जीत गई वेस्टइंडीज़ की टीम, अब सुपर 8 में पहुंचने के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम को दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा। लेंथ गेंद को लेग साइड में आड़े बल्ले से खेला गया
वेस्टइंडीज़ vs न्यूज़ीलैंड, 26वां मैच, ग्रुप सी at Tarouba, T20 वर्ल्ड कप, Jun 12 2024 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब अगले मैच में मिलते हैं।
रोवमन पॉवेल : अपनी टीम के प्रदर्शन से काफ़ी ख़ुश हूं। हमने बाहर से अपने खिलाड़ियों से यही कहा था कि किसी एक खिलाड़ी को आज आतिशी पारी खेलने का प्रयास करना होगा। हमें हमेशा लगता कि है कुछ एक निजी प्रदर्शन काफ़ी अहम होते हैं। रदरफ़ोर्ट की पारी ने आज हमें आत्मविश्वास दिया। हमने उनकी गेंदबाज़ों को देखते हुए, अपने प्लान बनाए और उसी तरह की गेंदबाज़ी करने का प्रयास किया।
केन विलियमसन : (पावरप्ले के दौरान गेंदबाज़ी पर) हमने उस दौरान अच्छी गेंदबाज़ी की। हमें यह विश्वास था कि अगर हम सही एरिया में गेंदबाज़ी करते हैं को बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं होने वाला है। आपको हमेशा उन एक या दो ओवरों की तलाश रहती है, जहां मैच बदलाव सकता है। आज शेफ़र्न ने कमाल की बल्लेबाज़ी की। उनकी टीम में बल्लेबाज़ी की जो गहराई है, वह उनके लिए कारगर साबित हुआ। हमने विकेट लेने के लिए कुछ आक्रामक फ़ैसले लिए लेकिन यह कारगर नहीं रहा। हम किसी भी तरह का बहाना नहीं बना सकते और हमें जीतने का रास्ता तलाशना होगा। हमें जल्दी ही वापसी करना होगा।
सुपर 8 का समीकरण: इस मैच को हारने के बाद न्यूज़ीलैंड के लिए सुपर 8 में पहुंचना काफ़ी मुश्किल हो सकता है। अगर अफ़ग़ानिस्तान की टीम PNG को हरा देती है या फिर वह मैच बारिश से धुल जाता है तो न्यूज़ीलैंड सुपर 8 के दौड़ से बाहर हो जाएगा।
रदरफ़ोर्ड को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं दो महीनों के लिए IPL में था। भले ही मैं मैच नहीं खेल रहा था लेकिन पूरी तरह से ख़ुद को तैयार करने में लगा हुआ था। मैं आज मैच को डीप लेकर जाना चाह रहा था। मैं कोशिश कर रहा था कि अपने स्किल्स को बैक किया जाए।
9.45 am ( भारतीय समय) काउंटर अटैक वाज़ एट इट्स बेस्ट :) :)। जब 30 के स्कोर पर वेस्टइंडीज़ के पांच विकेट गिर चुके थे, तब सभी लोग यही सोच रहे होंग कि मैच तो न्यूज़ीलैंड लेकर जाएगा। लेकिन उसके बाद रदरफ़ोर्ड ने काउंटर अटैक किया और कमाल की पारी खेलते हुए, एक मुश्किल पिच पर अपनी टीम को 149 के स्कोर पर पहुंचा दिया। इसी मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए, उनके गेंदबाज़ों ने भी जबर प्रदर्शन करते हुए, अपनी टीम को सुपर आठ में पहुंचा दिया है।
धीमी गेंद पर चूक हुई सैंटनर से, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, ऑफ़ साइड में बल्ला चलाया गया था
धीमी बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, लांग ऑन के ऊपर से मारा गया, छह रनों के लिए गई थी गेंद, क्या कमाल का शॉट है यह, सीधे बल्ले से हवाई ड्राइव, कमाल का प्रहार
धीमी गेंद से छका दिया सैंटनर को शेफ़र्ड ने, धीमी लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, ऑन साइड में मारने का प्रयास था
क्या आज फिर से रिंकू सिंह होने वाला है, सैंटनर उसी मू़ड में हैं, लेंथ गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में उड़ा कर मारा गया आड़़े बल्ले से और गेंद आधे दर्जन रन के लिए गई है
ग़जब का प्रहार, ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, हवाई ड्राइव किया गया एक्सट्रा कवर की दिशा में, बल्ले के बीच में लगी गेंद, टक्ककककक वाली आवाज़ आई और सीधे सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी
अंतिम ओवर शेफ़र्ड करेंगे
बोल्ट ने रसल को आउट किया था, रसल ने बोल्ट को आउट किया, 130 की गति से लेंथ गेंद, ऑन साइड में जोरदार शॉट का प्रयास लेकिन बाहरी मोटा किनारा लग कर गेंद गई शॉर्ट थर्डमैन के फ़ील्डर के पास
बोल्ट सिर्फ़ विकेट ही नहीं लेते हैं, सिक्सर भी लगाते हैं, लेग साइड में हटते हुए, फुल गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में मारा गया, कमाल का कनेक्शन, सीमा रेखा के बाहर गिरेगी गेंद
फुल लेंथ धीमी गेंद, ड्राइव किया गया लांग ऑफ़ की दिशा में
धीमी गेंद से सैंटनर को छकाया गया, धीमी लेंथ गेंद को बैकफ़ुट से लांग ऑफ़ की दिशा में मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
ऑन साइड में हवाई शॉट का प्रयास लेकिन के निचले हिस्से में लगी गेंद और डीप मिड विकेट के फ़ील्डर के पास गई
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, नीची रही, लेग साइड में खेलने का प्रयास लेकिन थाई पैड पर लगी गेंद
रसल का अंतिम ओवर
हैट्रिक का मौक़ा बन सकता था लेकिन डीप थर्डमैन फ़ील्डर के काफ़ी पहले गिरी गेंद, हवाई ड्राइव करने का प्रयास था फुल गेंद को, बाहरी मोटा किनारा लगा
एक और सफलता, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, शफ़ल करते हुए, ऑन साइड में सीधे बल्ले से हवाई शॉट का प्रयास, काफ़ी ख़राब शॉट का चयन, बोलर ने दाहिने तरफ़ पीछे की ओर जाकर अचछा कैच पकड़ा, इस ओवर ने मैच को लगभग वेस्टइंडीज़ की झोली में डाल दिया है
हवा में गई गेंद, लांग ऑन के फ़ील्डर ने आगे की तरफ़ भागते हुए लपका शानदार कैच, शायद यह कैच नहीं मैच है, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल के अंदाज़ में ऑन साइड में खेलने का प्रयास था लेकिन बल्ले के काफ़ी ऊपर लगी गेंद, पॉवेल ने लांग ऑन पर कोई ग़लती नहीं की
क्या फिलिप्स इस मैच को बदलने वाले हैं, विकेट की लाइन में बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल किया गया डीप स्क्वेयर लेग और मिड विकेट के बीच, एक टप्पे के बाद गेंद सीमा रेखा के बाहर
इस बार बल्ले पर चढ़ी गेंद, इस बार भी कम उछाल लेकिन फिलिप्स ने लेग साइड में आड़े बल्ले से हवाई शॉट लगाया, एक टप्पे के बाद गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग सीमा सीमा रेखा के बाहर गई
गति 130 की थी लेकिन उछाल ऐसी थी मानो यह गेंद 70 के स्पीड से फेंका गया है, लेग साइड में हवाई शॉट का प्रयास था लेकिन थाई पैड पर लगी गेंद
18 में 50 चाहिए। जोसेफ़ का अंतिम ओवर
अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखेंगे फ़िलिप्स, सीधा ड्राइव किया गया था, रसल ने हाथ लगा दिया और गेंद गई लांग ऑन की तरफ़
ओवर थ्रो के कारण दो रन मिलेंगे, बोलर के पास थ्रो आया था स्वीपर कवर से लेकिन रसल ठीक से पकड़ नहीं पाए
1W | ||||
2W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ब्रायन लारा स्टेडियम, टरूबा, ट्रिनिडैड | |
टॉस | न्यूज़ीलैंड, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2672 |
मैच के दिन | 12 जून 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | वेस्टइंडीज़ 2, न्यूज़ीलैंड 0 |
ओवर 20 • न्यूज़ीलैंड 136/9
वेस्टइंडीज़ की 13 रन से जीतICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |