जीत गई भारतीय टीम, फुलर लेंथ की गेंद को कवर की दिशा में ड्राइव किया और आराम से सिंगल ले लिया
श्रीलंका महिला vs भारत महिला , दूसरा वनडे at Kandy, भारतीय महिला टीम, श्रीलंका में, Jul 04 2022 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अगले मैच में फिर मिलेंगे।
रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं लगातार अपने मज़बूत पक्षों पर काम कर रही हूं। मैं कोशिश कर रही हूं कि हार्ड लेंथ और धीमी गेंद पर काम किया जाए। हमने आज विकेट को काफ़ी बढ़िया तरीक़े से पढ़ा था, उसी लिए हमने पहले गेंदबाज़ी करने का फै़सला किया। मौसम के कारण भी हमें लाभ मिला। हमें कहा गया था कि ज़्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं और हमें अपने प्लान के हिसाब से गेंदबाज़ी करनी है।
हरमनप्रीत कौर: हमारे लिए सभी मैच महत्वपूर्ण है। हमने आपस में बात भी की थी फ़ील्ड पर अपना सौ फ़ीसदी देना है। हमने जिस तरीक़े से बल्लेबाज़ी की, उससे मैं काफ़ी ख़ुश हूं। साथ ही गेंदबाज़ों को हमने जब भी कहा कि हमें विकेट चाहिए, उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की।
चमारी अटापट्टू: पहले 10 ओवरों में उन्होंने काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी की और विकेट भी झटके। फ़ील्डिंग के दौरान हमने कई कैच टपकाए जिसके कारण यह मैच और भी मुश्किल हो गया। हमने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाए। साथ ही मुझे लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करने की आवश्यकता है, जो मैं अगले मैच में करने का प्रयास करूंगी।
3.51 pm भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य का पीछा कर लिया। बिना कोई विकेट गंवाए भारत के लिए यह सबसे सफल चेज़ है। मांधना और शेफ़ाली ने आज काफ़ी सूझ-बूझ के साथ इस लक्ष्य का पीछा किया। उन्हें पता था कि कैसे अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाना है और कैसे लगातार सिंगल लेते रहना है। श्रीलंकाई फील्डरों ने आज अपनी टीम को निराश किया है। उन्होंने कई कैच टपकाए, जिसके कारण भारतीय टीम बिना कोई विकेट गंवाए इस लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही।
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद, कीपर भी नहीं पकड़ पाई वाइड और एक रन मिलेगा
क्या मांधना अपना शतक पूरा कर पाएंगी, एक और सिक्सर चाहिए
इस बार गेंद को उड़न तश्तरी पर चढ़ा कर मांधना ने गेंद को कहा - जा सिक्स रन जा, स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर से घूम कर आ, लेंथ गेंद लेग स्टंप पर, उड़ा कर मारा मांधना
मिड ऑफ़ का खिलाड़ी ऊपर थीं और फुलर लेंथ की गेंद को मांधना ने ड्राइव किया बोलर और मिड ऑफ़ के बीच से, कमाल की टाइमिंग
धीमी गति से फुलर लेंथ की गेंद, स्वीप किया डीप स्क्वायर लेग की दिशा में
लेंथ गेंद को रूम बना कर लांग ऑफ़ की दिशा में खेला कट के अंदाज में
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफुट पर जाकर गेंद को ड्राइव किया डीप कवर की दिशा में
रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास लेंथ गेंद पर लेकिन बल्ले पर लगने के बाद गेंद प्वाइंट फील्डर के पास गई
एकस्ट्रा कवर की दिशा में लेंथ गेंद को कट किया, डीप कवर के फील्डर ने गेंद को पकड़ा
डीप स्क्वायर लेग की दिशा में ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को लपेट कर मारा, डीप में फील्डर मौजूद
फिर से हवा में गेंद लेकिन इस बार लांग ऑफ़ की दिशा में नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, आगे निकल कर लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से हवाई शॉट लगाने का प्रयास लांग ऑफ़ की दिशा में
फुलर लेंथ की गेंद को बोलर के सिर के ऊपर से हवाई स्ट्रेट ड्राइव, लांग ऑन के फील्डर ने दाहिने तरफ़ दौड़ लगा कर डाइव लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पहले रोका, उन्हे शायद कंधे में चोट भी आई है, वह फ़ीजियो के साथ मैदान के बाहर गई हैं
भीतरी किनारा लगा और गेंद गई शॉर्ट फ़ाइन लेग के फील्डर के पास, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव लगाने का प्रयास
रूम बना कर लेंथ गेंद को कट के अंदाज़ में लांग ऑफ़ की दिशा में खेला
इस बार शफ़ल करते हुए स्कूप लगाने का प्रयास लेकिन बोलर ने चालकी से गेंद को काफ़ी धीमी फेंक दिया
लेंथ गेंद पैरों पर, फ्लिक किया स्क्वायर लेग की दिशा में बैकफुट से
एक और कैच नीचे टपकाया गया, हालांकि इस बार कैच थोड़ा कठिन था, ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, रूम बना कर ऑफ़ साइड में हवाई शॉट खेलने का प्रयास, बल्ले के नीचले हिस्से में लग कर गेंद प्वाइंट फील्डर के पीछे गई थी
बोलर की दिशा फुलर लेंथ की गेंद को वापस पुश किया सीधे बल्ले से, आगे निकल कर
इस बार शेफ़ाली के बल्ले से टक्कककककककक वाली आवाज़ आई है, गेंद जिद कर रही है कि उसे डीप मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर जाना है और गई भी मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ गेंद, एक पैर को ज़मीन पर टिका का गेंद को उड़ा कर मारा, कमाल का कनेक्शन
इस बार कलाइयों के सहारे लेंथ गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में खेला
1W | ||||
3W | ||||
2W | ||||
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | भारत महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत महिला आगे 3-मैच की सीरीज़ 2-0 |
मैच नंबर | महिला वनडे नं. 1282 |
मैच के दिन | 4 July 2022 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
WODI डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत महिला 2, श्रीलंका महिला 0 |