मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)
फ़ीचर्स

घरेलू धरती पर साउथ अफ़्रीका को मिली सबसे बड़ी हार

अर्शदीप सिंह और आवेश ख़ान की जोड़ी ने भी कई रिकॉर्ड बनाए

Aiden Markram makes a fielding effort defending a small target, South Africa vs India, 1st ODI, Johannesburg, December 17, 2023

पहले वनडे में साउथ अफ़्रीका के बल्लेबाज़ों का कमज़ोर प्रदर्शन  •  AFP/Getty Images

116 रविवार को पहले वनडे में साउथ अफ़्रीका की टीम ने जोहैनेसबर्ग में कुल 116 रन बनाए। यह उनका घरेलू धरती परपुरूषों के वनडे में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में भारत के ख़िलाफ़ ही उनकी टीम ने सेंचुरियन में 118 का स्कोर बनाया था।
200 भारत ने आज 200 गेंद शेष रहते ही साउथ अफ़्रीका की टीम को परास्त कर दिया। शेष बचे गेंदों की संख्या के अनुसार यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 2008 में उनकी टीम 215 गेंद शेष रहते हुए इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हार गई थी। तब उन्होंने इंग्लैंड के सामने 84 रनों का लक्ष्य रखा था।
48 रविवार को भारत के सामने साउथ अफ़्रीका के पहले सात बल्लेबाज़ों ने सिर्फ़ 48 रनों का योगदान दिया। इससे पहले सिर्फ़ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब उनकी टीम के टॉप सात बल्लेबाज़ों नेइससे ज़्यादा ख़राब प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिडनी में उनकी टीम के पहले सात बल्लेबाज़ों ने सिर्फ़ 45 रनों का योगदान दिया था।
1 पुरूषों के वनडे में अर्शदीप सिंह पहले ऐसे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पांच विकेट झटके। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद ने 1996 में 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे और वही किसी भी भारतीय गेंदबाज़ के द्वारा साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सबसे अच्छा प्रदर्शन था। रविवार को खेले गए मुक़ाबले में आवेश ख़ान ने भी 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
6 अर्शदीप और आवेश ने गुडलेंथ पर गेंद को पिच कराते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने कुल 26 गुडलेंथ गेंदें की और नौ रन दिए। वहीं आवेश ने 22 गुडलेंथ गेंद करते हुए सिर्फ़ 10 रन ख़र्च किए।
4 जब पहली पारी के 10 ओवर समाप्त हुए थे, तब तक अर्शदीप ने सिर्फ़ नौ रन ख़र्च करते हुए चार विकेट झटक लिए थे। 2002 के बाद से वह सिर्फ़ दूसरे ऐसे गेंदबाज़ हैं, जिसने पहले 10 ओवर में ही चार या उससे अधिक विकेट हासिल किया है। 2008 में स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह कारनामा किया था।
8 2023 में यह आठवीं बार है, जब किसी भारतीय गेंदबाज़ ने पांच विकेट हासिल किया है। एक कैलैंडर ईयर में यह किसी भी देश के गेंदबाज़ों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके अलावा इन आठ गेंदबाज़ों में छह तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं और यह भी एक रिकॉर्ड है।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिशियन हैं