चौथे स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑफ पर धकेलने पर मजबूर हुए और भारत जीत गई है यह मैच
भारत vs पाकिस्तान, 19वां मैच, ग्रुप ए at New York, T20 वर्ल्ड कप, Jun 09 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही। मुझे और राजन राज को दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।
जसप्रीत बुमराह, प्लेयर ऑफ द मैच : यह मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। हम पार स्कोर से कम बनाए थे तो मैं जो कर सकता था मैंने करके दिखाया। मैं आसान रखना चाहता था क्योंकि गेंद यहां पर स्विंग नहीं हो रही थी तो मैं गेंद को पिच पर हिट कर रहा था। यहां खेलकर ऐसा लगा कि हम भारत में खेल रहे हैं। हम इस सपोर्ट को देखकर काफी खुश हैं। हमने दो मैचों में अच्छा खेला है तो इससे हमें आत्मविश्वास मिला है तो हम आएंगे और आने वाले मैचों में भी अच्छा करेंगे।
3:38 pmक्या रोमांचक मैच रहा है यह। 120 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय मैच में बनी हुई थी लेकिन जैसे ही बुमराह आए, उन्होंने अपना कमाल दिखाया। पहले उन्होंने बाबर को आउट किया और बाद में खतरनाक दिख रहे रिजवान का विकेट चटकाया। बाद में उन्होंने इफ्तिखार को आउट करके पाकिस्तान की कहानी खत्म कर दी। इस में हार्दिक पंड्या ने भी अहम भूमिका निभाई जिन्होंने फखर जमां और शादाब खान के अहम विकेट चटकाए। भारत छह रनों से यह मैच जीत गई है।
एक और चौका लगा दिया है नसीम ने इस बार, चौथे स्टंप पर फुलर, स्लाइस कर दिया है डीप कवर के दायीं ओर, वन बाउंस चौका मिल गया है
ऑफ स्टंप पर लोअर फुल टॉस, शफल करके स्कूप कर दिया है शॉर्ट फाइन के सिर के ऊपर से, आखिर में जाकर मिल गया है चौका
लेग स्टंप पर यॉर्कर, पिच पर ही रह गई गेंद, आखिर में जाकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ पर चिप करके सिंगल लिया है
रूम बनाया था, पैरों पर यॉर्कर और आउट, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी, अफरीदी नॉन स्ट्राइकर एंड पर आगे आ गए थे रन के लिए, कीपर ने गेंद गेंदबाज को दी और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया, अंपायर ने मना किया तो रोहित ने रिव्यू लिया
कैच की अपील, अंपायर की ना तो रिव्यू लिया है
चलिए आ है विकेट, ऑफ स्टंप पर फुल टॉस, स्लॉग के लिए गए थे लेकिन फाइन लेग और डीप स्क्वायर लेग दोनों गेंद पर थे लेकिन अंत में फाइन लेग से आते हुए अर्शदीप ने कैच लपक लिया है और यहां पर पाकिस्तान के लिए अब यह लक्ष्य लगभग नामुमकिन हो गया है
वाह एक और डॉट बॉल कर दी है यहां पर बुमराह ने, कमाल की गेंदबाजी, रूम बनाया था, मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पंच करने गए लेकिन सीधा एक्स्ट्रा कवर के हाथ में गेंद और सिंगल के लिए निकल गए, नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो, तीसरे अंपायर के पास फैसला और पता चला बिल्कुल नजदीकी समय पर क्रीज के अंदर पहुंचे थे
लेग स्टंप पर फुल टॉस, पुल करने का प्रयास लेकिन ग्लव्स से लगकर फाइन लेग पर गई है गेंद
एक और डॉट बॉल, ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, स्लॉग करने का प्रयास था लेकिन पूरी तरह से चूक गए हैं यहां पर
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की बैक ऑफ गुड लेंथ, खेलने का प्रयास ही नहीं किया वाइड सोचकर
बेहतरीन गेंद, रूम बनाकर मारना चाहते थे, लेग स्टंप पर धीमी गति की बैक ऑफ गुड लेंथ, बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड के पास गई
रूम बनाया है, मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑन पर सिंगल ही मिल पाएगा
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, मिडऑन पर रोकते ही सिंगल के लिए गए, गेंदबाज तेजी से गेंद की ओर भागे हैं
लेग स्टंप पर बाउंसर लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं किया, अंपायर ने कहा वाइड
चौथे स्टंप पर लोअर फुल टॉस, रूम बनाया था और कट कर दिया है डीप प्वाइंट पर सिंगल के लिए
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, कट किया है डीप प्वाइंट पर
ऑफ स्टंप पर फुल टॉस, पंच किया है डीप कवर की ओर गैप में और दो रन मिल गए
ऑफ स्टंप पर फुलर, स्ट्रेट ड्राइव लेकिन सीधा स्टंप्स से जाकर लगी है गेंद, कोई रन नहीं मिल पाया है, अरे नो बॉल कर बैठे हैं
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, रूम बनाया और डीप प्वाइंट पर कट कर दिया है सिंगल के लिए
ओवर 20 • पाकिस्तान 113/7
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |