मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)
ख़बरें

दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का ऐलान

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने भारत के लिए 180 और IPL में 256 मैच खेले

Dinesh Karthik kept RCB fighting with 83 off 35, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2024, Bengaluru, April 15, 2024

दिनेश कार्तिक IPL में छह अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं  •  BCCI

दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आख़िरी बार 2022 के टी20 विश्व कप में खेला था। वह 2024 के विश्व कप में भी हिस्सा लेने का सोच रहे थे लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फ़ैसला लिया है। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2002-03 में किया था। 21 साल बाद अपने 39वें जन्मदिन पर उन्होंने एक बेहतरीन सफर पर विराम लगाने का फ़ैसला किया है।
पिछले कुछ सालों में कार्तिक सिर्फ़ घरेलू क्रिकेट और IPL का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2008 के सीज़न से अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना आख़िरी मैच IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़खेला था। उस मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 13 रन बनाए थे।
ESPNcricinfo ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले यह बताया थी कि यह कार्तिक का आख़िरी IPL सीज़न होगा। इसी कारणवश यह घोषणा लगभग तय थी। वह एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे के साथ अब तक IPL के हर संस्करण में भाग लेने वाले सात खिलाड़ियों में से एक थे।
एक मज़ेदार आंकड़ा यह है कि 17 IPL सीज़न में कार्तिक ने सिर्फ़ 2 मैच के लिए ही अपनी टीम का हिस्सा नहीं थे। पहला मैच तो IPL के पहले सीज़न में था, जब वह दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2023 के लीग स्टेज के दौरान वह सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ नहीं खेलेथे।
कार्तिक अपने IPL करियर में छह टीमों का हिस्सा रहे। 2008 से 2014 तक वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (2011) के साथ थे और फिर वहां से मुंबई इंडियंस (2012-13) की टीम में गए। कुछ साल यहां बिताने के बाद वह 2016-17 के सीज़न के लिए गुजरात लायंस का हिस्सा बने। 2018 से 2021 तक वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वह 2015 और 2022 से इस सीज़न तक टीम का हिस्सा रहे।
256 IPL मैचों वह लगभग 26 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 4816 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 22 अर्धशतक भी लगाए। कीपर के तौर पर IPL में वह सबसे ज़्यादा शिकार करने के मामले में सिर्फ़ धोनी से पीछे हैं। उन्होंने कुल 172 शिकार किए।
घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडू के लिए एक बढ़िया कप्तान रहे कार्तिक ने IPL में कुल 43 मैचों में कप्तानी की। छह बार वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान थे। इसके बाद उन्होंने 2018 से 2020 के बीच KKR के लिए 37 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान कप्तान के तौर पर उन्हें 21 मैचों में जीत और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेल।