खराब गेंद, फुल टॉस, डीप मिडविकेट की ओर उठाकर मार दिया है और आखिरकार स्टॉयनिस ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फीनिशर बनने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं
साउथ अफ़्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, 13वां मैच, ग्रुप 1 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Oct 23 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए इस मैच की कहानी का तो हुआ अंत, लेकिन क्रिकेट का खुमार अभी कम ना कीजिएगा, क्योंकि अगले मुकाबले में दुबई में आमने सामने हैं 2016 टी20 विश्व कप की फाइनलिस्ट वेस्टइंंडीज और इंग्लैंड। इस मैच की हिंदी कॉमेंट्री का हाल बताने के लिए मौजूद हैं हमारे साथी दया सागर और राजन राज। मैं यानि निखिल शर्मा और मेरे साथी सैयद हुसैन को अब दीजिए इजाजत।
जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ़ द मैच : मैं सही लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था। मैं इसमें कामयाब हुआ। डिकॉक ऐसे शॉट बहुत अच्छे से खेलते हैं, तो मैंने उस गेंद पर बाउंस रखने का प्रयास किया और मुझे विकेट मिला। जहां तक विकेट की बात है तो यह थोड़ा धीमा था। मैक्सवेल हमारे नंबर एक ऑलराउंडर हैं। उन्होंने आज भी ऐसा करके दिखाया। हम अब अगले मैच में आत्मविश्वास के साथ जाएंगे।
5:35 pm क्या कमाल का मैच रहा है यह। टी20 विश्व कप में सुपर 12 का पहला मुकाबला। 119 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने जीत की नींव रख दी थी, लेकिन मारक्रम के एक बेहतरीन कैच ने मैच का रूख बदल दिया था। इसके बाद शम्सी ने मैक्सवेल को बोल्ड करके कहानी पलट दी, लेकिन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फीनिशर बनने का सपना देखने वाले स्टॉयनिस ने चौका लगाकर फंस चुके मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए मारक्रम, मिलर और रबाडा ने बल्लेबाजी में रंग जमाया। अगर यह तीनों नहीं चलते तो साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 रनों तक भी नहीं पहुंच पाता।
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, मिडऑफ की ओर धकेला, लेकिन रन नहीं मिलेगा
आठ फिल्डर अंदर
कमाल का चौका, ऑफ स्टंप के करीब फुल लेंथ, गेंदबाज के दायीं ओर से उठाकर मारा है यह कमाल का शॉट, अंपायर को भी हटना पड़ा, साइट स्क्रीन की ओर चौका
शफल किया ऑफ स्टंप पर, चौथे स्टंप पर फुल टॉस, डीप मिडविकेट की ओर फ्लिक किया है, पिच की गहराई का इस्तेमाल किया और दो रन चुरा लिए
पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर, लांग ऑफ की ओर मार दिया है, गैप इस बार नहीं मिला
ढूंढ लिया है गैप मिल गया है सही समय पर चौका, पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, पुल कर दिया डीप मिडविकेट और वाइड लांग ऑन के बीच में, डीप मिडविकेट पर फिल्डर था नहीं
चौथे स्टंप पर फुलर, दूर रखने का प्रयास बल्लेबाज से, ड्राइव किया है उठाकर, लेकिन डीप प्वाइंट पर फिल्डर तैनात कर रखा है
छठे स्टंप पर वाइड यॉर्कर का प्रयास, लोअर फुल टॉस बनी, डीप कवर की ओर ड्राइव किया है
ओह कमाल का प्रयास, चौथे स्टंप पर यॉर्कर का प्रयास, फुल लेंथ बनी, करारा शॉट गेंदबाज की ओर, एक हाथ से लगकर गई गेंदबाज के, पीछे एक रन मिले
स्टॉयनिस के लिए थर्ड मैन अंदर, फाइन लेग भी
ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस, स्लैश किया है लेकिन पीछे डीप प्वाइंट पर फिल्डर तैनात
छठे स्टंप पर एक और धीमी गति की वाइड यॉर्कर, लांग ऑफ की ओर मारने पर मजबूर किया, कमाल की गेंदबाजी प्रिटोरियस की
ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की फुलर, शफल किया हल्का सा, लांग ऑन की ओर धकेलने पर मजबूर किया
स्कूप लगाने गए, शफल किया था, लेकिन समझदारी के साथ बल्लेबाज के ऑफ साइड में धीमी गति की गेंद, आखिर में लेट कट किया
शफल किया एक और बार, कटर गेंद छठे स्टंप पर, स्ट्रेट ड्राइव किया है लांग ऑफ की ओर, गैप नहीं ढूंढ पाए
इस बार भी वाइड यॉर्कर लेकिन इस बार सफेद लाइन के अंदर, बल्ले का मुंह खोला और डीप कवर की ओर भेजा
छठे स्टंप पर वाइड यॉर्कर, लेकिन यह तो सफेद लाइन से ज्यादा दूर नहीं थी, नजदीकी मामला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गया
शफल किया, कटर गेंद सातवें स्टंप पर, घसीट दिया है डीप मिडविकेट की ओर, एक ही रन मिलेगा
Dharmrajsahu: "Kya lagta hai sir match kish tarf hai sir" - प्रिटोरियस का ओवर तय करेगा मैच कौन जीतेगा
पहले ही शफल किया ऑफ स्टंप पर, गेंद ने पीछा किया बल्लेबाज का, लेकिन वह लैप शॉट लगाने में कामयाब, शॉर्ट फाइन लेग के बगल से गई गेंद
कमाल की यॉर्कर, रोकने में कामयाब हुए पूरी तरह से, गेंदबाज के पास गेंद, कटर गेंद यह
ओह, छूट गया है कैच, कोशिश बेहतरीन थी, ऑफ स्टंप के करीब फुल लेंथ, मिडऑफ की ओर उठाकर खेला, आगे की ओर डाइव लगाई मारक्रम ने, गेंद निकल गई और पहुंची बाउंड्री पर
ओवर 20 • ऑस्ट्रेलिया 121/5
ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत, 2 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |