न्यूज़ीलैंड vs भारत, पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय at Wellington, न्यूज़ीलैंड बनाम भारत, Nov 18 2022 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब अगले मैच में फिर से मुलाक़ात होगी।
हार्दिक पंड्या (भारतीय कप्तान) : लड़के इस बेहतरीन देश में क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित थे लेकिन (बारिश के बारे में) हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई लड़के हमसे पहले आ गए थे लेकिन पेशेवर खिलाड़ियों के तौर पर हम इस स्थिति के बारे में जानते हैं। बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी, आप बस चाहेंगे कि वह देर से आए। प्रबंधन और कप्तान जो कहेंगे, अन्य खिलाड़ी वही मानेंगे। मैं छह सालों से खेल रहा हूं और अब लड़के मेरी बात सुनते हैं। खिलाड़ी उम्र से युवा लेकिन अनुभव से भरपूर है। उनके पास आईपीएल जैसी लीग में खेलने का अनुभव है। वह ख़ुद पर विश्वास रखते हैं और बड़े मंच से डरते नहीं हैं। हम चाहते हैं कि यहां मौजूद खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता हो। जो खिलाड़ी पहले से टीम में है उन्हें पहले से अपने रोल के बारे में पता है। टी20 विश्व कप पीछे छूट गया है। निराशा रहेगी लेकिन अब नई शुरुआत है। आप पीछे जाकर जो हो गया उसे बदल नहीं सकते।
केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड कप्तान) : बड़े टूर्नामेंट के बाद जल्द ही यह सीरीज़ आ गई। आप हमेशा भारतीय टीम के विरुद्ध खेलना चाहते हैं लेकिन आज ऐसा हो न सका। सभी टीमें आने वाले विश्व कप के बारे में देखती हैं। अगले वर्ष में आप वनडे प्रारूप का अधिक आयोजन होते देखेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर अपनी टीम में बदलाव करेंगे। एक टीम के तौर पर हम बेहतर होना चाहते हैं। विश्व कप से मिली सीख पर हम काम करेंगे। गेंदबाज़ी में गहराई है। ऐडम मिल्न को विश्व कप में कोई मौक़ा नहीं मिला। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें खेलने का अवसर मिलेगा। मैंने आईपीएल में इस भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखा है और मुझे कोई शक़ नहीं है कि वह आगे चलकर इस टीम के लिए सुपरस्टार बनेंगे। अगले मैच को हम विश्व कप के तीसरे स्थान की लड़ाई के तौर पर नहीं देख रहे हैं। हम भी अगले मैच में नई शुरुआत करेंगे। एक सप्ताह के आराम के बाद खिलाड़ी इस सीरीज़ के लिए तैयार हैं। अगले मैच के लिए मेरे घरेलू मैदान पर मौसम अच्छा रहेगा।
8.52 pm आधिकारिक बयान की घोषणा हो चुकी है। बारिश नहीं रूकी और इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है।
बारिश अभी भी जारी है। आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अब हमारे पास सिर्फ़ एक घंटे से थोड़ा अधिक समय है। अगर इस दौरान खेल नहीं शुरू हुआ तो इस मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा
अगर भारतीय समयानुसार 2.16 Pm तक खेल शुरू नहीं होता है तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।
हमारे संपादक संबित बाल ने अपने विशेष लेख में लिखा है कि टी20 में भारत को अपने रवैये को रीफ़्रेश नहीं रीबूट करना होगा। साथी ही उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी विडंबना होने के साथ साथ दुखद भी है कि भारत टी20 क्रिकेट के मानसिक व शारीरिक दोनों ही पहलुओं पर पिछड़ गया है। पढ़िए उनका पूरा लेख।
7.50 pm घरेलू क्रिकेट में एक युवा पिछले दो साल से गजब की बल्लेबाज़ी कर रहा है। कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि इस खिलाड़ी का टैलेंट एक अलग स्तर का है। विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी मंगलवार को सीनियर स्तर पर उन्होंने अपना पहला शतक लगाया और मज़े की बात यह थी कि उस दौरान वहां पर उनकी मां भी मौजूद थी। पढ़िए उस युवा की कहानी।
7.14 pm अच्छी ख़बर के बाद एक बार फिर से बुरी ख़बर। बारिश लुका-छुपी का खेल खेल रही है। फिर से बदरी बरस रही है और ज़ोर-शोर से बरस रही है, हालांकि मैदान पर मौजूद दर्शकों को अभी भी उम्मीद है कि आज मैच होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने एक खिलाड़ी को रिटन नहीं किया। अब उसका बल्ला विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में आग उगल रहा है। वह खिलाड़ी तीन मैचों में लगातार तीन शतक लगा चुका है। उस खिलाड़ी का नाम और उसकी कहानी जाननी है तो यहां क्लिक करना होगा।
इस बीच मैदान से अच्छी ख़बर आ रही है, बारिश रूक चुकी है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफ़ी बढ़िया है। इसी कारण यह उम्मीद है कि मैच में ज़्यादा विलंब नहीं होगा। हालांकि एक बात यह भी है कि मैदान के ऊपर काले बाद छाए हुए हैं।
7.00 pm स्टेडियम में ढेर सारे खिलाड़ी इनडोर फुटॉबॉल खेल रहे थे। वॉशिंगटन सुंदर वहीं पास में खड़े थे, उनसे पूछा गया कि आप क्यों नहीं खेल रहे हो तो उन्होंने कहा, "छह साल पहले फुटबॉल खेलते हुए मेरे एंकल में चोट लग गई थी, उसके बाद से मैं कभी फुटबॉल नहीं खेलता। (अपने फ़िटनेस और ट्रेनिंग के बारे में) मैं अपनी फ़िटनेस पर लगातार काम कर रहा हूं।मैं पिछले महीने एनसीए में था। न्यूज़ीलैंड शायद मेरा सबसे पसंदीदा जगहों में से है। यहां के लोग काफ़ी अच्छे हैं।
Vikas Sharma: "वैसे तो बात गयी रात गयी लेकिन भारत ने भले ही 3 विश्वकप जीत लिए हो, परन्तु बार बार फाइनल व सेमीफइनल में हारना भारत को chokers की श्रेणी में खड़ा करता है। आप लोग क्या सोचते हो -" - बताइए कमेंट बॉक्स में कि आप लोग क्या सोचते हैं, विकास भाई के विचार के बारे में
शुभमन गिल: अंडर 19 विश्व कप के दौरान मैं पहली बार यहां आया था। मैंने यहीं 2019 में अपना डेब्यू [एकदिवसीय मैचों में] 2019 किया था। न्यूज़ीलैंड से मेरी काफ़ी यादें जुड़ी हुई हैं। (अपने खेल के बारे में) मैंने हमेशा महसूस किया है कि सिक्सर मारना पावर के बारे में नहीं है, यह टाइमिंग के बारे में है। मैं बस डॉट गेंदें नहीं खेलना चाहता। मैं चाहता हूं कि लगातार सिंगल-डबल लिए जाएं या बड़े शॉट्स लगाए जाएं।
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री मानते हैं कि वर्तमान समय में हर प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा के ऊपर से कप्तानी का बोझ कम करने के लिए हार्दिक पंड्या को टी20 की कमान सौंपने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
6.41 pm राहुल द्रविड़ की तरह ज़हीर ख़ान और रवि शास्त्री का भी मानना है कि भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी टी20 लीग्स में खेलने की ज़रूरत नहीं है। उनका कहना है कि भारत की घरेलू क्रिकेट की संरचना बहुत मज़बूत है। यहां पूरी ख़बर पढ़िए। और कमेंट बॉक्स में बताइए कि आप इस बारे में क्या सोचते हैं।
मैदान से ताज़ा ख़बर यह है कि वहां बारिश हो रही है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश कुछ देर में रूक जाएगी।
6:30 pm नमस्कार, प्रणाम, जोहार। ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो हिंदी के लाइव कॉमेंट्री सेशन में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप के बाद एक बार फिर से द्विपक्षीय सीरीज़ का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज से भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ की शुरुआत हो रही है और इसके बाद वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। न्यूज़ीलैंड के इस दौरे पर भारत के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टी20 मैचों में टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास होगी और वनडे में शिखर धवन के पास।
गेंदबाज़ | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ | |
बैटिंग ऑलराउंडर | |
बैटिंग ऑलराउंडर | |
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
बैटिंग ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
बोलिंग ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
ऑलराउंडर | |
गेंदबाज़ | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ |
स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन | |
टॉस | टॉस नहीं हुआ |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
सीरीज़ परिणाम | 3-मैच की सीरीज़ बराबर 0-0 |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 001891a |
मैच के दिन | 18 नवंबर 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |