फिर से मिडिल स्टंप पर धीमी गेंद, यॉर्कर लेंथ, मिड विकेट की दिशा में खेला
CSK vs MI, 30वां मैच at Dubai, IPL, Sep 19 2021 - मैच का परिणाम
9.50pm: तो फिर से आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है। क्या कमाल का मैच था यह। पहले 6 ओवर देखने के बाद जिन दर्शकों ने मैच देखना छोड़ दिया होगा, कल सुबह मैच का परिणाम देखने के बाद एक बार के लिए उन्हें विश्वास ही नहीं होगा। पहले गायकवाड़ ने बल्ले के साथ जौहर दिखाया और बाद में चेन्नई के गेंदबाज़ो ने संयमित तरीके से गेंदबाजी करते हुए मैच को कभी मुंबई के हाथों में नहीं जाने दिया। पावरप्ले में लगे झटको के बाद मुंबई उबर ही नहीं पाया।
इसी के साथ हमें दिजिए विदा, कल मिलते हैं केकेआर और आरसीबी के मैच के लाइव आंखों देखा हाल के साथ, तब तक आप पढ़िए कल के मैच का प्रीव्यू
महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान, सीएसके: शुरूआती झटकों के बाद हम 140 के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हम 160 के क़रीब पहुंचे यह बेहतरीन था। शुरूआत में गेंद रूककर आ रही थी, इसलिए बल्लेबाज़ों को दिक्कत हुई। ऋतुराज, जाडेजा और ब्रावो ने बेहतरीन बैटिंग की। ज़रूरत पड़ने पर शार्दुल और दीपक भी योगदान दे सकते थे। यहां काफी गर्मी है और हमें इससे सामंजस्य बिठाना ही होगा।
ऋतुराज गायकवाड़, प्लेयर ऑफ़ द मैच: यह मेरे सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक था। माही भाई, सीएसके टीम मैनेजमेंट मुझे बैक करते हैं और श्रीलंका टूर से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है। मुझसे डिकॉक का कैच छूटा लेकिन अच्छा हुआ कि दीपक ने उन्हें जल्दी पवेलियन भेज दिया।
कायरन पोलार्ड, कप्तान, एमआई: ऋतुराज ने बेहतरीन बैटिंग की। गेंदबाज़ी में हमने अच्छी शुरूआत की लेकिन अंत अच्छा नहीं कर सके। हमने 20 रन अधिक बनने दिए, जो बाद में हार का कारण बना। सौरभ तिवारी आज बेहतरीन दिखे।
दिलचस्प आंकड़े : लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की यह पिछले 12 मैचों में सिर्फ़ पहली हार है।
यॉर्कर गेंद, मिडिल स्टंप पर, बुमराह ने सीधे बल्ले से रोका
एक और सफलता, ऑन साइड में उठा कर मारने का प्रयास लेकिन सीधे मिड विकेट के फील्डर के हाथ में मार बैठे, रैना ने कोई गलती नहीं की, मिडिल स्टंप पर, धीमी गेंद
आगे निकल कर आए तिवारी और मिड ऑफ की दिशा में धकेला गेंद को और अपना पचासा भी पूरा किया
धीमी गेंद, लेग साइड में उठा कर मारा लेकिन सीधे गौतम के हाथ में, बढ़िया शॉट था लेकिन ऊंचाई नहीं मिली और गेंद की गति से भी मात खा बैठे, मुंबई को लगा एक और झटका
फाइन लेग और थर्डमैन ऊपर
ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की गेंद, प्वाइंट की दिशा में बल्ले का फेस खोल कर खेला
ब्रावो करेंगे आखरी ओवर
फुलर लेंथ की गेंद, ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर, उठा कर मारने की कोशिश लेकिन गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं
फिर से ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद, पटकी हुई, वाइड दिया अंपायर ने
फिर से धीमी बाउंसर, ऑफ स्टंप के काफी बाहर, वाइड
इस बार धीमी बाउंसर, पुल का प्रयास लेकिन चूके, बल्लेबाज हैरान कि गेंद को वाइड क्यों नहीं दिया गया
अब ये गेंद जा रही है दर्शकों से मुलाकात करने के लिए, धीमी गति की गेंद, सामने लगाया है करारा शॉट, ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद
इस बार स्कूप करने का प्रयास लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर आई नहीं और मिड ऑन की दिशा में गई, इस बीच तेजी से 2 रन ले लिया दोनों बल्लेबाज़ ने
इस बार लांग ऑफ की दिशा में उठा कर मारा, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, लेकिन फील्डर के पास एक टप्पे के बाद गई गेंद
ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ की गेंद कवर की दिशा में काफी जोर से ड्राइव किया, गेंद गोली की रफ्तार से सीमा रेखा के बाहर
शार्दुल आए हैं अब
फिर से हवा में गेंद लेकिन कवर फील्डर के काफी पहले गिरी गेंद, ऑन साइड में लेंथ गेंद को उठा कर मारने की कोशिश
लेग स्टंप पर गेंद, फुलर लेंथ, लांग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से खेला
स्कूप का प्रयास, कैच छूटा, धोनी से, शॉर्ट फाइन लेग पर ब्रावो शायद कॉल दे रहे थे कि मेरा कैच है, यहीं गलती हुई, कैच छूटा, फुलर लेंथ की गेंद, मिडिल स्टंप पर
इस बार ऑफ साइड में शफल कर के मारने की कोशिश लेकिन फॉलो किया दीपक ने तिवारी को, अंत में फुलर गेंद को थर्डमैन की दिशा में खेला
करारा, जोरदार प्रहार, सीधे बल्ले से लांग ऑफ की दिशा में, धीमी गेंद, गुडलेंथ, ऑफ स्टंप के बाहर
लेग स्टंप पर गेंद, लेग साइड में उठा कर मारने की कोशिश लेकिन थाईपैड पर लगी गेंद, फिर से दर्द में दीपक, धोनी उनके साथ कुछ बात कर रहे हैं।
दीपक आए हैं गेंदबाजी के लिए, गेंद लेकर जैसी ही विकेट तक पहुंचे दीपक, उनके पैर में दर्द हुआ है। शायद हैमस्ट्रिंग का दर्द है।
पहली पारी में 24 रन के भीतर 4 विकेट गंवाने के बाद सिर्फ़ एक बार कोई आईपीएल टीम मैच जीती है। 2013 में ऐसा सनराइज़र्स हैदराबाद ने पुणे वारियर्स के ख़िलाफ़ किया था। चेन्नई आज ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनने के बेहद करीब है।
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | चेन्नई सुपर किंग्स, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 18.00 start, First Session 18.00-19.30, Interval 19.30-19.50, Second Session 19.50-21.20 |
मैच के दिन | 19 सितंबर 2021 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | चेन्नई सुपर किंग्स 2, मुंबई इंडियंस 0 |
ओवर 20 • MI 136/8