सूर्यकुमार ने लगाया है छक्का और जीत गई है टीम इंडिया, मिडिल स्टंप पर फुलर
स्कॉटलैंड vs भारत, 37वां मैच, ग्रुप 2 at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 05 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
8:37 pm चलिए अब हमें इजाजत दीजिए। आज के लिए इस मैच में बस इतना ही। अगले मैच में भी हमारे साथ बने रहिए। आप सभी को गोवर्धन की शुभकामनाएं। मैं निखिल शर्मा और अफ्जल जिवानी को दीजिए अब इजाजत। शुभ रात्रि।
विराट कोहली : यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था। पिछले मैच की तरह हमने इस बार भी अपने लक्ष्य को हासिल किया। हमने समझा कि टॉस कितना अहम है, हम टॉस जीते और आगे बढ़ते गए। हम 120 या 130 के करीब सोच रहे थे, लेकिन यह तो अच्छा हुआ कि स्कॉटलैंड 100 रनों तक भी नहीं पहुंची। हमारे दिमाग में नेट रन रेट था और हम उसी के मुताबिक चले। जहां तक हमने अभ्यास मैच में बल्लेबाजी की थी, वहां पर हमने पावरप्ले में अच्छा खेला, हम बस अच्छी गेंदबाजी करके चाहते थे कि बल्लेबाज अपना काम करें। शमी ने अच्छी गेंदबाजी की, यही नहीं पूरी टीम के गेंदबाजों ने भी। जहां तक मेरे जन्मदिन की बात है तो मेरा परिवार मेरे साथ है, मेरी टीम मेरे साथ है, तो बिल्कुल यही मेरे लिए अहम है।
कोटज़र : आज एक कठिन दिन, भारत ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया गया। लेकिन हम इस तरह के मैचों से सीखने का प्रयास करेंगे। मार्क वॉट के पास कौशल है। उन्हें यहां अन्य स्पिनरों से सीखते हुए देखकर अच्छा लगा और इसलिए ये टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।
जाडेजा : इस पिच पर गेंदबाज़ी करने में मज़ा आया, कई गेंद टर्न कर रही थी। पहला विकेट ख़ास था। जब भी आप टर्निंग बॉल पर बल्लेबाज़ को आउट करते हैं, तो यह ख़ास होता है। हम सिर्फ़ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते थे। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो हमें कोई नहीं हरा सकता। टी20 में हमें इस तरह खेलना होगा।
प्लेयर ऑफ द मैच : रवींद्र जाडेजा
8:25 pm : बेहतरीन प्रदर्शन भारतीय टीम के द्वारा, आठ विकेट से मैच ही नहीं जीता, 39 गेंद में 85 रनों का लक्ष्य हासिल करके विराट कोहली की यह टीम ग्रुप 2 की तालिका में पहुंच गई है तीसरे स्थान पर। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब भारतीय टीम का नेट रन रेट 1.619 है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर। कोहली ने जन्म दिन के दिन टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जाडेजा और शमी के तीन-तीन विकेट की बदौलत स्कॉटलैंड संघर्ष ही नहीं कर पाई। इसके बाद केएल राहुल का 18 गेंद में अर्धशतक भारत को उनके मिशन में कामयाब करने में कामयाब रहा। यहां पर रोहित शर्मा के 16 गेंद में 30 रन भी अहम रहे। सूर्यकुमार ने आते ही दूसरी गेंद पर लगाया छक्का और भारत को दिला दी आठ विकेट से बड़ी जीत।
चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, कट करने गए और चूक गए
शॉर्ट लेंथ, मिडिल स्टंप पर, पुल किया गेंद को नीचे रखते हुए, डीप स्क्वायर लेग की ओर गेंद
गलत समय पर आउट हो गए हैं केएल राहुल, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए इस गेंद पर जीत दिलाने गए थे, लांग ऑन की ओर उठाकर मारने की कोशिश, हवा में गई गेंद लेकिन दूरी नहीं मिली, लांग ऑन पर लपके गए
गुड लेंथ मिडिल स्टंप पर, डीप मिडविकेट की ओर धकेलकर सिंगल निकाला
केएल राहुल का 18 गेंद में अर्धशतक
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑन की ओर धकेला, उससे पहले ही गेंदबाज ने स्लाइड लगाकर रोकी गेंद
छक्का मिल गया है, यह गेंद तो स्टंप्स के पीछे से थी, स्लॉग स्वीप किया है डीप स्क्वायर लेग की दिशा में, कमाल की फॉर्म में राहुल
ऑफ स्टंप पर फुलर, ड्राइव किया है मिडऑफ की ओर, गैप नहीं मिल पाया
ऑफ स्टंप पर फुल टॉस, मिडऑफ के बायीं ओर से भेजा गेंद को सीमा रेखा की ओर, 105 किमी प्रति घंटा की गति
व्हील को मिल गया है पहला विकेट, पैरों पर यॉर्कर, जूते पर जाकर लगी और अंपायर ने उठा दी अंगुली, जाना होगा यहां पर रोहित को, एक अच्छी साझेदारी का हुआ अंत
इस बार रोहित का शॉट, मिडऑन के ऊपर से वन बाउंस चौका, ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल किया है बेहद आसानी से
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर आसानी से धकेल दिया है
छह रन इस बार, ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है डीप स्क्वायर लेग की दिशा में, फिल्डर तैनात जरूर था, लेकिन एक हाथ से उछलकर कैच ले नहीं पाए
इस बार कवर की दिशा में चौका, ऑफ स्टंप के करीब फुलर, कमाल की कवर ड्राइव, बेहतरीन बल्लेबाजी भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा
मिडऑन के सिर के ऊपर से मारा है, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, बैकफुट पर जाकर पुल किया है, डाइव जरूर लगाई थी और दो रन बचाए हैं
पांचवें स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, अपर कट करने की चाहत, लेकिन बल्ले से कोई संपर्क ही नहीं हुआ
लीजिए इस बार मिडविकेट की दिशा में चौका, ऑफ स्टंप पर फुलर, पिक अप शॉट, फ्लिक किया है उठाकर
रूम बनाया, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, कट किया है लेकिन प्वाइंट के पास सीधा
रोहित बदलवा रहे हैं अपना बल्ला
यह खिलवाड़ है स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के साथ, कवर के ऊपर से उठाकर ड्राइव किया है इस बार, किसी के पास कोई मौका ही नहीं है, फुल लेंथ ऑफ स्टंप के करीब
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, हल्का रूम बनाया था, मिडऑफ की ओर धकेलने पर मजबूर किया
ओवर 7 • भारत 89/2
भारत की 8 विकेट से जीत, 81 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |