आंकड़े : भारत का घर पर अद्भुत दबदबा
अश्विन ने जीते 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार, मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की
संपत बंडारुपल्ली
01-Oct-2024
विराट कोहली इससे साफ़ खु़श हैं जो यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं • BCCI
कानपुर टेस्ट मरा हुआ लग रहा था, जहां दो दिन मौसम के कारण धुल गए। लेकिन भारत ने बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत हासिल करने के लिए जमकर लड़ाई लड़ी और आख़िरी सेशन रहते हुए मैच ख़त्म कर दिया। यहां इस मैच से जुड़े आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं।
15 - भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ बिना हारे 15 टेस्ट जीत लिए हैं। एक विरोधी के ख़िलाफ़ इस मामले में श्रीलंका सबसे आगे है, जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 20 टेस्ट लगातार जीते हैं और दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड है, जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के ही ख़िलाफ़ लगातार 17 टेस्ट जीते हैं।
18 - भारत ने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज़ जीत ली है। यह सिलसिला 2013 में ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप से शुरू हुआ था। इंग्लैंड ही पिछली टीम है जिन्होंने पिछली बार भारत को उनके घर में 2012 में शिकस्त दी थी।
साउथ अफ़्रीका से 2021-22 में सीरीज़ हारने के बाद से भारत ने घर और बाहर कोई सीरीज़ नहीं हारी है।
312 - कानपुर टेस्ट में भारत ने दोनों पारियों में कुल 312 गेंद खेली, जो पुरुष टेस्ट में जीत हासिल करने के मामले में चौथी सबसे कम गेंद हैं। इस साल की शुरुआत में केपटाउन में भारतीय टीम ने मात्र 281 गेंद खेलकर साउथ अफ़्रीका को हराया था। वहीं इंग्लैंड ने 1935 के बारबेडोस टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज़ को सिर्फ़ 236 खेलकर ही हरा दिया था।
ESPNcricinfo Ltd
7.36 - भारत का कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर कुल 7.36 का रन रेट रहा, जो 300 से अधिक रन बनाने के मामले में किसी भी टेस्ट टीम का सर्वाधिक रन है। पिछला सर्वश्रेष्ठ 6.35 साउथ अफ़्रीका का था, जिन्होंने एक ही पारी में खेलते हुए 2005 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 50 ओवर में 340 रन बना दिए थे।
1040 - कानपुर टेस्ट में कुल 1040 गेंद डाली गईं जो पांचवें दिन तक गए और पूरे हुए मैच में तीसरी सबसे कम गेंद हैं। 2000 सेंचुरियन टेस्ट पांचवें दिन तक पहुंचा था और 883 गेंद खेली गई थी, जो साउथ अफ़्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ था। वहीं इंग्लैंड को द ओवल में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ जीत दर्ज करने के लिए 909 गेंद की दरकार थी, जहां पहले दो दिन का खेल नहीं हो पाया था।
128.12 - यशस्वी जायसवाल का कानपुर टेस्ट में 128.12 का स्ट्राइक रेट रहा, जो दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों में तीसरा सर्वाधिक है। सर्वाधिक स्ट्राइक रेट डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 2017 सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 137.7 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं 2022 रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक ने 132.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
1 - जायसवाल अब भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से भी कम गेंदों में अर्धशतक लगाया हो। नौ अन्य बल्लेबाज़ भी ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों पारियों में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। पिछली बार सितंबर में पतुम निसंका ने द ओवल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ऐसा किया था।
ESPNcricinfo Ltd
8 - जायसवाल के नाम भारत में खेली गई 13 टेस्ट पारियों में आठ अर्धशतक है, जो सभी 2024 में आए हैं। यह टेस्ट मैचों में भारतीय धरती पर एक कैलेंडर वर्ष में लगाए सबसे अधिक अर्धशतक हैं।
उनके इस कैलेंडर वर्ष में 901 रन हो गए हैं, जो भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। उनसे आगे गुंडप्पा विश्वनाथ हैं, जिन्होंने 1979 में 1047 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने 2016 में 964 रन बनाए थे।
11 - आर अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार हैं, ऐसा करके उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के सर्वाधिक प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार की बराबरी कर ली है।
7 - पुरुष टेस्ट मैच में ऐसा सात ही बार हुआ है, जब किसी भी खिलाड़ी ने पारी में 75 से अधिक रन नहीं बनाए और किसी गेंदबाज़ ने चार से अधिक विकेट नहीं लिए।
कानपुर में किसी भी भारतीय ने पारी में चार विकेट नहीं लिए, हालांकि दो पारियों में चार खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट जरूर निकाले। जायसवाल के 72 रन उनकी ओर से बनाए गए किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर था।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं।