3.15pm: इसी के साथ हमें दिजिए विदा। मिलते हैं आयरलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के दौरान!
रोवमन पॉवेल, कप्तान, वेस्टइंडीज़: इस जीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कोई भी शब्द हमारी भावनाओं के लिए अपर्याप्त हैं। यह एक बड़ी सीरीज़ थी। भारत को हराना हमारे लिए बहुत बड़ा है। कल रात की बुरी हार के बाद हम बैठें और बात की। हम सिर्फ अपने नहीं बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खेल रहे हैं। कोचिंग स्टाफ़ और हमारे चेयरमैन को भी इसका बहुत सारा श्रेय जाता है। पूरन एक बड़े खिलाड़ी हैं। शक्तिशाली भारतीय टीम को नियंत्रित करने की कोशिश के लिए हमें गेंदबाजी इकाई को भी श्रेय देना होगा। प्रशंसकों को बहुत धन्यवाद।
हार्दिक पंड्या, कप्तान, भारत: यदि आप देखें, तो हमने शुरुआती दस ओवरों में ही मैच से पकड़ खो दी थी। मैंने भी क्रीज़ पर टिकने के लिए अपना समय लिया, लेकिन निराश हूं कि इसका फायदा नहीं उठा पाया और पारी को समाप्त नहीं कर सका। एक टीम के रूप में हमें खुद को चुनौती देना चाहते थे। इन सभी मैचों से हमें बहुत कुछ सीखना है। हमने एक टीम के रूप में फ़ैसला किया था कि हम कठिन रास्ता चुनेंगे। अंत में कोई एक सीरीज़ नहीं बल्कि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है। अगले साल टी20 विश्व कप है और अभी यह एक लंबा रास्ता है, अभी तो एकदिवसीय विश्व कप आ रहा है। कभी-कभी हारना भी अच्छा होता है और आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीतना और हारना प्रक्रिया का एक हिस्सा है और हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हम इससे सीखें। मैं ज्यादा योजना नहीं बनाता हूं और जो भी मेरा मन कहता है मैं उसे करता हूं। एक कप्तान के रूप में मैं इससे अधिक खुश नहीं हो सकता कि युवा खिलाड़ियों ने इस सीरीज़ में ज़िम्मेदारी ली।
निकोलस पूरन, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ : उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए निकलना था इसलिए पॉवेल ने उनकी ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। इस श्रृंखला में सर्वाधिक छक्के लगाने के लिए पूरन को हार्ड रॉक कैफे के सौजन्य से एक ब्रांडेड इलेक्ट्रिक गिटार भी मिला।
रोमारियो शेफ़र्ड, प्लेयर ऑफ़ द मैच: मुझे बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है कि हम जीत की ओर बढ़े। इतना अच्छा खेलने के लिए पूरन और किंग को धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में हम कठिन समय से गुजर रहे हैं। इसलिए भारत जैसी टीम के खिलाफ जीतना हमारे और प्रशंसकों के लिए बहुत मायने रखता है।
Prahlad: "चलो एक बात तो साफ है, हार्दिक T20 Wcup में कप्तानी नही कर रहे है, और दूसरी बात हमे ऐसी बढ़िया कमेंट्री हमेशा लाभ देते रहना।"-- शुक्रिया प्रहलाद जी।
Ghost Rider: "मुझे यहां गेंदबाज़ी कम और लठ घुमाओ प्रतियोगिता ज्यादा लगी, हार्दिक भाई हमारे पास बढ़िया ऑप्शन था उसी का उपयोग सही से कर लेते"
3.00pm: इसी के साथ भारत इतिहास नहीं रच पाया। हालांकि सीरीज़ में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की थी और 2-2 पर सीरीज़ को लाया था। लेकिन आख़िरी और निर्णायक मुक़ाबले में कैरेबियन टीम ने भारतीय टीम को कोई मौक़ा ना देते हुए आठ विकेट से यह मुक़ाबला और सीरीज़ जीत लिया। ब्रेंडन किंग इस जीत के हीरो रहे, वहीं निकोलस पूरन पूरे सीरीज़ के दौरान कमाल के थे। गेंदबाज़ी में रोमारियो शेफ़र्ड ने प्रभावित किया। युवा भारतीय टीम यहां से काफ़ी कुछ सीखकर जाएगी, लेकिन ट्रॉफ़ी लेकर नहीं। मिलते हैं प्रजेंटेशन के दौरान।