मैच (16)
आईपीएल (2)
Pakistan vs New Zealand (1)
WT20 Qualifier (4)
County DIV1 (4)
County DIV2 (3)
PAK v WI [W] (1)
CAN T20 (1)
ख़बरें

आईपीएल 2023 : खिलाड़ियों को रिलीज़ करने के बाद कैसी दिख रही हैं टीम

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले फ़्रैंचाइज़ियों ने तमाम बड़े निर्णय ले लिए हैं

गत विजेता गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है  •  PTI

गत विजेता गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है  •  PTI

आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने 10 से अधिक खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है। कोलकाता ने 16, मुंबई ने 13 बल्कि हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया। मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को रिलीज़ कर दिया है तो वहीं हैदराबाद द्वारा कप्तान केन विलियमसन को रिलीज़ किए जाने के अलावा मयंक अग्रवाल दूसरे ऐसे कप्तान रहे जिन्हें उनकी टीम ने रिलीज़ कर दिया। पंजाब किंग्स ने कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया।
15 नवंबर तक की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब हैदराबाद के पास नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे अधिक 42.25 करोड़ की राशि है। इसके बाद पंजाब किंग्स के पास 32.20 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 23.35 करोड़, मुंबई के पास 20.55 करोड़, चेन्नई के पास 20.45 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 19.45 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 19.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 8.75 करोड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ की राशि बची हुई है।
मुंबई इंडियंस
पिछले सीज़न अंक तालिका में सबसे अंतिम पर समाप्त करने वाली मुंबई इंडियंस ने काफ़ी खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी को बचाए रखा है। हालांकि उन्हें जसप्रीत बुमराह के इर्द गिर्द गेंदबाज़ी आक्रमण खड़ा करना होगा।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : कायरन पोलार्ड (6 करोड़), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख), आर्यन जुयाल (20 लाख), बेसिल थंपी (30 लाख), डैनियल सैम्स (2.6 करोड़), फ़ेबियन ऐलेन (75 लाख), जयदेव उनादकट (1.3 करोड़), मयंक मार्कंडेय (65 लाख), मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़), राहुल बुद्धि (20 लाख), राइली मेरेडिथ (1 करोड़), संजय यादव (50 लाख), टिमाल मिल्स (1.5 करोड़)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : जेसन बेहरेनड्रॉफ़
शेष व्यय : 20.55 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 3
वर्तमान दल : रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्‍ड ब्रेविस, जोफ़्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद ख़ान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनड्रॉफ़, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने पिछले सीज़न नौवें स्थान पर अंक तालिका को समाप्त किया था लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों को रिलीज़ करने के मामले में चौंकाने वाले निर्णय नहीं लिए हैं। चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को ज़रूर रिलीज़ किया है लेकिन ऐसा उन्होंने पिछली बार भी किया था। क्या चेन्नई इस बार भी नीलामी में ड्वेन ब्रावो को अपने कुनबे में शामिल कर लेगी?
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : ड्वेन ब्रावो (4.4 करोड़), रॉबिन उथप्पा (2.2 करोड़), ऐडम मिल्न (1.9 करोड़), हरि निशांत(20 लाख), क्रिस जॉर्डन (3.6 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख), के एम आसिफ़ (20 लाख), नारायण जगदीशन (20 लाख)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 20.45 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 2
वर्तमान दल : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हांगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, राजवर्धन हंगारगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जाडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश थीक्षना
गुजरात टाइटंस
गत विजेता गुजरात ने छह खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है लेकिन अभी भी उनके पास नीलामी में खर्च करने के लिए 19.25 करोड़ की अच्छी राशि है।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : रहमानउल्लाह गुरबाज़ (50 लाख), लॉकी फ़र्ग्यूसन (10 करोड़), डॉमिनिक ड्रेक्स (1.1 करोड़), गुरकीरत सिंह (50 लाख), जेसन रॉय (2 करोड़), वरुण ऐरन (50 लाख)
ट्रेड द्वारा दल में शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 19.25 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 3
वर्तमान दल : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद ख़ान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्ज़ारी जोसेफ़, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली पिछले सीज़न प्ले ऑफ़ में जगह बनाने से चूक गई थी, उन्होंने पांचवें पायदान पर अंक तालिका को समाप्त किया था। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को ज़रूर कोलकाता को ट्रेड कर दिया है लेकिन इसके अलावा उन्होंने जितने भी खिलाड़ी रिलीज़ किए हैं, उनमें अधिकतर पिछले सीज़न में उनके एकादश में जगह नहीं बना पाए थे।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), टिम साइफ़र्ट (50 लाख), अश्विन हेब्बर (20 लाख), श्रीकर भरत (2 करोड़), मनदीप सिंह (1.1 करोड़)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : अमन ख़ान
शेष व्यय : 19.45 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 2
वर्तमान दल : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमन पॉवेल, सरफ़राज़ ख़ान, यश धूल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, अनरिख़ नॉर्खिये, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, ख़लील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, अमन ख़ान, कुलदीप यादव, विकी ओस्तवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ ने अपने पहले सीज़न में प्ले ऑफ़ में जगह तो बनाई लेकिन उन्हें एलिमिनेटर मुक़ाबले में हार का स्वाद चखना पड़ गया। नीलामी से पहले उन्होंने जेसन होल्डर को रिलीज़ कर सभी को चौंका दिया है। होल्डर को उन्होंने पिछली नीलामी में 8.75 करोड़ में खरीदा था। लेकिन क्या वह होल्डर के बदले बेन स्टोक्स या सैम करन की तरफ़ जाने पर विचार कर रहे हैं?
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : ऐंड्रयू टाई (1 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), दुश्मांता चमीरा (2 करोड़), एविन लुईस (2 करोड़), जेसन होल्डर (8.75 करोड़), मनीष पांडे (4.6 करोड़), शाहबाज़ नदीम (50 लाख)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 23.35 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 4
वर्तमान दल : के एल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डीकॉक, मार्कस स्टॉयनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, आवेश ख़ान, मोहसिन ख़ान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई
राजस्थान रॉयल्स
पिछले सीज़न की उपविजेता रही राजस्थान रॉयल्स ने कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है जिनमें पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि यह सभी विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पिछली बार कोई मुक़ाबला खेलने के लिए नहीं मिला था।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : अनुनय सिंह (20 लाख), कॉर्बिन बॉश (20 लाख), डेरिल मिचेल (75 लाख), जेम्स नीशम (1.5 करोड़), करुण नायर (1.4 करोड़), नेथन कुल्टर-नाइल (2 करोड़), रासी वान दर दुसें (1 करोड़), शुभम गढ़वाल (20 लाख), तेजस बरोका (20 लाख)
ट्रेड द्वारा दल में शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 13.2 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 4
वर्तमान दल : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पड़िक्कल, जॉस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मकॉए, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा
सनराइज़र्स हैदराबाद
पिछले सीज़न आठवें स्थान पर समाप्त करने वाली हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है। हैदराबाद के सामने ऑक्शन में सबसे बड़ी चुनौती अपने लिए कप्तान ढूंढने की होगी? क्या वह विलियमसन को कम दाम में दोबारा खरीदने पर विचार कर रहे हैं?
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : केन विलियमसन (14 करोड़), निकोलस पूरन (10.75 करोड़), जगदीश सुचित (20 लाख), प्रियम गर्ग (20 लाख), रविकुमार समर्थ (20 लाख), रोमारियो शेफ़र्ड (7.75 करोड़), सौरभ दुबे (20 लाख), शॉन ऐबट (2.4 करोड़), शशांक सिंह (20 लाख), श्रेयस गोपाल (75 लाख), सुशांत मिश्रा (20 लाख), विष्णु विनोद (50 लाख)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 42.25 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 4
वर्तमान दल : अब्दुल समद, ऐडन मारक्रम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरसीबी ने पिछले सीज़न चौथे नंबर की टीम के रूप में प्ले ऑफ़ में प्रवेश तो किया लेकिन उन्हें राजस्थान के हाथों हार झेलनी पड़ी। आरसीबी ने इस बार पांच खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है लेकिन इनमें से एक भी खिलाड़ी पिछले सीज़न में नियमित तौर पर उनके एकादश का हिस्सा नहीं रहा था।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : जेसन बेहरेनड्रॉफ़ (75 लाख), अनीश्वर गौतम (20 लाख), चामा मिलिंद (25 लाख), लवनिथ सिसोदिया (20 लाख), शरफ़ेन रदरफ़र्ड (1 करोड़)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 8.75 करोड़
विदेश खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 2
वर्तमान दल : फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फ़िन ऐलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जॉश हेज़लवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल से कप्तानी लेकर शिखर धवन को देने के बाद पंजाब ने मयंक को रिलीज़ भी कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने ओडीन स्मिथ को भी रिलीज़ किया है। इस बार नीलामी में पंजाब की टीम दूसरी सबसे बड़ी राशि के साथ जाएगी।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : मयंक अग्रवाल (14 करोड़), ओडीन स्मिथ (6 करोड़), वैभव अरोड़ा (2 करोड़), बेनी हावेल (40 लाख), अंश पटेल (20 लाख), प्रेरक मांकड़ (20 लाख), संदीप शर्मा (50 लाख), ऋतिक चटर्जी (20 लाख)
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : एक भी नहीं
शेष व्यय : 32.2 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 3
वर्तमान दल : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख़ ख़ान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजापक्षा, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टन, अथर्व तायड़े, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नेथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़
कोलकाता नाइट राइडर्स
शार्दुल, गुरबाज़ और फ़र्ग्यूसन को ट्रेड करने के बाद कोलकाता के पास सिर्फ 14 खिलाड़ी हैं और नीलामी में उनके पास सबसे कम 7.05 करोड़ की राशि है।
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन ख़ान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चामिका करुणारत्ने, ऐरन फ़िंच, ऐलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन
ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर, रहमानउल्लाह गुरबाज़, लॉकी फ़र्ग्यूसन
शेष व्यय : 7.05 करोड़
विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिक्त स्थान : 3
वर्तमान दल : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रहमानउल्लाह गुरबाज़, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह