123-0.493
आयरलैंड4031-1.293