पारी का छठा छक्का लगाकर पारी को खत्म किया है नजीब ने और अफ़ग़ानिस्तान ने लगातार दो मैच जीतकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है, ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को खड़े-खड़े मारा लांग ऑफ के ऊपर से और अपनी टीम को जीत दिला दी
बांग्लादेश vs अफ़ग़ानिस्तान, 3rd Match, Group B at Sharjah, एशिया कप, Aug 30 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सबका धन्यवाद। कल मिलते हैं भारत और हॉन्ग कॉन्ग के मुक़ाबले के लिए। शुभ रात्रि।
9:20 pm प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए मुजीब उर रहमान: "मेरी ताक़त नई गेंद से गेंदबाज़ी करना है। मुझे दुबई में मौक़ा नहीं मिला। मैं हमेशा पावरप्ले में गेंदबाज़ी करना पसंद करता हूं। मेरी पूरी योजना विकेटों में गेंद रखने की थी और यह काम कर गया।"
मोहम्मद नबी: "सभी भी जानते हैं कि राशिद और मुजीब विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, इसी कारण हम मैच के पहले दस ओवरों में हावी थे। हम मैच में आगे थे क्योंकि हमने शुरुआती विकेट झटके थे। सबको पता है कि डेथ ओवरों के लिए हमारे पास पावर हिटर्स हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि जल्दी विकेट नहीं गंवाने हैं, ताकि हमारे पावर हिटर्स मैच ख़त्म कर सकें।"
शाकिब अल हसन: "जी हां जब आप पहले 7-8 ओवरों में चार विकेट खो देते हैं तो पूरा मैच कठिन रहता है। लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाज़ों ने असधारण गेंदबाज़ी कर हमारी वापसी करवा दी थी। अफ़ग़ानिस्तान को श्रेय मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने काफ़ी अच्छा खेला।"
दीपक त्यागी: "लगता है बांग्लादेश को होटल जाने की जल्दी थी। मैच आखरी ओवर तक जाने ही नहीं दिया।"
9:20 pm क्या धमाकेदार अंदाज़ में अफ़ग़ानिस्तान ने एशिया कप के सुपर 4 में प्रवेश किया है। वे सिर्फ़ जीत ही नहीं दर्ज कर रहे बल्कि दूसरी टीमों को संदेश दे रहे हैं कि हम के केवल इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नहीं आए बल्कि दावेदार हैं। पहले मुक़ाबले में श्रीलंका को धोने के बाद आज उन्होंने बांग्लादेश का शिकार किया। टॉस के अलावा आज बांग्लादेश के लिए कुछ भी सह नहीं रहा और वे दूसरी पारी में पहले 8-10 ओवरों के अलावा पूरे मैच के दौरान संघर्ष करते रहे। मोसद्देक ने संघर्षपूर्ण पारी खेलकर उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अफ़ग़ानिस्तान की शुरुआत भी धीमी रही लेकिन नजीबउल्लाह ज़दरान की आतिशी पारी ने नौ गेंद पहले ही उन्हें लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
अमित : "भाई आज का पंड्या नजीबउल्लाह"
लोहा सिंह: "क्या पारी खेली है नजीबुल्ला ने। शानदार जबरदस्त।"
खेला डीप मिडविकेट पर उठाकर स्टंप पर आती लेंथ गेंद को
दीपक त्यागी: "मुस्तफिजुर अब उस गेंदबाज की परछाई मात्र भी नहीं है, जितना बड़ा गेंदबाज बांग्लादेशी उन्हें समझते हैं।"
लोहा सिंह: "दया भाई अब आप किसकी जीत पर दाव लगा रहें हैं।"-- अब क्या ही दांव लगाना, बस औपचारिकता बची है
पैरों की लेंथ गेंद को मिडविकेट की ओर खेला
ये बल्लेबाज़ तो अलग ही जोन में है बाबा, क्या मार रहा है, इस बार खड़े ख़ड़े मारा लांग ऑफ के ऊपर से, लेथ गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं बस इस शॉट को देखने के
अरे बाबा रे बाबा, क्या छक्का मारा है, इसे क्या ही नाम दिया जाए, छोटी गेंद थी सिर पर आती हुई, उसे भयानक तरीके से पुल कर दिया डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से एक और छक्के के लिए
ऑफ स्टंप के काफी बाहर, वाइड होगा, दबाव साफ दिख रहा है अब बांग्लादेशी गेंदबाज़ों पर
चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को स्लॉग करने गए और बैट-पैड हुए, अंदरूनी किनारा लगकर पैड पर लगी गेंद और कीपर के पास गई
वाह नजीब वाह, पारी का पहला चौका मारा है, स्लोअर गेंद किया था सैफु ने, ऑप स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ से, उसे पुल कर दिया वाइड लांग ऑन पर चौके के लिए
शरीर पर आई बैक ऑफ लेंथ गेंद, डीप मिडविकेट पर सिंगल के लिए मोड़ा कलाईयों के सहारे
पैरों पर फुल गेंद, इस बार इब्राहिम ने हवाई फ्लिक किया और डीप मिडविकेट के बायीं ओर से चौका पाया, अब मैच बांग्लादेश से दूर जाती हुई
बाहर की फुलर गेंद को स्वीपर कवर पर ड्राइव किया
फिर से बल्ला चलाया लेकिन टाइम नहीं कर पाए सही से, डीप कवर में फील्ड हुई गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद थी
तीसरा छक्का, नजीब ने मैच को रोमांचक बना दिया है, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद थी, खड़े-खड़े स्लॉग किया क्रीज के अंदर जाकर लांग ऑफ के ऊपर से, आधा दर्जन रनों के लिए
राउंड द विकेट से वाइड यॉर्कर का प्रयास लेकिन बस वाइड होगा
चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को लेग साइड में मोड़ना चाहते थे, बीट हुए
ज़ादरान का दूसरा छक्का, इस बार पटकी हुई बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, ज़ादरान के टांगों पर आई और उसे पुल कर दिया डीप स्क्वेयर के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर बाउंंसर का प्रयास, लेकिन गेंद काफी ऊपर थी तो वाइड होगा
बल्ले का मुंह खोला और थर्डमैन पर खेल दिया बाहर की लेंथ गेंद को
फिज आए हैं अब
दीपक त्यागी : "लगता है मैच आखरी ओवर तक जाएगा। और ऐसे कम स्कोर वाले मैचों मैं आखरी ओवर तक कोई भी जीत सकता है।"
चिक त्यागी : "मेरा सपोर्ट अभी भी अफगानिस्तान की ओर ही है।"
फिर से स्लॉग करना चाहते थे लेकिन इस बार बीट हुए
इस बार छक्का मिलेगा, थोड़ी सी छोटी गेंद, उसे पुल कर दिया डीप मिडविकेट के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए, सीनियर ज़ादरान हाथ खोलते हुए
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |