आईपीएल 2022 : मुंबई इंडियंस में चोटिल टिमाल मिल्स की जगह लेंगे ट्रिस्टन स्टब्स
मध्य क्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ स्टब्स 20 लाख की राशि में मुंबई के लिए खेलेंगे
ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो स्टाफ़
05-May-2022

इस सीज़न में मिल्स ने पांच मैचों में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया और 11.17 की इकॉनमी से छह विकेट झटके • BCCI
मुंबई इंडियंस ने चोटिल टिमाल मिल्स की जगह साउथ अफ़्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को अपने दल में शामिल किया हैं। टखने में चोट लगने से पहले मिल्स ने इस सीज़न में पांच मैच खेलें और छह विकेट अपने नाम किए।
21 वर्षीय स्टब्स मध्य क्रम के एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ हैं और 20 लाख रुपये की धन राशि में मुंबई के नए खिलाड़ी बनेंगे। हाल ही में खेले गए सीएसए चैलेंज में उन्होंने 48.83 की औसत और 183.12 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं।
कुल मिलाकर 17 टी20 मैचों में स्टब्स ने 157.14 के स्ट्राइक रेट और तीन अर्धशतकों की मदद से 506 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह आठ प्रथम श्रेणी तथा 11 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं।
स्टब्स ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए साउथ अफ़्रीका ए टीम का भी हिस्सा थे।