मैच (12)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (1)
फ़ीचर्स

आंकड़े: युगांडा के ख़िलाफ़ वेस्टइंडीज़ ने दर्ज की 134 रनों की रिकॉर्ड जीत

अकील हुसैन ने भी बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कई बड़े कीर्तिमान भी टूटे

Akeal Hosein struck on the second ball of the chase, West Indies vs Uganda, Men's T20 World Cup 2024, Guyana, June 8, 2024

अकील हुसैन ने युगांडा के ख़िलाफ़ पंजा लिया  •  ICC/Getty Images

टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप सी के एक मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने युगांडा को 134 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हरा दिया। वेस्टइंडीज़ ने जॉनसन चार्ल्स (44) और आंद्रे रसल (30) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुक़सान पर 173 रन बनाए। जवाब में युगांडा की टीम अकील हुसैन के पंजे के कारण 12 ओवरों में सिर्फ़ 39 के स्कोर पर आउट हो गई। उनका सिर्फ़ एक ही बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े को पार कर सका। आइए देखते हैं इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने।
39 युगांडा का यह स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से न्यूनतम स्कोर है। 2014 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड्स भी श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 39 रन पर ऑलआउट हो गया था।
1 यह वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2010 टी20 विश्व कप के दौरान आयरलैंड की टीम वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 68 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
यह युगांडा का भी टी20आई में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वे इसी टूर्नामेंट के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ 58 रन पर ऑलआउट हुए थे।
134 वेस्टइंडीज़ ने युगांडा के ख़िलाफ़ 134 रनों से जीत हासिल की, जो कि पुरूष टी20 में 100 से अधिक रनों के अंतर से उनकी पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने 2014 टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान को 84 रनों से हराया था।
2 यह रनों के हिसाब से पुरूष टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 2007 के टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका ने केन्या पर 172 रनों की जीत हासिल की थी।
1 अकील हुसैन टी20 विश्व कप में पंजा हासिल करने वाले पहले कैरेबियन गेंदबाज़ बन गए हैं।
1 हुसैन का 5/11 का प्रदर्शन टी20आई में वेस्टइंडीज़ के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ओबेद मकॉय ने 2022 में भारत के ख़िलाफ़ 6/17 के आंकड़े दर्ज किए थे।
10 युगांडा की पारी में जो दस बल्लेबाज़ आउट हुए, उन सबने 10 से कम का स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप में ऐसा सिर्फ़ दूसरा मौक़ा है। 2009 के सेमीफ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ के 10 बल्लेबाज़ श्रीलंका के ख़िलाफ़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
8 युगांडा के आठ बल्लेबाज़ पगबाधा आउट हुए। इससे पहले सिर्फ़ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी टी20 आई में आठ या उससे अधिक बल्लेबाज़ पगबाधा आउट हुए हैं। 2021 के टी20 विश्व कप के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के विरूद्ध स्कॉटलैंड के नौ बल्लेबाज़ पगबाधा आउट हुए थे।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं