सुपर 8 पर पाकिस्तान की नज़र, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
पाकिस्तान की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं
ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 18, 2026, 9:28 AM • 9 hrs ago
पाकिस्तान की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं • AFP/Getty Images
पाकिस्तान ने नामीबिया के ख़िलाफ़ टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी चुनी
विश्व कप 2026 के 35वें मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। शाहीन अफ़रीदी और अबरार अहमद की जगह सलमान मिर्ज़ा और ख्वाजा नफ़े को शामिल किया गया है। नामीबिया ने भी दो बदलाव किए हैं। डिलन लाइशर की जगह अलेक्ज़ेंडर बुसिंग-वोल्सचेंक को मौक़ा मिला है, जबकि मैक्स हिंगो की जगह जैक ब्रासेल टीम में आए हैं।
पाकिस्तान के लिए यह मुक़ाबला काफ़ी अहम है। पिछले मैच में भारत से मिली हार के बाद यह मैच पाकिस्तान के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हो गया है। सुपर 8 में पहुंचने के लिए उन्हें इस मैच को जीतना होगा।
पाकिस्तान के कप्तान आग़ा सलमान ने कहा, "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। हमने यहां दो मैच खेले हैं। यह अच्छी पिच है। हम बोर्ड पर रन लगाना चाहते हैं और उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। जब आप विश्व कप में आते हैं तो लगभग हर मैच जीतना ज़रूरी होता है। हमने USA के ख़िलाफ़ अच्छी बल्लेबाज़ी की थी और वही प्रदर्शन दोहराना होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं।"
वहीं नामीबिया के कप्तान इरास्मस ने कहा, मुझे यहां खेलना वाकई पसंद है। हम अपने देश में भी ऐसे मौसम के आदी हैं। हमें दिखाना होगा कि हम एक अच्छी T20 टीम हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं।
नामीबिया: जैन फ़्रायलिंक, 2 लॉरेन स्टीनकाम्प, 3 जैन निकोल लॉफ़्टी-ईटन, 4 जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), 5 जेजे स्मिट, 6 ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), 7 डिलन लीचर, 8 रुबेन ट्रंपलमैन, 9 विलेम मायबर्ग, 10 बेरनार्ड शॉल्ट्ज़ , 11 जैक ब्रासेल
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आग़ा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफ़े, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक़
