परिणाम
51वां मैच, सुपर 8, ग्रुप 1, Gros Islet, June 24, 2024, ICC पुरुष टी20 विश्व कप
लाइव
भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुका है। उनका सामना इंग्लैंड के साथ होगा। वहीं पहला सेमीफ़ाइनल साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया/अफ़ग़ानिस्ता के बीच होगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। गयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल के लिए बारिश की काफ़ी संभावना है। पहले सेमीफ़ाइनल के लिए तो रिज़र्व डे है लेकिन दूसरे सेमीफ़ाइनल के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण दूसरा सेमीफ़ाइनल नहीं होता है तो भारत सीधे फ़ाइनल खेलेगे। इस विश्व कप का नियम यह है कि जो भी टीम ग्रुप टॉपर होगी, उन्हें बारिश वाले मामले में सीधे फ़ाइनल का टिकट मिल जाएगा।
बांग्लादेश के पास भी सेमीफ़ाइनल में पहुंचने का मौक़ा है। अगर 160 का लक्ष्य देने के बाद बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान को 62 रनों से हराने में सफल रहता है तो वे सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएंगे। वहीं अगर बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है तो उन्हें यह स्कोर 12.5 ओवर में प्राप्त करना होगा।
206 रनों के चेज़ में एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मैच में वापसी कर चुका है। हालांकि हुआ वही, जो बड़े स्कोर को चेज़ करते हुए होता है। लगातार बड़े ओवर निकालना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। साथ ही जब कुलदीप और बुमराह जैसे गेंदबाज़ लय में हों तो काम और भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा आज के मैच में अक्षर ने जिस तरह से मार्श का कैच पकड़ा, वह इस मैच का महत्वपूर्ण मोमेंट था। ऑस्ट्रेलिया एक समय पर सिर्फ़ 9 ओवर में ही 87 के स्कोर पर पहुंच चुका था लेकिन मार्श के विकेट ने इस मोमेंटम को तोड़ दिया। साथ ही कुलदीप और बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी ने भारत को सेमीफ़ाइनल का टिकट दे दिया।
समीकरण अब काफ़ी सरल है। अगर कल बांग्लादेश हारता है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर अफ़ग़ानिस्तान हारता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को एंट्री मिल जाएगी।
2
1
2
176 ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर आज 176 से पहले ऑलआउट हो जाती है तो वे आज ही विश्व कप से बाहर हो जाएंगे। उन्हें अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच का इंतेज़ार नहीं करना होगा।
1
1
भारत मुश्किल परिस्थिति में है। कप्तान को विकेट टेकिंग गेंदबाज़ ढूंढना है। उंगली निस्संदेह एक ही गेंदबाज़ के तरफ़ जाती है। हेड एक अदभुत पारी खेल रहे थे। कई अच्छे शॉट्स लगा चुके थे और कई अच्छे शॉट लगाने के मूड में थे लेकिन बुमराह की एक धीमी गेंद को उड़ाने के चक्कर में वह एक्सट्रा कवर पर कैच थमा बैठे। भारत के लिए यह एक मैच विनिंग मोमेंट साबित हो सकता है।
1
1
ट्रेविस हेड अभी भी क्रीज़ पर जमे हुए हैं। स्पिनरों ने मैच को ऑस्ट्रेलियाई पारी पर ब्रेक ज़रूर लगाया है लेकिन हेड की मौजूदगी की मायने रोहित एंड कंपनी अच्छी तरह से समझ रही होगी। फ़िलहाल वह 41 गेंदों में 75 रन पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 23 गेंदों 57 रन चाहिए। इन 23 गेंदों में 12 गेंद बुमराह के हैं।
1
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ बैख़ौफ़ खेल रहे थे। हर गेंदबाज़ के ख़िलाफ़ शॉट लगाया जा रहा था लेकिन कुलदीप एक अलग ही रणनीति के साथ गेंदबाज़ी करने आए। वह काफ़ी चालाकी से गेंद को हवा दे रहे थे, साथ ही मौक़ा मिलने पर गति भी बढ़ा रहे थे। मैक्सवेल ने जाडेजा के ख़िलाफ़ अपने रिवर्स स्वीप से यह साफ़ कर दिया था कि वह रूकने वाले हैं नहीं लेकिन कुलदीप ने मैक्सवेल को रोक लिया। अक्सर कुलदीप की गुगली थोड़ी तेज़ होती है लेकिन मैक्सवेल के ख़िलाफ़ उन्होंने गति को कम करते हुए, उन्हें मात दे दी। मार्श के बाद मैक्सवेल को पवेलियन भेजते हुए, कुलदीप ने भारत को मैच में वापस लाने का अच्छा प्रयास किया है।
1
भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का कोई बड़ा मैच हो और ट्रेविस हेड अच्छा न खेलें, उनके मिस हिट्स नो मेंस लैंड में न गिरे, ऐसा होना बहुत ही मुश्किल है। हेड आक्रमण के साथ सूझबूझ भी दिखा रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई पारी को ऑन ट्रेक रख रहे हैं। उन्होंने सिर्फ़ 26 गेंदों में 54 रन बना लिया है। हम जान रहे हैं कि IPL में उनकी बल्लेबाज़ी को देखते हुए, यह धीमी पारी है :)) लेकिन विश्वास मानिए, यह इस मैच में बने रहने के लिए काफ़ी अच्छी है।
