मैच (10)
IPL (2)
BAN-A vs NZ-A (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
फ़ीचर्स

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार में भारत और भारतीय खिलाड़ियों के हिस्से आए शर्मनाक आंकड़े

वॉल ऑस्ट्रेलिया की ओर से शतक लगाने वालीं तीसरी सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गईं, जबकि प्रिया मिश्रा किसी महिला ODI में भारत की अब तक की सबसे महंगी गेंदबाज़ बन गईं

Ellyse Perry and Georgia Voll added 92 off just 78 balls for the second wicket, Australia vs India, 2nd women's ODI, Brisbane, December 8, 2024

एलिस पेरी और जॉर्जिया वॉल दोनों ने ही भारत के ख़िलाफ़ शतक लगाया  •  Cricket Australia/Getty Images

20 एलन बॉर्डर फ़ील्ड पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बिना हार झेले 20 मैच जीत लिए हैं जो कि एक वेन्यू पर किसी भी टीम द्वारा बिना हार झेले जीते हुए सर्वाधिक मैच हैं। यह न्यूज़ीलैंड के बाद किसी टीम द्वारा एक मैदान पर जीते गए दूसरे सर्वाधिक मैच भी हैं।
371 पर 8 भारत के ख़िलाफ़ यह ऑस्ट्रेलिया कासबसे बड़ा ODI स्कोर है। इससे पहले 2024 में ही वानखेड़े में उन्होंने सात विकेट के नुक़सान पर 338 रन बनाए थे। महिला ODI में यह ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च स्कोर भी है।
7000 रन, 300 विकेट एलिस पेरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वालीं पहली महिला क्रिकेटर हैं। वह ODI में चार हज़ार रन बनाने वालीं सिर्फ़ चौथी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ भी हैं और स्टेफ़नी टेलर के बाद 150 विकेट निकालने के साथ 4000 रन की उपलब्धि हासिल करने वालीं वहसिर्फ़ दूसरी महिला खिलाड़ी भी हैं।
72 भारत के ख़िलाफ़ शतक बनाने के लिए पेरी ने 72 गेंदें ली और यह भारतीय महिला टीम के ख़िलाफ़ ODI में लगाया सबसे तेज़ शतक भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मारीज़ान काप के नाम था जिन्होंने बेंगलुरु में 85 गेंदों में शतक जड़ा था।
6 पेरी ने अपनी पारी में छह छक्के जड़े जो कि महिला ODI में किसी एक पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अलाना किंग के नाम था जिन्होंने 2024 में ही मीरपुर में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पांच छक्के लगाए थे।
122 122 रनों से भारत को मिली हार अंतर के लिहाज़ से घर के बार ODI में चौथी सबसे बड़ी हार है और रनों के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया में मिली सबसे बड़ी हार है।
1 यह पहली बार है जब महिला ODI में ऑस्ट्रेलिया के पहले चारों बल्लेबाज़ों ने 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं।
88 प्रिया मिश्रा ने 88 रन ख़र्च किए जो कि महिला ODI में भारत की ओर से किसी गेंदबाज़ द्वारा एक मैच में ख़र्च किए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। इसी मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट लेने के साथ ही 78 रन दिए जो कि इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। गौहर सुल्ताना ने 2013 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 72 रन बनाए थे।
मिन्नू मानी ( 71 रन देकर दो विकेट) भी डेब्यू पर महिला ODI में सबसे ज़्यादा रन ख़र्च करने वालीं गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर शामिल हो गईं।
21 वर्ष 125 दिन वॉल महिला ODI में शतक जड़ने वालीं ऑस्ट्रेलिया की तीसरी सबसे युवा बल्लेबाज़ हैं। इससे मेग लानिंग ने 18 वर्ष 228 दिन की उम्र में और फ़ीबि लिचफ़ील्ड ने 20 वर्ष 101 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।