मैच (11)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
फ़ीचर्स

अभिषेक शर्मा ने अपने शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली गए दूसरे T20 मैच में कई अदभुत रिकॉर्ड बने हैं

Abhishek Sharma's hundred off 46 balls was India's joint-third-fastest in T20Is, Zimbabwe vs India, 2nd men's T20I, Harare, July 7, 2024

अभिषेक की पारी में सात चौके और आठ छक्के शामिल थे  •  Associated Press

पहले T20i में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ क़रारी हार के बाद भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी की है। दूसरे T20i में भारत के 234 रनों के जवाब में ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ़ 134 रन ही बना पाई। भारत की इस जीत के सबसे बड़े सूत्रधार अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ़ 47 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने और पूरी भारतीय टीम ने कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र डालते हैं।
1 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीन सिक्सर लगाते हुए अपना शतक पूरा किया है। शुभमन गिल ने 2023 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपना दोहरा वनडे शतक पूरा करने के लिए लगातार तीन सिक्सर लगाए थे।
2 इससे पहले पुरुषों के T20i क्रिकेट में सिर्फ़ दो ही खिलाड़ियों ने ज़िम्बाब्वे में शतक लगाया है। 2018 में ऐरन फ़िच ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने 2022 में जर्सी के ख़िलाफ़ 101 रन बनाए थे।
234 for 2 भारत ने रविवार को खेले गए मुक़ाबले में 234 रन बनाए। हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ बनाया गया सबसे बड़ा T20i स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ हरारे में 229 रन बनाए थे।
इसके अलावा यह किसी भी T20i टीम के द्वाराज़िम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में पहला नाम ज़िम्बाब्वे का ही है। सिंगापुर के ख़िलाफ़ 2022 में उन्होंने पांच विकेट के नुक़सान पर 236 रन बनाए थे।
161 भारत ने आख़िरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। किसी भी T20i पारी के आख़िरी 10 ओवरों में यह तीसरासबसे ज़्यादा स्कोर है। नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के ख़िलाफ़ अंतिम 10 ओवरों में 192 रन बनाए थे, वहीं जापान ने इसी साल चीन के ख़िलाफ़ आख़िर के 10 ओवरों में 161 रन बनाए थे।
65 अभिषेक ने रविवार को स्पिनरों के ख़िलाफ़ कुल 65 रन बनाए। स्पिनरों के ख़िलाफ़ एक ही T20i मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रनों की फ़ेहरिस्त में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले युवराज सिंह ने 2012 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 57 रन बना्ए थे।
317.39 आठवें ओवर में कैच छूटने के बाद अभिषेक ने 317.39 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपने आख़िरी 23 गेंदों पर सात सिक्सर और पांच चौकों की मदद से 72 रन बनाए। अभिषेक ने पहली 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से केवल 28 रन बनाए थे।
2 अभिषेक ने अपनी दूसरी ही अंतर्राष्ट्रीय पारी में शतक लगा दिया। किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी के द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला T20i शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। एविन लुईस और रिचर्ड लेवी ने भी अपनी दूसरी T20i पारी में शतक लगाया था।
46 अभिषेक ने अपना शतक लगाने के लिए कुल 46 गेंद लिए। T20i में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज़ शतक है। पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2017 में 35 गेंदों में शतक लगाया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशयन हैं