1
जब विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ बेहतरीन लय में हों और पिच भी उनका ही साथ दे रही है, तब अक्षर पटेल जैसे फ़ील्डिंग की ज़रूरत होती है। मिडिल लेग पर गेंद कुलदीप की गेंद, सुंदर, शानदार, स्वीट सा हवाई स्वीप लगाया था कप्तान मार्श ने, डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग सीमा रेखा पर हवा में काफ़ी ऊपर की तरफ़ जंप करते हुए बापू ने एक असंभव कैच को संभव बना दिया। भारत यहां से मोमेंटम को अपनी तरफ़ खींचने का अच्छा प्रयास कर सकता है।
1
अर्शदीप ने भले ही डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेज दिया है लेकिन मार्श और हेड काफ़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं। आज तो बुमराह के ख़िलाफ़ भी आक्रामक बल्लेबाज़ी हो रही है। अब पूरा मामला बीच के ओवरों पर टिका है। भारतीय स्पिनरों की लय इस मैच के परिणाम में एक अहम भूमिका निभाएगी। पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने ज़रूरी रन रनटे से ज़्यादा रन बनाए हैं और यह उनके लिए एक अच्छी ख़बर है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के नेट रन रेट से भी ऊपर जाना चाहती है तो उन्हें इस स्कोर का पीछा 15.3 ओवरों में कर लेना होगा।
रोहित शर्मा की दर्शनीय पारी जब चल रही थी, तब ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारत आसानी से 230 से ज़्यादा का स्कोर बना लेगा। लेकिन स्टार्क ने अपने दूसरे स्पेल में कमाल की गेंदबाज़ी की और अपने टीम की वापसी करा दी। हालांकि पिच पर देख कर दो चीज़े साफ़ दिख रही थी कि शुरुआती 10 ओवर में बल्लेबाज़ों को कोई परेशानी नहीं हो रही थी। वह आराम से बाउंस पर ट्रस्ट कर रहे थे। साथ ही जैम्पा को भी ज़्यादा मदद नहीं मिली। अब भारत को उम्मीद करनी होगी कि पिच थोड़ा धीमा हो जाए और उनके स्पिनरों को गेम में आने में मदद मिल जाए। फ़िलहाल के पिच जिस तरह से खेल रही है, वह भारत के लिए अच्छी ख़बर नहीं है।
भारत बड़े स्कोर की तरफ़ आगे बढ़ रहा था। रोहित लगातार प्रहार कर रहे थे। सूर्या भी रंग में थे लेकिन तभी कमिंस ने स्टार्क को गेंद थमा दी। इसके बाद उन्होंने एक जबरदस्त काउंटर अटैक किया। पहले उन्होंने रोहित को एक बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया और फिर सूर्या को भी कैच आउट कराया। इनदोनों विकेट के बाद भारत का रनरेट नीचे आया है लेकिन भारत के पास अभी भी एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने का अच्छा मौक़ा है। स्टार्क और हेज़लवुड का स्पैल समाप्त हो चुका है। कमिंस, जैम्पा और स्टॉयनिस को चार ओवर करने होंगे, जिसमें से दो ओवर कमिंस के हैं। हार्दिक और शिवम स्टॉयनिस और जैम्पा के ख़िलाफ़ चांस ले सकते हैं।
रोहित शर्मा एक बेहतरीन पारी खेलने के बाद पवेलियन वापस जा चुके हैं। स्टार्क ने अपने दूसरे स्पेल की पहले ओवर में उनके ख़िलाफ़ राउंड द विकेट गेंदबाज़ी की और एक विकेट तोड़क यॉर्कर डाला। रोहित ने उसे हल्के हाथों से रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक गेंद विकेट से मुलाक़ात करने पहुंच चुकी थी। अब भारत को एक बड़े स्कोर तक लेकर जाने की जिम्मेदारी शिवम और सूर्या पर है।
1
1
विराट का विकेट गिरा, रोहित नहीं थमे। पंत का विकेट गिरा, रोहित और गुस्सा हो गए। उनके द्वारा खेले गए 36 गेंदों में 8 सिक्सर और सात चौके आ चुके हैं। भारत 10 ओवर में 114 रन बना चुका है। अगर रोहित इसी तरह से जारी रहें तो पता नहीं यह स्कोर कहां तक जाएगा।
1
1
6 टी20 विश्व कप के किसी एक पारी में सबसे अधिक सिक्सर लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
विराट का विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा था कि भारतीय टीम पर अच्छा-ख़ासा दबाव बन जाएगा। लेकिन रो ने हिट करने का फ़ैसला किया और सिर्फ़ 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस विश्व कप में भारतीय टीम की तरफ़ से यह सबसे तेज़ अर्धशतक है। उनकी इस पारी के कारण भारत आसानी से 60 के स्कोर पर पहुंच गया है। रोहित के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यह सबसे तेज़ अर्धशतक भी है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 2016 में सिर्फ़ 22 गेंदों में पचासा पूरा किया था।
रोहित शर्मा पुरुषों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पावरप्ले के दौरान पांच छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
पैट कमिंस की गेंद पर उनके द्वारा लगाया गया छठा छक्का, टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 200वां छक्का था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
1
29 स्टार्क के स्पेल के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने उनके ख़िलाफ़ चार सिक्सर और एक चौका लगाय। इसके अलावा उन्होंने इस ओवर में एक वाइड भी दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका अब तक का सबसे महंगा ओवर था। इसस पहले उनका सबसे महंगा ओवर 22 रनों का था।
विराट के आउट होने के बाद रोहित ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने का आक्रामक प्रयास किया है। तीसरे ओवर में उन्होंने स्टार्क के ख़िलाफ़ चार सिक्सर और एक चौका लगाया है। अगर वह इसी तरह से अपनी पारी जारी रखते हैं तो शायद इस विश्व कप में पावरप्ले के दौरान यह भारत की सबसे बड़ी शुरुआत होगी।
6
6
4
6
•
1w
कोहली का बल्ला फिर से नहीं चला... इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट के ज़्यादातर फैंस इस उम्मीद में बैठे थे कि कोहली ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़ी टीम के ख़िलाफ़ एक बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन आज तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पहली चार गेंदों पर खाता नहीं खोल पाने का दबाव उन पार साफ़ देखा जा सकता था। हालांकि वह कुछ एक पुश ड्राइव को अच्छी तरह से टाइम करने में वह सफल हो रहे थे लेकिन मैच के पहले शॉर्ट गेंद को पुल करने की फ़िराक में वह मिड विकेट की दिशा में कैच आउट हो गए।
2
टॉस से पहले मिचेल स्टार्क अपना रन अप मार्क कर रहे थे। इससे यह साफ़ हो गया था कि वह आज की टीम में होंगे। टॉस के बाद पैट कमिंस ने गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले के पीछे पिच की परिस्थितियों से भी ज़्यादा मौसम जिम्मेदार होगा। अगर बारिश होती है तो ऑस्ट्रेलिया को पता होगा कि उन्हें किस गति से और कितने रनों का पीछा करना होगा।
रोहित ने टॉस के दौरान कहा है कि पिच थोड़ी सी स्टीकी दिख रही है। इसी कारण से वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाह रहे थे।
1
1
2
मैदान में मौजूद हमारे सहयोगी मैट रोलर ने सुखद खबर दी है। इस मैच पर बारिश का साया भले ही मंडरा रहा है, लेकिन मैट ने बताया है कि अभी बारिश नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि आज मौसम काफ़ी ठंडा है। उत्तर-पूर्व से बहुत तेज़ हवा भी चल रही है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश हो जाए और मैच रद्द हो जाए तो क्या होगा ?
अगर यह मैच बारिश से धुल जाता है तो सबसे पहले तो रोहित शर्मा को को बुला कर यह बोला जाएगा कि रोहित भाई आपकी टीम सेमीफ़ाइनल में है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को कहा जाएगा कि Guys, You are in big trouble...। वैसी परिस्थिति में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को यह मनाना होगा कि बांग्लादेश की टीम अफ़ग़ानिस्तान को हरा दे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया वापस जाना होगा।
1
ESPNcricinfo के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया-भारत और बारिश आज आमने-सामने है। अगर भारत जीता तो सीधे सेमीफ़ाइनल का टिक मिलेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया जीता तो वह सेमीफ़ाइनल में पहुंचने का मज़बूत दावेदार बनेगा लेकिन अगर बारिश जीता तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मामला गंभीर हो सकता है।
1
2
1
Language
Hindi
जीत की संभावना
भारत 100%
भारतऑस्ट्रेलिया100%50%100%
ओवर 20 • ऑस्ट्रेलिया 181/7
भारत की 24 रन से जीतमैच कवरेज
Instant answers to T20 questions
ऑस्ट्रेलिया पारी
<1 / 3>
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
Super Eights, Group 1
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
Super Eights, Group 2
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
Group B
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
Group C
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
Group D
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |