मैच (30)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
Women's One-Day Cup (4)
HKG T20 (1)
T20 Women’s County Cup (13)
ख़बरें

नामीबिया के लॉफ़्टी इटन ने लगाया सबसे तेज़ टी20आई शतक

नेपाल के ख़‍िलाफ़ खेलते हुए उन्‍होंने 33 गेंद में शतक लगाया और एक गेंद से कुशल मल्‍ला का रिकॉर्ड तोड़ा

Jan Nicol Loftie-Eaton scored the fastest T20I hundred, off 33 balls, Nepal vs Namibia, Kirtipur, tri-nation series, February 27, 2024

लॉफ़्टी इटन ने 33 गेंद में लगाया शतक  •  Cricket Nepal

नामीबिया के जैन निकोल लॉफ़्टी इटन ने पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज़ टी20आई शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्‍होंने यह रिकॉर्ड नेपाल में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ के पहले मैच के दौरान तोड़ा।
नेपाल के ख़‍िलाफ़ खेलते हुए उन्‍होंने 33 गेंद में शतक लगाया और नेपाल के कुशल मल्‍ला का रिकॉर्ड एक गेंद से तोड़ दिया। कुल मिलाकर लॉफ़्टी इटन ने 36 गेंद में 101 रन बनाए जिसमें 11 चौके और आठ छक्‍के शामिल थे। उन्‍होंने 92 गेंद बाउंड्री से बनाए जो टी20आई में किसी बल्‍लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं।
मल्‍ला ने 2023 एशियन गेम्‍स में मंगोलिया के ख़‍िलाफ़ यह कारनामा किया था जिसमें नेपाल ने तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। इसी मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नौ गेंद में अर्धशतक लगाया था जो टी20आई का सबसे तेज़ अर्धशतक है। संयोग से लॉफ़्टी ने यह रिकॉर्ड तब तोड़ा जब ऐरी गेंदबाज़ी कर रहे थे और मल्‍ला मैदान पर मौजूद थे।
पहले बल्‍लेबाज़ी करते हुए नामीबिया का स्‍कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 62 रन था जब लॉफ़्टी इटन बल्‍लेबाज़ी के लिए। उन्‍होंने पहली छह गेंदों में दो छक्‍के और एक चौका लगाया और 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
मलान क्रुगर के साथ मिलकर उन्‍होंने चौथे विकेट के लिए 52 गेंद में 135 रन जोड़े और नामीबिया ने चार विकेट पर 206 रन बनाए। ओपनिंग करने वाले क्रुगर 48 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। बाद में लॉफ्टी इटन ने गेंदबाज़ी में तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए और नेपाल 19 ओवरों में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।