स्टेप आउट किया लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद, लाबुशेन के इस कैच ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी जीत दिला दी है इस विश्व कप में, शॉर्ट पिच गेंद थी और तेज़ पुल के लिए थे शाहीन लेकिन पाकिस्तान को 62 रनों की करारी हार नसीब हुई है
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, 18वां मैच at बेंगलुरु, विश्व कप 2023, Oct 20 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही मेरे सहयोगियों निखिल, चंदन, रंजीत और मुझे दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
पैट कमिंस : यह जीत हासिल करना बेहद ज़रूरी था। ओपनर्स ने हमें अच्छी शुरुआत थी और बल्लेबाज़ों से ऐसी ही लंबी पारियों की उम्मीद है। बाबर और इफ्तिखार का विकेट काफ़ी अहम था।
बाबर आज़म : पहले 34 ओवरों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वॉर्नर का कैच छोड़ना महंगा साबित हुआ। इस स्तर के खिलाड़ी जीवनदान के मौके को भुनाना जानते हैं। अंडर लाइट्स गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। हमें एक बड़ी पारी की दरकार थी जो हमें नहीं मिल पाई।
डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।
वॉर्नर - मार्श के साथ साझेदारी काफ़ी अच्छी थी। एक बार विकेट के पेस का अनुमान लगने के बाद चीज़ें काफ़ी आसान हो गई थीं। विकेटों के बीच तेज़ी से दौड़ लगाना मेरे डीएनए का हिस्सा है। हमें इस प्रदर्शन को आगे जारी रखना होगा।
10.10 pm : ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मैचों में हार मिली लेकिन अब इस टीम की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। हाालंकि अभी भी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही विभागों में ऑस्ट्रेलिया को काफ़ी सुधार की दरकार है और अब अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
शॉर्ट पिच गेंद लेकिन पुल कर दिया शाहीन ने वाइ़ड लॉन्ग ऑन की दिशा में एक टप्पे में गेंद गई सीमारेखा के बाहर
गुड लेंथ की गेंद पर पुल का प्रयास लेकिन गेंद निकल गई स्टंप्स के हल्का ऊपर से कीपर के पास
ताबूत में आखिरी कील कौन ठोकेगा
गुड लेंथ की गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में और उसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला
ऑफ स्टंप के बाहर आकर लैप का प्रयास था, स्टार्क ने बैकऑफ द लेंथ गेंद कर दी एंगल के साथ, जिसके चलते हसन हुक करने गए फाइन लेग की दिशा में लेकिन कुछ ज्यादा ही फाइन खेल बैठे और गेंद इंग्लस के दस्तानों में गई
यॉर्कर करने का प्रयास था स्टार्क का लेकिन हाई फुल टॉस कर बैठे मिडिल स्टंप की लाइन में, हसन अली ने कवर की तरफ खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद किनारा लेकर थर्ड सीमारेखा के बाहर गई
शॉर्ट पिच गेंद कोण बनाकर और हसन अली ने एक बार फिर डक किया
बैकऑफ द लेंथ गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में, पुल के लिए गए लेकिन अच्छा कनेक्ट नहीं और गेंद डीप स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट के बीच में गिरी
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद और शाहीन ने गेंद को ड्राइव किया डीप कवर की दिशा में और फील्डर ने सीमारेखा पर बायीं तरफ गोता भी लगाया लेकिन गेंद को नहीं बचा पाए
ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना 97 फीसदी से भी ज़्यादा है
लेग स्टंप के बाहर निकल आए थे और हेजलवुड ने इस बार भी फ़ॉलो किया लेकिन इस बार बैकऑफ द लेंथ गेंद करने के बजाय शॉर्ट पिच गेंद डाली जिसके चलते सिर्फ गेंद को डक करने का चारा ही बच गया बल्लेबाज़ के पास
इस बार खड़े खड़े पुल का प्रयास लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद पर बीट हुए
ऑफ स्टंप के बाहर आ गए थे पहले ही लेंथ पर गेंद डाली हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के पास और पुल करने गए लेकिन बीट हो गए
लेग स्टंप के बाहर आए, गेंदबाज ने फॉलो भी किया और शरीर के पास लेंथ गेंद भी की लेकिन इसके बावजूद पुल कर दिया मिडऑन के बगल से
शॉर्ट पिच गेंद से चौंकाया और डक किया गेंद को
राउंड द विकेट बैकऑफ द लेंथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ धकेला बैकफुट से
बाहर निकाल दिया क्रीज़ से नवाज को और अब मैदान से बाहर भी जाना होगा नवाज़ को, पहले ही स्टेप आउट कर चुके थे और ज़ैम्पा ने गेंद को नवाज़ से दूर रखा लेंथ पर, नवाज़ नियंत्रण में नहीं थे और कीपर ने कोई ग़लती नहीं की गिल्लियां बिखेरने में
रूम बनाकर ऑफ साइड में खेलने का प्रयास लेकिन बीट हो गए
गुड लेंथ की गेंद पर ललचाया फलाइट से लेकिन पूरा फायदा उठाया नवाज़ ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेल दिया, मैक्सवेल ने दायीं तरफ दौड़ लगाकर प्रयास ज़रूर किया लेकिन गेंद निकल गई
लेग स्टंप के बाहर आए और गुगली पर बीट हुए, फ्लाइटेड गेंद थी, पड़ने के बाद विकेट के ऊपर गई और कीपर के दस्तानों पर लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गई
फुलिश यॉर्कर गेंद लेग स्टंप की लाइन में और उसे अलॉन्ग द ग्राउंड खेला लॉन्ग ऑन पर
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को स्वीप किया वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में
ज़ैम्पा अपने आख़िरी ओवर के साथ
ओवर 46 • पाकिस्तान 305/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |