ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, हाथ खोलने का मौका और हवाई कट लगाते हुए गेंद को मारा कवर के ऊपर से शानदार सिक्सर
भारत vs अफ़ग़ानिस्तान, 33वां मैच, ग्रुप 2 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Nov 03 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
10.00 pm एक बार फिर आप सभी को छोटी दिवाली को ढेरों शुभकामनाएं, एक अच्छी जीत के साथ और आने वाले मैचों में पॉज़िटिव उम्मीद के साथ हमें यानि सैयद हुसैन और राजन राज को दीजिए इजाज़त। आप अपना ख़ूब अच्छे से रखें ख़्याल, शुभ रात्रि, गुड नाइट, शब्बा ख़ैर।
विराट कोहली : आज सही मायनों में अच्छी पिच थी और इसका हमने फ़ायदा उठाया, बल्लेबाज़ों ने रन बनाया। कई ऐसे फ़ैसले होते हैं जो हमें अचानक लेने होते हैं और इसलिए ही आज मैं बल्लेबाज़ी करने नहीं आया है और वैसे बल्लेबाज़ों को ऊपर भेजा जो इसमें महारत रखते हैं और उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम को अंजाम दिया। हम आगे होने वाले मैचों में भी बेहद पॉजिटिव तौर पर देख रहे हैं और हम इसे एक उम्मीद की तरह देख रहे हैं कि अगर कोई मौक़ा मिलता है तो फिर हम उसे भुनाएंगे और क्या पता आप वहां पहुंच जाएं, मैं उम्मीद तो नहीं छोड़ने वाले में से हूं। इस मैच के लिए अच्छा पॉज़िटिव ये रहा कि रोहित शर्मा और केएल राहुल लय में दिखे और साथ ही साथ आर अश्विन ने जिस बेहतरीन अंदाज़ में वापसी की वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ थी।
मोहम्मद नबी : हम ओस की वजह से बाद में बल्लेबाज़ी करना चाहते थे, लेकिन एक तो ओस भी कम रही आज और ऊपर से पिच भी बेहतरीन थी। भारत ने इतना बड़ा स्कोर बना दिया था जिसका दबाव भी हमारे ऊपर था।
Vishal: "Bahut deen baad T20 cricket me jeet mile bahut deer kar dee meharda aate aate" ----- हा हा हा, देर आएद दपरुस्त आएद... बधाई हो आपको भी विशाल
रोहित शर्मा : हम जानते थे कि सिर्फ़ जीत नहीं चाहिए बल्कि एक बड़ी जीत के साथ नेट रनरेट को भी बेहतर करने पर हमारी नज़र थी और इसी रणनीति के साथ हम उतरे थे। अच्छा लगा कि हमने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और उम्मीद करेंगे कि आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखूं।
रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़े गए
9.45 pm : आख़िरकार भारत की जीत का खाता टी20 विश्वकप 2021 में खुल ही गया, दिन था छोटी दिवाली का और भारत ने धमाकेदार अंदाज़ में 66 रनों से अफ़ग़ानिस्तान को शिकस्त दी। एक ऑलराउंड प्रदर्शन, बल्ले से रोहित और राहुल ने बेहतरीन आग़ाज़ दिलाया और फिर पंत-पंड्या ने पावरफ़ुल फ़िनिश के साथ 200 के पार पहुंचाया। जवाब में गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अश्विन और शमी ने अफ़ग़ानिस्तान को कभी भी मैच में आगे नहीं रहने दिया। इस जी के साथ ही भारत की नेट रनरेट + प्लस में पहुंच गई है।
पुल किया, डीप मिड विकेट फील्डर के पास एक टप्पे के बाद पहुंची गेंद,शॉर्ट पिच गेंद
इस बार पुल किया, स्क्वायर लेग फील्डर के बाईं तरफ, बैक ऑफ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर
बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में उठा कर मारा, बैक ऑफ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, ठीक से बल्ले पर आई नहीं गेंद
इस बार फॉलो किया पंड्या ने बल्लेबाज़ को रूम बना कर खेलना चाहते थे, लांग ऑन की दिशा में खेला
ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पीछे जाकर कट किया और काफी शानदार किया, डीप प्वाइंट सीमा रेखा के बाहर गेंद, गुडलेंथ गेंद
आखरी ओवर करेंगे पंड्या
सटीक ओर के साथ ओवर की समाप्ति सीधे बल्ले से रोकने का प्रयास , किनारा लग कर गेंद गई शॉर्ट थर्डमैन के पास
लांग ऑफ की दिशा में उठा कर खेला, ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ गेंद, खिलाड़ी से काफी पहले गिरा गेंद
लांग ऑफ की दिशा में उठा कर मारा, काफी सीधा शॉट, फुलर लेंथ की गेंद, ठीक से टाइम नहीं कर पाए, लांग ऑफ के खिलाड़ी ने दाहिने तरफ भाग कर गेंद को पकड़ा
राशिद भाई साहब ने लांग ऑन की दिशा में उठा कर मारा, पंड्या ने आसान सा कैच पकड़ा, लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, फुलर लेंथ, बल्ले के निचले हिस्से पर लगी थी गेंद
ओह माई जाडेजा, क्या शानदार कैच था यह, वाइड लांग ऑफ की दिशा में उठा कर मारा था, ऑफ स्टंप के बाहर थी गेंद, जाडेजा मिड विकेट सीमा रेखा से भागते हुए आए और डाइव लगाया सामने की तरफ और गेंद को पकड़ा, थर्ड अंपायर चेक कर रहे हैं कि यह आउट है या नहीं, नॉट आउट का फैसला आया है, जब जाडेजा गिरे तो गेंद जमीन पर टकरा गई थी शायद, हताश-निराश जाडेजा
इस बार लपेट कर मारा है, मिड विकेट की दिशा में, डीप में जाडेजा ने आसान सा कैच लपका, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, घुमा कर हवाई शॉट मारा लेकिन बल्ले के नीचले हिस्से पर लगी गेंद और दूरी नहीं मिल पाई
ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद, वाइड
शमी करेंगे 19वां ओवर, थर्डमैन ऊपर
इस बार एक्सट्रा कवर की दिशा में हवाई ड्राइव किया, लांग ऑफ के फील्डर ने गेंद को पकड़ा, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद
लांग ऑफ की दिशा में खेला, लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर गेंद
ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, बैक ऑफ लेंथ, डीप प्वाइंट की तरफ कट किया हवा में, स्वीपर कवर के फील्डर ने गेंद कतो भागते हुए पकड़ा
इस बार पुल किया है और गेंद मिड विकेट और लांग ऑन के बीच से सीमा रेखा के बाहर, शॉर्ट पिच गेंद
लेंथ गेंद, धीमी गति , लांग ऑ की दिशा में उठा कर मारा, सीघे बल्ले से और गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के बाहर
इस बार लांग ऑफ की दिशा में फुलर लेंथ की गेंद को मारा, हवा में गेंद, लांग ऑफ पर किशन भागते हुए सामने आए लेकिन उनके आगे गिरी गेंद, बढ़िया डाइव लगाया था सामने की तरफ
फिर से ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद, फुलर लेंथ, ऑफ साइड में गेंद को धकेलने का प्रयास लेकिन बीट हुए, धीमी गेंद
ओवर 20 • अफ़ग़ानिस्तान 144/7
भारत की 66 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |